Close Menu
Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    What's Hot

    कोरबा: कम बारिश की आशंका को लेकर कलेक्टर अलर्ट, विभागों को अभी से कार्ययोजना बनाने के सख्त निर्देश,,

    23/06/2026

    बड़ी चेतावनी: कटघोरा वन मंडल में हाथियों का भारी आतंक, एक बुजुर्ग महिला की मौत, मदनपुर और पचरा सलिहाभाठा में हाई अलर्ट!,,

    23/06/2026

    छत्तीसगढ़ में ‘कंटेम्प्ट ऑफ कोर्ट’ के बढ़ते मामलों पर पूर्व विधि मंत्री मोहम्मद अकबर ने जताई चिंता; राज्यपाल को लिखा पत्र, अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की मांग

    23/06/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    • खास ख़बर
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेलकूद
    • बिहार
    • व्यापार
    • ज्ञान विज्ञान
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    Home » मोबाइल ऐप के माध्यम से किया जाएगा राशनकार्ड का नवीनीकरण प्रचलित राशनकार्डों का 29 फरवरी तक चलेगा नवीनीकरण अभियान,,
    Uncategorized

    मोबाइल ऐप के माध्यम से किया जाएगा राशनकार्ड का नवीनीकरण प्रचलित राशनकार्डों का 29 फरवरी तक चलेगा नवीनीकरण अभियान,,

    विनोद जायसवालBy विनोद जायसवाल29/01/2024
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    मोबाइल ऐप के माध्यम से किया जाएगा राशनकार्ड का नवीनीकरण प्रचलित राशनकार्डों का 29 फरवरी तक चलेगा नवीनीकरण अभियान,,

    कोरबा 29 जनवरी 2024/ प्रदेश में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत वर्तमान में प्रचलित सभी अंत्योदय, प्राथमिकता, निराश्रित, निःशक्तजन तथा सामान्य राशनकार्डों का नवीनीकरण के लिए अभियान 25 जनवरी 2024 से प्रारंभ किया जा रहा है। खाद्य विभाग द्वारा राशनकार्डधारियों की सुविधा के लिए नवीनीकरण हेतु नया मोबाईल ऐप तैयार किया गया है, जिसे राशनकार्डधारी अपने मोबाइल, उचित मूल्य दुकानों में संधारित टेबलेट, दुकान संचालक के पंजीकृत मोबाइल में खाद्य विभाग की वेबसाइट http://khadya.cg.nic.in/ से ऐप को डाउनलोड कर राशनकार्ड के नवीनीकरण हेतु ऑनलाईन आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। सभी राशनकार्डों के नवीनीकरण का कार्य 29 फरवरी 2024 तक किया जाएगा। जिसके अंतर्गत आवेदन प्राप्ति 15 फरवरी 2024 तक तथा नवीनीकृत राशनकार्ड प्रदाय हेतु 01 फरवरी 2024 से 29 फरवरी 2024 तक समय सीमा निर्धारित है।
    कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने इस संदर्भ में आयुक्त नगर निगम, सभी सीएमओ नगरीय निकाय, सर्व जनपद सीईओ एवं सहायक खाद्य अधिकारी व खाद्य निरीक्षक को आवश्यक कार्यवाही पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया है।
    प्रत्येक उचित मूल्य दुकान स्तर पर राशनकार्ड नवीनीकरण हेतु आवेदन प्रस्तुत करने वाले हितग्राहियों की सहायता हेतु नोडल अधिकारी की नियुक्ति की जाएगी। इस क्रम में ग्रामीण क्षेत्रों में जनपद सीईओ द्वारा सभी पंचायत सचिव को संबंधित उचित मूल्य दुकानों के नोडल अधिकारी के रूप में नियुक्त करने की कार्यवाही करेंगे। इसी प्रकार नगरीय क्षेत्रों में आयुक्त व सीएमओ द्वारा प्रत्येक उचित मूल्य दुकान पर नोडल अधिकारी की नियुक्ति करेंगे। संबंधित क्षेत्र सहायक खाद्य अधिकारी, खाद्य निरीक्षक द्वारा 24 जनवरी को जनपद पंचायत, नगरीय निकायों में निर्धारित स्थल पर राशन कार्ड नवीनीकरण हेतु आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान करेंगे। साथ ही जनपद एवं नगरीय निकाय समन्वय स्थापित कर राशन कार्ड नवीनीकरण संबंधी समस्त कार्यवाही पूर्ण कराएंगे।

    Share. Facebook Twitter
    विनोद जायसवाल
    • Website

    Related Posts

    कोरबा: कम बारिश की आशंका को लेकर कलेक्टर अलर्ट, विभागों को अभी से कार्ययोजना बनाने के सख्त निर्देश,,

    23/06/2026

    बड़ी चेतावनी: कटघोरा वन मंडल में हाथियों का भारी आतंक, एक बुजुर्ग महिला की मौत, मदनपुर और पचरा सलिहाभाठा में हाई अलर्ट!,,

    23/06/2026

    छत्तीसगढ़ में ‘कंटेम्प्ट ऑफ कोर्ट’ के बढ़ते मामलों पर पूर्व विधि मंत्री मोहम्मद अकबर ने जताई चिंता; राज्यपाल को लिखा पत्र, अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की मांग

    23/06/2026

    ​डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी श्रद्धांजलि; कहा- ‘वे राष्ट्रीय स्वाभिमान के सशक्त प्रहरी थे’

    23/06/2026

    रिश्वत मांगने के आरोप में कटघोरा तहसील की सहायक ग्रेड-02 निलंबित; कलेक्टर कोरबा की बड़ी कार्रवाई, पोंड़ीउपरोड़ा रहेगा नया मुख्यालय,,

    23/06/2026

    छत्तीसगढ़ में 24 जून को सभी ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभा; ‘आवास प्लस 2.0’ की प्रतीक्षा सूची का होगा वाचन,,

    23/06/2026
    Editors Picks

    कोरबा: कम बारिश की आशंका को लेकर कलेक्टर अलर्ट, विभागों को अभी से कार्ययोजना बनाने के सख्त निर्देश,,

    23/06/2026

    बड़ी चेतावनी: कटघोरा वन मंडल में हाथियों का भारी आतंक, एक बुजुर्ग महिला की मौत, मदनपुर और पचरा सलिहाभाठा में हाई अलर्ट!,,

    23/06/2026

    छत्तीसगढ़ में ‘कंटेम्प्ट ऑफ कोर्ट’ के बढ़ते मामलों पर पूर्व विधि मंत्री मोहम्मद अकबर ने जताई चिंता; राज्यपाल को लिखा पत्र, अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की मांग

    23/06/2026

    ​डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी श्रद्धांजलि; कहा- ‘वे राष्ट्रीय स्वाभिमान के सशक्त प्रहरी थे’

    23/06/2026
    About Us
    About Us

    Founder: Vinod Jaiswal
    Mobile : 8770560852 Email : janjankiawaaznews@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Category
    • Uncategorized
    • कोरबा
    • खास ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    © 2026 Jan Jan ki Awaaz. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.