Close Menu
Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    What's Hot

    मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, जिलों में (अंबिकापुर, कोरबा, जांजगीर-चांपा, सक्ती, बिलासपुर, और रायपुर) मे 30 मई से 1 जून तक तेज आंधी तूफान के साथ बारिश होनेक संभावना,,

    30/05/2026

    रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए सहायक ग्रेड-02 प्रदीप मिश्रा तत्काल प्रभाव से निलंबित एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की बड़ी कार्रवाई: 40 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार, भेजे गए जेल,,

    30/05/2026

    खाद वितरण में पारदर्शिता और नियमों का कड़ाई से पालन करें सुनिश्चित: कलेक्टर कुणाल दुदावत,​अवैध जमाखोरी, कालाबाजारी और नियमों के उल्लंघन पर होगी सख्त दंडात्मक कार्रवाई,,

    30/05/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    • खास ख़बर
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेलकूद
    • बिहार
    • व्यापार
    • ज्ञान विज्ञान
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    Home » कटघोरा जिला बनने में हो सकता है विलंब
    Uncategorized

    कटघोरा जिला बनने में हो सकता है विलंब

    विनोद जायसवालBy विनोद जायसवाल14/01/2023
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि कटघोरा जिला अभी नहीं बनेगा। कोरबा में नए ट्रांसपोर्ट नगर कहां बनेगा इस बारे में सचिव स्तर के अधिकारियों की टीम गठित की जाएगी और उसके द्वारा जांच करने के उपरांत ही निर्णय लिया जाएगा। भेंट मुलाकात अभियान के तहत जिले के पाली तानाखार विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे श्री बघेल आज सुबह पाली रेस्टहाउस में पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे।

    उन्होंने कहा कि भेंट-मुलाकात सरगुजा से शुरू हुआ, बस्तर होते हुए सभी विधानसभा में पहुंच रहा है। लोग शासन की योजनाओं का भरपूर लाभ उठा रहे हैं। धान खरीदी में बढ़ोतरी हो रही है। कोरबा खेती में आगे बढ़ रहा है। किसानों का रुझान खेती की तरफ बढ़ा है। पिछले 4 सालों में लगभग 4 गुना धान का उत्पादन बढ़ा है, लोगों का खेती के प्रति रुझान बढ़ा है। एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि पूरे देश में मिलेट्स की सबसे ज्यादा खऱीदी छतीसगढ़ में की गई है।

    कोरबा की चिरौंजी की मांग दुनिया भर में है, इसलिए कोरबा में चिरौंजी का प्रोसेसिंग प्लांट लगाने का फ़ैसला किया है। महुआ के संकलन के लिए अब तकनीक का उपयोग किया जाएगा, नेट लगाकर संग्रहण का निर्णय लिया है ताकि ज़मीन पर गिरने से महुए की गुणवत्ता खऱाब ना हो, ज़्यादा दाम मिले। नेट विधि से महुआ संग्रहण करके पांच हजार क्विंटल इंग्लैंड निर्यात किया गया।

    हाट बाजार क्लिनिक योजना की गाडिय़ां सभी हाट बाजारों में जाए, ताकि लोगों को ज्यादा से ज्यादा लाभ मिल सके, इसकी व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। जिले में श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल योजना के तहत मेडिकल स्टोर खोलने की मांग आई है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि धान संग्रहण केंद्र 1900 से बढ़कर 2500 हो गया है, जिससे किसानों को दूर नहीं जाना पड़ रहा है। दूरस्थ अंचलों में भी अंग्रेजी माध्यम की बेहतर शिक्षा दी जा रही है।

    उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य और संस्कृति के संवर्धन की दिशा में कार्य करते हुए हम आगे बढ़ रहे हैं। आदिवासी संस्कृति और परम्पराओं को बचाना है, संस्कृति संरक्षण के लिए 25 देवगुड़ी के निर्माण की घोषणा कल की गई। ट्रांसपोर्ट नगर निर्माण को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि सचिव स्तर पर अधिकारियों की टीम गठित कर, जांच के पश्चात ट्रांसपोर्ट नगर स्थल के बारे में निर्णय लिया जाएगा।

    नक्सलवाद पर मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि पिछले साल सबसे कम घटना हुई, सबसे कम जवान हताहत हुए, सबसे कम आम नागरिक प्रभावित हुए। गौठान मवेशियों के डे केयर के रूप में उपयोगी साबित हो रहा है। विभिन्न आजीविका गतिविधियां भी गौठानों में संचालित हो रही हैं।

    यहां ग्रामीणों को रोजगार मिल रहा है। वार्ता के दौरान जब पत्रकारों ने पूछा सवाल पत्रकार सुरक्षा कानून कब लागू होगा तो मुख्यमंत्री ने कहा-अगले बजट सत्र में पत्रकार सुरक्षा कानून होगा।

    लागू सरकार द्वारा इसकी तैयारी की जा रही है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि कोरबा जिले के मसाहती गांव का सर्वे कराया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter
    विनोद जायसवाल
    • Website

    Related Posts

    मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, जिलों में (अंबिकापुर, कोरबा, जांजगीर-चांपा, सक्ती, बिलासपुर, और रायपुर) मे 30 मई से 1 जून तक तेज आंधी तूफान के साथ बारिश होनेक संभावना,,

    30/05/2026

    रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए सहायक ग्रेड-02 प्रदीप मिश्रा तत्काल प्रभाव से निलंबित एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की बड़ी कार्रवाई: 40 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार, भेजे गए जेल,,

    30/05/2026

    खाद वितरण में पारदर्शिता और नियमों का कड़ाई से पालन करें सुनिश्चित: कलेक्टर कुणाल दुदावत,​अवैध जमाखोरी, कालाबाजारी और नियमों के उल्लंघन पर होगी सख्त दंडात्मक कार्रवाई,,

    30/05/2026

    सुशासन तिहार: जटगा में उमड़ा ग्रामीणों का सैलाब, 518 आवेदनों में से 74 का मौके पर ही निपटारा,,

    26/05/2026

    कोरबा में जल्द शुरू होगी 24×7 ‘सीएम हेल्पलाइन’, लापरवाही पर तय होगी अधिकारियों की जवाबदेही: कलेक्टर,

    26/05/2026

    सरकारी पैसे का दुरुपयोग करने वालों पर सीधे दर्ज होगी FIR: कलेक्टर कुणाल दुदावत,,

    26/05/2026
    Editors Picks

    मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, जिलों में (अंबिकापुर, कोरबा, जांजगीर-चांपा, सक्ती, बिलासपुर, और रायपुर) मे 30 मई से 1 जून तक तेज आंधी तूफान के साथ बारिश होनेक संभावना,,

    30/05/2026

    रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए सहायक ग्रेड-02 प्रदीप मिश्रा तत्काल प्रभाव से निलंबित एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की बड़ी कार्रवाई: 40 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार, भेजे गए जेल,,

    30/05/2026

    खाद वितरण में पारदर्शिता और नियमों का कड़ाई से पालन करें सुनिश्चित: कलेक्टर कुणाल दुदावत,​अवैध जमाखोरी, कालाबाजारी और नियमों के उल्लंघन पर होगी सख्त दंडात्मक कार्रवाई,,

    30/05/2026

    सुशासन तिहार: जटगा में उमड़ा ग्रामीणों का सैलाब, 518 आवेदनों में से 74 का मौके पर ही निपटारा,,

    26/05/2026
    About Us
    About Us

    Founder: Vinod Jaiswal
    Mobile : 8770560852 Email : janjankiawaaznews@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Category
    • Uncategorized
    • कोरबा
    • खास ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    © 2026 Jan Jan ki Awaaz. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.