Close Menu
Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    What's Hot

    मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, जिलों में (अंबिकापुर, कोरबा, जांजगीर-चांपा, सक्ती, बिलासपुर, और रायपुर) मे 30 मई से 1 जून तक तेज आंधी तूफान के साथ बारिश होनेक संभावना,,

    30/05/2026

    रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए सहायक ग्रेड-02 प्रदीप मिश्रा तत्काल प्रभाव से निलंबित एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की बड़ी कार्रवाई: 40 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार, भेजे गए जेल,,

    30/05/2026

    खाद वितरण में पारदर्शिता और नियमों का कड़ाई से पालन करें सुनिश्चित: कलेक्टर कुणाल दुदावत,​अवैध जमाखोरी, कालाबाजारी और नियमों के उल्लंघन पर होगी सख्त दंडात्मक कार्रवाई,,

    30/05/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    • खास ख़बर
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेलकूद
    • बिहार
    • व्यापार
    • ज्ञान विज्ञान
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    Home » भाजपा नेता की हत्या… MP से आए बदमाशों ने चाकू से बाप-बेटे पर किया वार, पिता की मौत; अवैध वसूली का विवाद
    Uncategorized

    भाजपा नेता की हत्या… MP से आए बदमाशों ने चाकू से बाप-बेटे पर किया वार, पिता की मौत; अवैध वसूली का विवाद

    विनोद जायसवालBy विनोद जायसवाल01/04/2023
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर: जिले के तिल्दा इलाके में एक भाजपा नेता की हत्या कर दी गई। जितेंद्र पाल नाम का ये नेता भाजपा के नशा मुक्ति अभियान का संयोजक और RSS में स्वयं सेवक था। बीती रात कुछ बदमाश इसके घर में घुस आए। लाठी, डंडों और चाकू से कई वार किए। तब तक जितेंद्र पाल को चाकू मारे गए जब तक उसकी जान नहीं चली गई। बताया जा रहा है कि सारा विवाद अवैध वसूली से जुड़ा है। बदमाशों को रुपए देने से जितेंद्र ने इंकार कर दिया था।

    ये घटना तिल्दा के बैकुंठ के पास स्थित कुंदरू गांव की है। जितेंद्र और उसका बेटा आयुष घर पर अकेले थे, तभी हमलावरों ने धावा बोला। पुलिस को जितेंद्र के भांजे सुनील ने बताया कि परिजनों से सूचना मिलने पर मैं अपने मामा जितेंद्र पाल को तिल्दा-नेवरा के खुशी अस्पताल लेकर गया जहां डॉक्टर्स ने मामा को मृत घोषित कर दिया। जितेंद्र पाल की पीठ, चेहरे बांह पर धारदार हथियार के हमले के 10-15 निशान थे। जितेंद्र के बेटे आयुष पाल के भी पेट में दो जगह, बायें हाथ की कलाई में, दाहिने पैर जांघ, सिर, पीठ और बायें कंधे पर इसी तरह के निशान हैं। आयुष का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

    वसूली की धमकी मिली थी
    जितेंद्र के भांजे सुनील ने बताया है कि कुछ दिन पहले बीती दीवाली के समय आशु , फेन्टा नाम के बदमाशों ने मामा जी को धमकाया था। वो ठेकेदारी का काम करते थे, बदमाशों ने कहा था हमें एक लाख रूपये दे देना नहीं दोगे तो जान से मार देंगे। इस विवाद के बारे में मामा ने मुझे बताया था। इसी वजह से शुक्रवार की रात बदमाश आशु, ईशु, फेन्टा, रवि और उसके अन्य साथियों ने पूरी प्लानिंग के साथ हमला किया।

    ग्रामीण एसपी नीरज चंद्राकर ने बताया जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

    ग्रामीण एसपी नीरज चंद्राकर ने बताया जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

    MP का पुराना बदमाश है आशू
    इस मामले में पुलिस के हाथ फिलहाल खाली हैं। एक युवक काे हिरासत में लेकर पुलिस बाकि बदमाशों के बारे में पूछताछ कर रही है। ग्रामीण एसपी नीरज चंद्राकर ने बताया कि आरोपी आशु बालाघाट का रहने वाला है, इसके पुराने रिकॉर्ड रहे हैं। ये अक्सर तिल्दा में आकर कुछ वारदात करके फरार हो जाता है, मृतक जितेंद्र भी पहले गुंडा सूची में रहा है। जांच कर रहे हैं। ग्रामीणों से भी पूछताछ कर रहे हैं, जो भी इस कांड में शामिल हैं सभी जल्द पकड़े जाएंगे। इस वारदात में जितेंद्र पाल का बेटा आयुष घायल हुआ है फिलहाल वो खतरे से बाहर है पुलिस आयुष का भी बयान लेगी।

    स्थानीय भाजपा नेता अब इस घटना का विरोध कर रहे हैं।

    स्थानीय भाजपा नेता अब इस घटना का विरोध कर रहे हैं।

    तिल्दा में बढ़ी चाकूबाजी
    भाजपा के नेताओं ने इस घटना का विरोध किया है। तिल्दा में कानून व्यवस्था के बुरे हालातों का दावा करते हुए स्थानीय नेता अनिल अग्रवाल ने बताया कि जब से कांग्रेस सरकार बनी है प्रदेश अपराध गढ़ बन गया। तिल्दा में नाबालिग बच्चे और युवा नशे की लत में चाकू का वार कर रहे हैं। हमारे भाजपा के कार्यकर्ता को 20 लोगों ने घर में घुसकर मारा। इसमें निगरानी बदमाश शामिल हैं, उन्हें तक तक चाकू मारते रहे जब तक जान न चली गई, भाजपा के लोगों में आक्रोश है। तिल्दा के गांव-गांव में नशे के कैप्सूल, शराब बंट रही है इस वजह से अपराध बढ़ रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter
    विनोद जायसवाल
    • Website

    Related Posts

    मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, जिलों में (अंबिकापुर, कोरबा, जांजगीर-चांपा, सक्ती, बिलासपुर, और रायपुर) मे 30 मई से 1 जून तक तेज आंधी तूफान के साथ बारिश होनेक संभावना,,

    30/05/2026

    रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए सहायक ग्रेड-02 प्रदीप मिश्रा तत्काल प्रभाव से निलंबित एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की बड़ी कार्रवाई: 40 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार, भेजे गए जेल,,

    30/05/2026

    खाद वितरण में पारदर्शिता और नियमों का कड़ाई से पालन करें सुनिश्चित: कलेक्टर कुणाल दुदावत,​अवैध जमाखोरी, कालाबाजारी और नियमों के उल्लंघन पर होगी सख्त दंडात्मक कार्रवाई,,

    30/05/2026

    सुशासन तिहार: जटगा में उमड़ा ग्रामीणों का सैलाब, 518 आवेदनों में से 74 का मौके पर ही निपटारा,,

    26/05/2026

    कोरबा में जल्द शुरू होगी 24×7 ‘सीएम हेल्पलाइन’, लापरवाही पर तय होगी अधिकारियों की जवाबदेही: कलेक्टर,

    26/05/2026

    सरकारी पैसे का दुरुपयोग करने वालों पर सीधे दर्ज होगी FIR: कलेक्टर कुणाल दुदावत,,

    26/05/2026
    Editors Picks

    मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, जिलों में (अंबिकापुर, कोरबा, जांजगीर-चांपा, सक्ती, बिलासपुर, और रायपुर) मे 30 मई से 1 जून तक तेज आंधी तूफान के साथ बारिश होनेक संभावना,,

    30/05/2026

    रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए सहायक ग्रेड-02 प्रदीप मिश्रा तत्काल प्रभाव से निलंबित एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की बड़ी कार्रवाई: 40 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार, भेजे गए जेल,,

    30/05/2026

    खाद वितरण में पारदर्शिता और नियमों का कड़ाई से पालन करें सुनिश्चित: कलेक्टर कुणाल दुदावत,​अवैध जमाखोरी, कालाबाजारी और नियमों के उल्लंघन पर होगी सख्त दंडात्मक कार्रवाई,,

    30/05/2026

    सुशासन तिहार: जटगा में उमड़ा ग्रामीणों का सैलाब, 518 आवेदनों में से 74 का मौके पर ही निपटारा,,

    26/05/2026
    About Us
    About Us

    Founder: Vinod Jaiswal
    Mobile : 8770560852 Email : janjankiawaaznews@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Category
    • Uncategorized
    • कोरबा
    • खास ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    © 2026 Jan Jan ki Awaaz. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.