Close Menu
Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    What's Hot

    पुष्प वाटिका में उकेरी गई जल संरक्षण की तस्वीर: संस्कार भारती ने रंगोली के जरिए दिया ‘भू-जल’ बचाने का दिया संदेश,,

    22/04/2026

    जनगणना 2027ः डिजिटल स्व-गणना और सटीक आंकड़ों से मजबूत होगी विकास की नींव’ कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने ली प्रेस वार्ता, जनगणना की तैयारियों और प्रक्रिया पर दी विस्तृत जानकारी’*आम नागरिकों से की सक्रिय भागीदारी की अपील,,

    22/04/2026

    चोटिया ग्राम पंचायत में समस्याओं का अंबार, बूंद बूंद पानी से तरस रहे लोग, कलेक्टर से शिकायत के बाद भी नहीं सुधरा सोलर पंप,,

    22/04/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    • खास ख़बर
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेलकूद
    • बिहार
    • व्यापार
    • ज्ञान विज्ञान
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    Home » लोक शांति भंग करने वाली सभी गतिविधियों पर बनाए रखें पैनी नजर : कलेक्टर ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों के सामाजिक समस्याओं को चिन्हांकित कर निराकरण के दिए निर्देश असामाजिक व अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु अधिकारियों को किया निर्देशित कलेक्टर एवं एसपी ने कानून व्यवस्था के संबंध में राजस्व व पुलिस अधिकारियों की ली बैठक
    Uncategorized

    लोक शांति भंग करने वाली सभी गतिविधियों पर बनाए रखें पैनी नजर : कलेक्टर ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों के सामाजिक समस्याओं को चिन्हांकित कर निराकरण के दिए निर्देश असामाजिक व अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु अधिकारियों को किया निर्देशित कलेक्टर एवं एसपी ने कानून व्यवस्था के संबंध में राजस्व व पुलिस अधिकारियों की ली बैठक

    विनोद जायसवालBy विनोद जायसवाल24/09/2024
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

     

    लोक शांति भंग करने वाली सभी गतिविधियों पर बनाए रखें पैनी नजर : कलेक्टर ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों के सामाजिक समस्याओं को चिन्हांकित कर निराकरण के दिए निर्देश असामाजिक व अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु अधिकारियों को किया निर्देशित कलेक्टर एवं एसपी ने कानून व्यवस्था के संबंध में राजस्व व पुलिस अधिकारियों की ली बैठक

    जिले में कानून व्यवस्था एवं सामाजिक समरसता बनाए रखने हेतु अधिकारियों को सतर्कता से कार्य करने के दिए निर्देश

    कोरबा 24 सितंबर 2024/ कलेक्टर श्री अजीत वसंत एवं पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों की की संयुक्त बैठक ली। उन्होंने जिले में लोक शांति भंग करने वाली सभी गतिविधियों पर पैनी नजर बनाए रखने एवं सामाजिक समरसता के लिए कानून व्यवस्था का कड़ाई से पालन कराने हेतु अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर निगमायुक्त श्रीमती प्रतिष्ठा ममगाई, अपर कलेक्टर श्री दिनेश नाग, एडिशनल एसपी श्री यू बी एस चौहान, श्रीमती नेहा वर्मा सहित राजस्व एवं पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
    कलेक्टर श्री वसंत ने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए सभी अधिकारी सजगता एवं सतर्कता के साथ कार्य करें। उन्होंने अधिकारियों को जिले में आने वाले पंचायत चुनाव के ध्यान में रखते हुए ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों के सामाजिक समस्या को चिन्हांकित कर शासन के नियमानुसार निराकरण की कार्यवाही करने के निर्देश दिए। जिससे आगे चलकर इनसे किसी प्रकार की लोक शांति भंग होने की स्थिति निर्मित ना हो। कलेक्टर ने अनुविभागवार लॉ एंड ऑर्डर की समस्याओं की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को अपने क्षेत्र की समस्याओं से अवगत रहने के किये कहा। साथ ही लॉ एंड आर्डर की समस्या उतपन्न करने वाले विवादों के कारणों का पता कर समस्याओं का तत्परता से निराकरण के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जिले में घटित होने वाले छोटी बड़ी घटनाओं एवं कानून व्यवस्था उल्लंघन की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए लापरवाही नही बरतने एवं उस पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए, जिससे कोई भी छोटी घटना बड़ा रूप न ले सके। उन्होंने संवेदनशील मामलों में नजर रखकर त्वरित कार्यवाही करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि अवैध शराब विक्रय, अवैध कबाड़ व्यवसाय, बिना अनुमति के खनिज उत्खनन, राखड़ परिवहन सहित किसी भी तरह की असामाजिक एवं अवैध गतिवधियों पर रोक लगाने के लिए तत्काल कड़ी कार्रवाई करें। ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में पानी, बिजली, सड़क, अतिक्रमण की समस्याओं को चिन्हाकित कर उनका समय रहते निदान करने के लिए कहा। कलेक्टर ने सड़क दुर्घटना से होने वाली कानून अव्यवस्था की समस्या के समाधान हेतु सीएसआर मद से पीड़ितों को तत्काल राहत राशि प्रदान करने के लिए कहा। इस हेतु सभी एसडीएम से प्रस्ताव प्रस्तुत करने की बात कही। हाथी प्रभावित क्षेत्रों में भी आमजनो को राहत पहुचाने के लिए जल्द से जल्द मुआवजा दिलाने के लिए कहा। कलेक्टर ने राजस्व विभाग एवं पुलिस प्रशासन आपसी समन्वय बनाकर रखने तथा सूचनाओं का आदान-प्रदान करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि सभी एक टीम के रूप में एक-दूसरे को सहयोग करेंगे तभी समस्याओं का समाधान जल्दी होगा।
    बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री तिवारी ने कहा कि आने वाला समय चुनौतीपूर्ण है, सभी को सजग रहकर कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की असंवैधानिक गतिविधियों पर नियंत्रण लगाना सभी अधिकारियों की संयुक्त जिम्मेदारी है। इस हेतु सभी अधिकारी अपने सूचना तंत्र को सक्रिय एवं मजबूत बनाए रखें। ऐसी कोई भी असामाजिक गतिविधि जो कानून व्यवस्था को प्रभावित कर सकती है, उस पर विशेष ध्यान दें। साथ ही असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त रहने वाले व्यक्तियों का भी पहचान कर उनकी जानकारी एकत्र करे। उन्होंने सभी एसडीएम, एसडीओपी तथा तहसीलदार, थाना प्रभारी को साप्ताहिक रूप से संयुक्त बैठक कर समस्याओं पर चर्चा करने की बात कही। जिससे किसी भी घटना एवं चुनौती का सामना करने में आसानी हो।
    /सुरजीत/

    Share. Facebook Twitter
    विनोद जायसवाल
    • Website

    Related Posts

    पुष्प वाटिका में उकेरी गई जल संरक्षण की तस्वीर: संस्कार भारती ने रंगोली के जरिए दिया ‘भू-जल’ बचाने का दिया संदेश,,

    22/04/2026

    जनगणना 2027ः डिजिटल स्व-गणना और सटीक आंकड़ों से मजबूत होगी विकास की नींव’ कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने ली प्रेस वार्ता, जनगणना की तैयारियों और प्रक्रिया पर दी विस्तृत जानकारी’*आम नागरिकों से की सक्रिय भागीदारी की अपील,,

    22/04/2026

    चोटिया ग्राम पंचायत में समस्याओं का अंबार, बूंद बूंद पानी से तरस रहे लोग, कलेक्टर से शिकायत के बाद भी नहीं सुधरा सोलर पंप,,

    22/04/2026

    नेशनल हाईवे 130: चोटिया में शो-पीस बनीं स्ट्रीट लाइट, अंधेरे में हो रहे रोजाना दुर्घटनाएं; सरपंच प्रतिनिधि ने कलेक्टर से की शिकायत,,

    22/04/2026

    कोरबा में जमीन का बड़ा खेल: रिकॉर्ड में 100 गुना बढ़ा दिया रकबा, पटवारी दीपक सिंह सस्पेंड,,

    21/04/2026

    चोटिया NH-130 पर मौत का जाल: सड़क पर बिखरी बजरी और गिट्टी से राहगीर बेहाल, प्रशासन मौन,,

    21/04/2026
    Editors Picks

    पुष्प वाटिका में उकेरी गई जल संरक्षण की तस्वीर: संस्कार भारती ने रंगोली के जरिए दिया ‘भू-जल’ बचाने का दिया संदेश,,

    22/04/2026

    जनगणना 2027ः डिजिटल स्व-गणना और सटीक आंकड़ों से मजबूत होगी विकास की नींव’ कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने ली प्रेस वार्ता, जनगणना की तैयारियों और प्रक्रिया पर दी विस्तृत जानकारी’*आम नागरिकों से की सक्रिय भागीदारी की अपील,,

    22/04/2026

    चोटिया ग्राम पंचायत में समस्याओं का अंबार, बूंद बूंद पानी से तरस रहे लोग, कलेक्टर से शिकायत के बाद भी नहीं सुधरा सोलर पंप,,

    22/04/2026

    नेशनल हाईवे 130: चोटिया में शो-पीस बनीं स्ट्रीट लाइट, अंधेरे में हो रहे रोजाना दुर्घटनाएं; सरपंच प्रतिनिधि ने कलेक्टर से की शिकायत,,

    22/04/2026
    About Us
    About Us

    Founder: Vinod Jaiswal
    Mobile : 8770560852 Email : janjankiawaaznews@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Category
    • Uncategorized
    • कोरबा
    • खास ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    © 2026 Jan Jan ki Awaaz. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.