HomeUncategorizedनाबालिगों से छेड़छाड़ की घटना को लेकर बालाहेड़ी में मनचलों की लोगों...

नाबालिगों से छेड़छाड़ की घटना को लेकर बालाहेड़ी में मनचलों की लोगों ने की धुलाई ,,,

दौसा। दौसा बालाहेड़ी कस्बे स्थित किले में चल रही रामायण से लौट रही दो नाबालिग बालिकाओं सहित पांच बच्चों के साथ मारपीट करने का मामला थाने में दर्ज करवाया गया है। इधर सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। जिसमें कुछ युवकों को महिलाओं द्वारा मुर्गा बनाया जा रहा है। थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह सोलंकी ने बताया कि मंजू देवी पत्नी सतीश कुमार ने मामला दर्ज करवाया है कि दो नाबालिग बालिकाओं सहित पांच बच्चे किले में चल रही रामायण देखकर वापस लौट रहे थे। चार नामजद नाबालिग युवकों सहित 10-12 लड़कों ने नाबालिग लड़कियों का पीछा किया और अश्लील इशारे करते हुए अपशब्द कहे। यहां तक कि उन्होंने नाबालिग लड़की और अन्य बच्चों के साथ मारपीट भी की। पीड़ित लड़कियों ने घर जाकर आपबीती सुनाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ युवकों को महिलाओं द्वारा मुर्गा बनाकर उन्हें दंडित किया जा रहा है। थाना प्रभारी ने बताया कि महिलाओं द्वारा मुर्गा बनाए जाने की घटनाओं को लेकर युवकों के परिजनों द्वारा शिकायत दी गई है। जिसकी जांच की जा रही है।

विनोद जायसवाल
विनोद जायसवाल
जन जन की आवाज़

Must Read