Close Menu
Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    What's Hot

    शराब घोटाला मामला: सुप्रीम कोर्ट से चैतन्य बघेल को राहत, ईडी और छत्तीसगढ़ सरकार की याचिकाएं खारिज,,

    23/07/2026

    CG GST Action: छत्तीसगढ़ में 53 करोड़ की फर्जी बिलिंग का भंडाफोड़, मुख्य आरोपी विजय कुमार यादव गिरफ्तार,,

    23/07/2026

    कोरबा जिले में मानसून सक्रिय: 1 जून से अब तक 468.1 मिमी औसत बारिश दर्ज, दर्री तहसील अव्वलजिले के सभी प्रमुख तहसीलों में झमाझम बारिश से बदला मौसम; खेती-किसानी के कार्यों में आई तेजी।

    22/07/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    • खास ख़बर
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेलकूद
    • बिहार
    • व्यापार
    • ज्ञान विज्ञान
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    Home » समाज के लिए प्रेरणा बन आदर्श जीवन-यापन करें नवदंपत्ति: उपमुख्यमंत्री श्री अरूण साव,, सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल होकर उपमुख्यमंत्री श्री साव ने नवदंपत्तियों को दी शुभकामनाएं, कार्यक्रम में 31 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे,,
    Uncategorized

    समाज के लिए प्रेरणा बन आदर्श जीवन-यापन करें नवदंपत्ति: उपमुख्यमंत्री श्री अरूण साव,, सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल होकर उपमुख्यमंत्री श्री साव ने नवदंपत्तियों को दी शुभकामनाएं, कार्यक्रम में 31 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे,,

    विनोद जायसवालBy विनोद जायसवाल02/03/2024
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    समाज के लिए प्रेरणा बन आदर्श जीवन-यापन करें नवदंपत्ति: उपमुख्यमंत्री श्री अरूण साव,, सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल होकर उपमुख्यमंत्री श्री साव ने नवदंपत्तियों को दी शुभकामनाएं, कार्यक्रम में 31 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे,,

    https://janjankiawaaz.in/wp-content/uploads/2024/03/VID-20240302-WA0027.mp4

    कोरबा 02 मार्च 2024/ कोरबा के मां सर्वमंगला देवी मंदिर परिसर में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में आज छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं कोरबा जिले के प्रभारी मंत्री श्री अरुण साव सपत्नीक शामिल हुए। उन्होंने नवदम्पतियों के परिणय सूत्र में बंधकर दाम्पत्य जीवन में प्रवेश पर हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने वर-वधुओं के सुखमय जीवन की कामना करते हुए कहा कि आप सभी समाज के लिए प्रेरणा बनें एवं आदर्श जीवन यापन करें। आयोजन में 31 जोड़े पूरे रीति रिवाज से पवित्र बंधन में आबद्ध हुए। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में वाणिज्य,उद्योग एवं श्रम मंत्री छत्तीसगढ़ शासन श्री लखनलाल देवांगन, कटघोरा विधायक श्री प्रेमचंद पटेल व अन्य जनप्रतिनिधि, मंदिर समिति के प्रबंधक व व्यवस्थापक सहित समिति के अन्य सदस्य एवं विभिन्न समाज के नागरिक बड़ी संख्या में वर-वधुओं को आशीर्वाद देने उपस्थित रहे।
    कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि आज मां सर्वमंगला मंदिर परिसर में 31 जोड़ो का सामूहिक विवाह सम्पन्न हो रहा है। सभी जोड़ो को माँ सर्वमंगला के आशीर्वाद के साथ ही अपने माता पिता, परिवारजन सहित कार्यक्रम में उपस्थित विभिन्न समाज के लोगों, वरिष्ठजनों का शुभ आशीष मिल रहा है। उपमुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि सामूहिक विवाह में वर-वधुओं को उनके परिजनों के अलावा और भी अधिक लोगों व समाज का आशीर्वाद मिलता है। इस हेतु उन्होंने मन्दिर समिति को इस आयोजन के लिए शुभकामनाएं व बधाई दी। उपमुख्यमंत्री श्री साव ने कहा की प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हमारा देश नित नए सफलता की ऊंचाईयों को छू रहा है। अब अनेक मामलों में भारत पूरे विश्व का नेतृत्व कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की अगुवाई में राज्य में विकास कार्यों में तेजी आई है। प्रदेश सरकार सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखकर उनके कल्याण के लिए अनेक योजनाएं लागू कर रही है। जिसका सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे है। कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि सामूहिक विवाह के इस आयोजन में 31 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ हैं। यह हम सभी के लिए हर्ष की बात है, प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री साव सपत्नीक वर वधुओं को आशीर्वाद देने आए हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार का आयोजन बहुत ही सराहनीय व पुनीत है। श्री देवांगन ने सभी वर-वधुओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान उपमुख्यमंत्री सहित अन्य अतिथियों द्वारा नवदंपत्तियों को आशीर्वाद प्रदान किया गया एवं उपहार सामग्रियां भेंट की गई। उपमुख्यमंत्री ने सपत्नीक मां सर्वमंगला देवी के दर्शन किए। उन्होंने मंदिर में पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना कर माँ सर्वमंगला से आशीर्वाद लिया एवं प्रदेशवासियों के लिए सुख समृद्धि की मंगल कामना की।
    स. क्र. 1165/सुरजीत/फोटो संलग्न 1 से 4

    Share. Facebook Twitter
    विनोद जायसवाल
    • Website

    Related Posts

    शराब घोटाला मामला: सुप्रीम कोर्ट से चैतन्य बघेल को राहत, ईडी और छत्तीसगढ़ सरकार की याचिकाएं खारिज,,

    23/07/2026

    CG GST Action: छत्तीसगढ़ में 53 करोड़ की फर्जी बिलिंग का भंडाफोड़, मुख्य आरोपी विजय कुमार यादव गिरफ्तार,,

    23/07/2026

    कोरबा जिले में मानसून सक्रिय: 1 जून से अब तक 468.1 मिमी औसत बारिश दर्ज, दर्री तहसील अव्वलजिले के सभी प्रमुख तहसीलों में झमाझम बारिश से बदला मौसम; खेती-किसानी के कार्यों में आई तेजी।

    22/07/2026

    शासकीय आईटीआई पोंड़ीउपरोड़ा में प्रवेश का अंतिम मौका: 24 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन सत्र 2026-27 के लिए कोपा और IoT के आधुनिक ट्रेड्स में प्रवेश प्रक्रिया जारी, आधिकारिक पोर्टल पर कर सकते हैं पंजीयन।

    22/07/2026

    पोड़ी-उपरोड़ा जनपद पंचायत में प्रशासनिक फेरबदल: खगेश कुमार निर्मलकर को दूसरी बार मिली CEO की कमान ​कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जारी किया आदेश, तत्काल प्रभाव से लागू हुई व्यवस्था,,

    22/07/2026

    कोरबा जिला वर्षा रिपोर्ट: 1 जून से अब तक औसतन 260.4 मिमी बारिश दर्ज, दीपका में सबसे ज्यादा बरसे बदरा,

    07/07/2026
    Editors Picks

    शराब घोटाला मामला: सुप्रीम कोर्ट से चैतन्य बघेल को राहत, ईडी और छत्तीसगढ़ सरकार की याचिकाएं खारिज,,

    23/07/2026

    CG GST Action: छत्तीसगढ़ में 53 करोड़ की फर्जी बिलिंग का भंडाफोड़, मुख्य आरोपी विजय कुमार यादव गिरफ्तार,,

    23/07/2026

    कोरबा जिले में मानसून सक्रिय: 1 जून से अब तक 468.1 मिमी औसत बारिश दर्ज, दर्री तहसील अव्वलजिले के सभी प्रमुख तहसीलों में झमाझम बारिश से बदला मौसम; खेती-किसानी के कार्यों में आई तेजी।

    22/07/2026

    शासकीय आईटीआई पोंड़ीउपरोड़ा में प्रवेश का अंतिम मौका: 24 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन सत्र 2026-27 के लिए कोपा और IoT के आधुनिक ट्रेड्स में प्रवेश प्रक्रिया जारी, आधिकारिक पोर्टल पर कर सकते हैं पंजीयन।

    22/07/2026
    About Us
    About Us

    Founder: Vinod Jaiswal
    Mobile : 8770560852 Email : janjankiawaaznews@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Category
    • Uncategorized
    • कोरबा
    • खास ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    © 2026 Jan Jan ki Awaaz. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.