Close Menu
Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    What's Hot

    आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम से जगमगाया कटघोरा मे 11 हजार दीपों से दिया सेवा और जनभागीदारी का संदेश,,

    18/09/2026

    कटघोरा में गणेश उत्सव का भव्य नजारा: ‘कटघोरा के राजा’ और ‘महाराजा’ बने आकर्षण का केंद्र,,101 फीट ऊंचे महाकाल मंदिर थीम के पंडाल से लेकर भव्य लेजर लाइट तक, गणेश उत्सव में उमड़ा जनसैलाब,,

    15/09/2026

    NH-45 की बदहाली से लोगों की बढ़ी परेशानी, भारी वाहनों पर लगी रोक,,

    30/08/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    • खास ख़बर
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेलकूद
    • बिहार
    • व्यापार
    • ज्ञान विज्ञान
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    Home » चुनावी वर्ष में कानून व्यवस्था में कसावट लाने बड़ा फेरबदल , बिलासपुर ,कोरबा ,रायगढ़ सहित 8 जिलों के एसपी बदले गए , कइयों की 6 माह में ही छुट्टी ,यू उदय किरण होंगे कोरबा एसपी
    Uncategorized

    चुनावी वर्ष में कानून व्यवस्था में कसावट लाने बड़ा फेरबदल , बिलासपुर ,कोरबा ,रायगढ़ सहित 8 जिलों के एसपी बदले गए , कइयों की 6 माह में ही छुट्टी ,यू उदय किरण होंगे कोरबा एसपी

    विनोद जायसवालBy विनोद जायसवाल28/01/2023
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर-कोरबा । चुनावी वर्ष में प्रदेश में कानून व्यवस्था में कसावट लाने की कवायद शुरू हो गई है। गृह (पुलिस )विभाग ने शुक्रवार को बिलासपुर ,कोरबा रायगढ़ सहित 9 जिलों के एसपी बदल दिए। सँयुक्त सचिव अभिजीत सिंह ने इस आशय के आदेश जारी कर दिए हैं। इसके तहत अब 2015 बैच के तेजतर्रार आईपीएस यू.उदय किरण कोरबा के नए एसपी होंगे। एसपी संतोष कुमार सिंह बिलासपुर जिले के एसपी बनाए गए हैं।

    श्री उदय इसके पूर्व कोरबा में एएसपी एवं प्रभारी एसपी के पद पर उल्लेखनीय सेवाएं दे चुके हैं। जारी आदेश अनुसार 7 आईपीएस व एक राज्य प्रशासनिक सेवा के पुलिस अधिकारी की पदस्थापना में फेरबदल हुआ है। 2015 बैच की आईपीएस श्रीमती पारुल माथुर उप पुलिस महानिरीक्षक एसीबी मुख्यालय रायपुर के पद पर पदस्थ की गई हैं। रायगढ़ एसपी के पद पर सेवाएं दे रहे 2010 बैच के आईपीएस अभिषेक मीणा अब राजनांदगांव एसपी के पद पर सेवाएं देंगे । 2010 बैच के आईपीएस सदानंद कुमार रायगढ़ जिले के नए एसपी होंगे। अभी वे नारायणपुर एसपी के पद पर सेवाएं दे रहे हैं। एएसपी नारायणपुर के पद पर सेवाएं दे रहे 2018 बैच के आईपीएस पुष्कर शर्मा नारायणपुर एसपी होंगे। दंतेवाड़ा एसपी के पद पर सेवाएं दे रहे 2018 बैच के आईपीएस योगेश कुमार पटेल अब गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के एसपी के पद पर सेवाएं देंगे। राजनांदगांव एसपी प्रफुल्ल ठाकुर पुलिस अधीक्षक मुख्यमंत्री सुरक्षा के पद पर सेवाएं देंगे ।ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विधानसभा चुनाव 2023 के पूर्व शासन की योजनाओं का जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन एवं कानून व्यवस्था का जायजा लेने प्रत्येक विधानसभा के दो दो ग्राम में भेंट मुलाकात कार्यक्रम के तहत सीधे जनता से रूबरू हो रहे। इस दौरान कहीं कहीं व्यवस्थाओं में खामियों की शिकायतें भी प्रदेश के मुखिया के समक्ष सीधे आम जनता रखती नजर आई है। गृह विभाग में तबादले के बाद जल्द राजस्व विभाग में भी बड़ा फेरबदल देखने को मिल सकता है।सूत्रों के अनुसार जल्द ही कई जिलों के कलेक्टर भी बदले जाएंगे ।

    Share. Facebook Twitter
    विनोद जायसवाल
    • Website

    Related Posts

    आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम से जगमगाया कटघोरा मे 11 हजार दीपों से दिया सेवा और जनभागीदारी का संदेश,,

    18/09/2026

    कटघोरा में गणेश उत्सव का भव्य नजारा: ‘कटघोरा के राजा’ और ‘महाराजा’ बने आकर्षण का केंद्र,,101 फीट ऊंचे महाकाल मंदिर थीम के पंडाल से लेकर भव्य लेजर लाइट तक, गणेश उत्सव में उमड़ा जनसैलाब,,

    15/09/2026

    NH-45 की बदहाली से लोगों की बढ़ी परेशानी, भारी वाहनों पर लगी रोक,,

    30/08/2026

    कोरबा: कार में युवती संग देख व्याख्याता पति से भिड़ी शिक्षिका पत्नी, गाली-गलौज और मारपीट के बाद मामला पहुंचा थाने शिक्षिका ने लगाया मारपीट व धमकी का आरोप, पति ने कहा पत्नी ने काट ली उंगली,,

    30/08/2026

    श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर कटघोरा साईं मंदिर में भव्य भजन संध्या का आयोजन, राज्यसरीय डांस प्रतियोगिता स्थगित भारी बारिश के कारण डांस प्रतियोगिता आगे बढ़ी, अब दिसंबर-जनवरी में होने की संभावना,,

    30/08/2026

    मुख्य न्यायाधीश ने परखी कटघोरा अदालत की व्यवस्थाएं, बुनियादी ढांचा मजबूत करने पर जोर,,

    30/08/2026
    Editors Picks

    आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम से जगमगाया कटघोरा मे 11 हजार दीपों से दिया सेवा और जनभागीदारी का संदेश,,

    18/09/2026

    कटघोरा में गणेश उत्सव का भव्य नजारा: ‘कटघोरा के राजा’ और ‘महाराजा’ बने आकर्षण का केंद्र,,101 फीट ऊंचे महाकाल मंदिर थीम के पंडाल से लेकर भव्य लेजर लाइट तक, गणेश उत्सव में उमड़ा जनसैलाब,,

    15/09/2026

    NH-45 की बदहाली से लोगों की बढ़ी परेशानी, भारी वाहनों पर लगी रोक,,

    30/08/2026

    कोरबा: कार में युवती संग देख व्याख्याता पति से भिड़ी शिक्षिका पत्नी, गाली-गलौज और मारपीट के बाद मामला पहुंचा थाने शिक्षिका ने लगाया मारपीट व धमकी का आरोप, पति ने कहा पत्नी ने काट ली उंगली,,

    30/08/2026
    About Us
    About Us

    Founder: Vinod Jaiswal
    Mobile : 8770560852 Email : janjankiawaaznews@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Category
    • Uncategorized
    • कोरबा
    • खास ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    © 2026 Jan Jan ki Awaaz. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.