Close Menu
Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    What's Hot

    कटघोरा के वरिष्ठ पत्रकार रामनारायण जायसवाल का आकस्मिक निधन, पत्रकारिता जगत में शोक की लहर राधा सागर मुक्तिधाम में हुआ अंतिम संस्कार, , ,

    23/08/2026

    कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक सप्ताह से एक्स-रे मशीन ठप: दर-दर भटकने को मजबूर ग्रामीण मरीज, प्राइवेट सेंटरों की मनमानी से बढ़ा आर्थिक बोझ,,

    22/08/2026

    कटघोरा के सेजेस विद्यालय में सड़क सुरक्षा क्विज प्रतियोगिता संपन्न: 80 विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर, जिला स्तरीय स्पर्धा के लिए प्रतिभागी चयनित,,

    22/08/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    • खास ख़बर
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेलकूद
    • बिहार
    • व्यापार
    • ज्ञान विज्ञान
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    Home » कटघोरा के वरिष्ठ पत्रकार रामनारायण जायसवाल का आकस्मिक निधन, पत्रकारिता जगत में शोक की लहर राधा सागर मुक्तिधाम में हुआ अंतिम संस्कार, , ,
    Uncategorized

    कटघोरा के वरिष्ठ पत्रकार रामनारायण जायसवाल का आकस्मिक निधन, पत्रकारिता जगत में शोक की लहर राधा सागर मुक्तिधाम में हुआ अंतिम संस्कार, , ,

    विनोद जायसवालBy विनोद जायसवाल23/08/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कटघोरा के वरिष्ठ पत्रकार रामनारायण जायसवाल का आकस्मिक निधन, पत्रकारिता जगत में शोक की लहर, राधा सागर मुक्तिधाम में हुआ अंतिम संस्कार,,,

    ​कटघोरा कोरबा—– कटघोरा के जाने-माने और निर्भीक वरिष्ठ पत्रकार रामनारायण जायसवाल जी का (73) वर्ष के आयु में अकस्मिक निधन हो गया है। वे अपने पीछे पत्नी और तीन पुत्रों का हँसता-खेलता परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन की खबर फैलते ही क्षेत्र और पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गई।

    ​स्वास्थ्य बिगड़ने से हुआ निधन

    ​पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, जायसवाल जी हाल ही में रामेश्वरम की धार्मिक यात्रा से वापस लौटे थे। वे मोतियाबिंद के इलाज के लिए राजनांदगांव स्थित अपने मंझले बेटे के घर रुके हुए थे। देर रात लगभग 3:00 बजे अचानक उनका स्वास्थ्य बिगड़ गया। परिजन उन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल ले गए, जहाँ चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

    ​मुक्तिधाम में हुआ अंतिम संस्कार

    ​निधन के बाद पार्थिव देह को एम्बुलेंस से उनके गृहग्राम कटघोरा लाया गया। दोपहर लगभग 1:00 बजे स्थानीय राधा सागर तालाब मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार संपन्न हुआ। उनकी अंतिम यात्रा में शहर के जनप्रतिनिधि, पत्रकार, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए। उपस्थित जनसमूह ने नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

    ​निष्पक्ष और साहसी पत्रकारिता की मिसाल,,

    ​रामनारायण जायसवाल जी ने पत्रकारिता की शुरुआत उस दौर में की थी जब समाचार पत्रों का गहरा सामाजिक प्रभाव हुआ करता था। उन्होंने अपने लंबे करियर में हमेशा निडरता, बेबाकी और निष्पक्षता से कलम चलाई। जनसमस्याओं को प्रखरता से उठाना उनकी पहचान थी। अपने सौम्य व्यवहार के कारण वे सर्वप्रिय थे, वहीं सत्यनिष्ठ पत्रकारिता के कारण वे अपने सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं करते थे।

    ​उनका निधन न केवल उनके परिवार और मित्रों के लिए, बल्कि पूरे कटघोरा क्षेत्र और क्षेत्रीय मीडिया के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

    Share. Facebook Twitter
    विनोद जायसवाल

    Related Posts

    कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक सप्ताह से एक्स-रे मशीन ठप: दर-दर भटकने को मजबूर ग्रामीण मरीज, प्राइवेट सेंटरों की मनमानी से बढ़ा आर्थिक बोझ,,

    22/08/2026

    कटघोरा के सेजेस विद्यालय में सड़क सुरक्षा क्विज प्रतियोगिता संपन्न: 80 विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर, जिला स्तरीय स्पर्धा के लिए प्रतिभागी चयनित,,

    22/08/2026

    महतारी वंदन योजना से संवरती नारी शक्ति: 30वीं किस्त ने दोगुना किया रक्षाबंधन का उत्साह, छत्तीसगढ़ की बहनें बन रही हैं आत्मनिर्भर,,

    22/08/2026

    बसों में लिफ्ट व धक्का-मुक्की कर चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश ग्राम कोनकोना के गिरी परिवार, 7 महिलाओं समेत 9 आरोपी गिरफ्तार,,

    21/08/2026

    अमरकंटक में मध्य प्रदेश कलचुरी समवर्गीय महासभा की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक संपन्न: महिलाओं को सामाजिक और राजनीतिक नेतृत्व में आगे लाने का संकल्प

    20/08/2026

    कटघोरा थाना प्रभारी सहित 8 पुलिसकर्मी निलंबित : पीड़ित से वसूले फ्लाइट के टिकट, IG की बड़ी कार्रवाई

    20/08/2026
    Editors Picks

    कटघोरा के वरिष्ठ पत्रकार रामनारायण जायसवाल का आकस्मिक निधन, पत्रकारिता जगत में शोक की लहर राधा सागर मुक्तिधाम में हुआ अंतिम संस्कार, , ,

    23/08/2026

    कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक सप्ताह से एक्स-रे मशीन ठप: दर-दर भटकने को मजबूर ग्रामीण मरीज, प्राइवेट सेंटरों की मनमानी से बढ़ा आर्थिक बोझ,,

    22/08/2026

    कटघोरा के सेजेस विद्यालय में सड़क सुरक्षा क्विज प्रतियोगिता संपन्न: 80 विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर, जिला स्तरीय स्पर्धा के लिए प्रतिभागी चयनित,,

    22/08/2026

    महतारी वंदन योजना से संवरती नारी शक्ति: 30वीं किस्त ने दोगुना किया रक्षाबंधन का उत्साह, छत्तीसगढ़ की बहनें बन रही हैं आत्मनिर्भर,,

    22/08/2026
    About Us
    About Us

    Founder: Vinod Jaiswal
    Mobile : 8770560852 Email : janjankiawaaznews@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Category
    • Uncategorized
    • कोरबा
    • खास ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    © 2026 Jan Jan ki Awaaz. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.