HomeUncategorizedफिर से बनेगी 75 सीटों के साथ कांग्रेस की सरकार, PCC चीफ...

फिर से बनेगी 75 सीटों के साथ कांग्रेस की सरकार, PCC चीफ का दावा,

रायपुर—- छ,ग राज्य में चुनाव कार्यक्रम घोषित होने का कांग्रेस स्वागत किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा हम चुनाव में जाने को तैयार है अबकी 75 सीटो के साथ फिर से सरकार बनाना हमारा लक्ष्य है। हमारी सरकार के काम हमारी जीत के आधार है तथा हमारे काम ही चुनावी मुद्दा होंगे। अब की बार भाजपा दहाई के अंक तक भी नहीं पहुंचेगी। कांग्रेस सरकार के कामों से राज्य की जनता के जीवन स्तर में व्यापक परिवर्तन हुआ है। अपनी सरकार के कामों से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का वातावरण है। कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं को लेकर जनता के बीच जाने का संकल्प बद्ध है। कार्यकर्ताओं की मजबूती और सरकार के पांच सालों के दम पर 75 से अधिक सीटों के साथ प्रदेश में फिर से कांग्रेस की सरकार बनेगी।

विनोद जायसवाल
विनोद जायसवाल
जन जन की आवाज़

Must Read