Close Menu
Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    What's Hot

    शराब घोटाला मामला: सुप्रीम कोर्ट से चैतन्य बघेल को राहत, ईडी और छत्तीसगढ़ सरकार की याचिकाएं खारिज,,

    23/07/2026

    CG GST Action: छत्तीसगढ़ में 53 करोड़ की फर्जी बिलिंग का भंडाफोड़, मुख्य आरोपी विजय कुमार यादव गिरफ्तार,,

    23/07/2026

    कोरबा जिले में मानसून सक्रिय: 1 जून से अब तक 468.1 मिमी औसत बारिश दर्ज, दर्री तहसील अव्वलजिले के सभी प्रमुख तहसीलों में झमाझम बारिश से बदला मौसम; खेती-किसानी के कार्यों में आई तेजी।

    22/07/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    • खास ख़बर
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेलकूद
    • बिहार
    • व्यापार
    • ज्ञान विज्ञान
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    Home » आकांक्षी जिला कोरबा का शिक्षा विभाग मुखिया विहीन ,प्रशासनिक व्यवस्था हो रही प्रभावित ,अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के पदाधिकारियों ने प्रभारी डीईओ नियुक्त करने की मांग
    Uncategorized

    आकांक्षी जिला कोरबा का शिक्षा विभाग मुखिया विहीन ,प्रशासनिक व्यवस्था हो रही प्रभावित ,अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के पदाधिकारियों ने प्रभारी डीईओ नियुक्त करने की मांग

    विनोद जायसवालBy विनोद जायसवाल01/03/2024
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    आकांक्षी जिला कोरबा का शिक्षा विभाग मुखिया विहीन ,प्रशासनिक व्यवस्था हो रही प्रभावित ,अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के पदाधिकारियों ने प्रभारी डीईओ नियुक्त करने की मांग

    आकांक्षी जिला कोरबा का शिक्षा विभाग मुखिया विहीन ,प्रशासनिक व्यवस्था हो रही प्रभावित ,अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के पदाधिकारियों ने प्रभारी डीईओ नियुक्त करने की मांग

    Bhuvneshwar Mahto March 1, 2024
    WhatsAppEmailFacebookTwitterShare

    प्रखर कोरबा । कोरबा डीईओ को मुंगेली पदस्थापना के दौरान कोरोनाकाल में राज्य भंडार क्रय नियमों का उल्लंघन कर सूखा राशन खरीदी के मामले में निलंबित हुए 4 दिन बीत गए स्कूल शिक्षा विभाग कोरबा में डीईओ या प्रभारी डीईओ की पदस्थापना नहीं कर सका। जिसकी वजह से आकांक्षी जिला कोरबा की शिक्षा एवं विभागीय व्यवस्था चरमरा गई है। छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन से सम्बद्ध संगठनों के पदाधिकारियों ने जिला प्रशासन से अविलंब प्रभारी डीईओ की पदस्थापना किए जाने की मांग की है।

    जिला कोरबा जिला शिक्षा अधिकारी विहीन होने के कारण शिक्षा विभाग के कर्मचारियों का अनेक महत्वपूर्ण एवं आवश्यक कार्य बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। वर्तमान एक दो माह वैवाहिक योग का समय है अनेक कर्मचारियों के घर परिवार में वैवाहिक कार्यक्रम निर्धारित भी हो गए होंगे इस हेतु वित्तीय व्यवस्था अपने जी पी एफ मद से अग्रिम (एडवांस )एवं पार्ट फाइनल के लिए कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत किए होंगे, ऐसे अनेक गंभीर एवं आवश्यक कार्य यदि नियत समय पर उन आवश्यक विषयों, कार्यों एवं आवेदनों का निराकरण नहीं होने की स्थिति में अनेकों कर्मचारियों के यहां दुखों का पहाड़ टूट पड़ने की आशंका से नकारा नहीं किया जा सकता।जिला प्रशासन को इस पर गंभीरता से संज्ञान लेना चाहिए और अविलंब प्रभारी डी ई ओ की नियुक्ति करनी चाहिए।

    जिला प्रशासन किसे डीईओ नियुक्त करेगी यह भी विचारणीय है। नियुक्ति के लिए स्कूल शिक्षा विभाग में प्रशासनिक अनुभव भी महत्वपूर्ण है, स्कूल शिक्षा विभाग के दो महत्वपूर्ण शाखाएं हैं जिसमें (1)प्रशासनिक(2) अकादमीक।प्रथम प्रशासनिक -जो की स्कूल शिक्षा विभाग को पूर्णतया नियंत्रित करता है। दूसरा अकादमिक जो कि स्कूल शिक्षा विभाग में मॉनिटरिंग एवं एकेडमिक सपोर्टिंग, ट्रेनिंग कार्य को संचालित करता है। यदि कोई जिला डीईओ विहीन होता है तो स्कूल शिक्षा विभाग के अन्य प्रशासनिक दायित्वों का निर्वहन करने वाले अधिकारी सहायक संचालकों को प्रभारी डी ई ओ के रूप में नियुक्ति प्रदान की जाती रही है। कोरबा जिले की भांति अन्य कई जिले भी जिला शिक्षा अधिकारी विहीन हो गए है,जहाँ बलरामपुर जिले मे जिला प्रशासन द्वारा प्रभारी डीईओ के रूप मे सहायक संचालक शिक्षा को नियुक्ति प्रदान की गई है, नारायणपूर मे डिप्टी कलेक्टर को अपने मूल कर्तब्यों के साथ प्रभारी डीईओ का दायित्व निर्वहन की भी जिम्मेदारी सौपी गई है।देखना यह है कि कोरबा जिले में जिला प्रशासन इन पहलुओं को अपनी विवेक से कैसे सुलझाते हुए किसे डी ई ओ की ताजपोशी करते हैँ।
    छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जिला इकाई कोरबा के पदाधिकारी नकुल सिंह राजवाड़े,जे पी खरे,तरुण सिंह राठौर, ओमप्रकाश बघेल, एस एन शिव, टी आर कुर्रे, मानसिंह राठिया, नित्यानंद यादव, सर्वेश सोनी, अनुप सिंह कोराम, संजय चंदेल,आर डी केशकर, अनिल रात्रे,महेंद्र मिश्रा,के डी पात्रे, प्रदीप कुमार कश्यप,प्रवीण कुमार गुप्ता, कमल कुमार गुप्ता, विनोद यादव, गितेश सिंह, आर के सिंह, विनय सोनवानी, अशोक कश्यप,प्रीतम पुराइन एवं छ ग कर्मचारी अधिकारी फ़ेडरेशन के सम्बद्ध संगठनों के सभी जिलाध्यक्षो द्वारा स्कूल शिक्षा विभाग जिला कोरबा में कार्यरत शिक्षकों, कर्मचारियों के विभिन्न आवश्यक समस्याओं के समाधान हेतु अविलंब प्रभारी डी ई ओ की नियुक्त करने जिला प्रशासन से मांग की गई है।

    Share. Facebook Twitter
    विनोद जायसवाल
    • Website

    Related Posts

    शराब घोटाला मामला: सुप्रीम कोर्ट से चैतन्य बघेल को राहत, ईडी और छत्तीसगढ़ सरकार की याचिकाएं खारिज,,

    23/07/2026

    CG GST Action: छत्तीसगढ़ में 53 करोड़ की फर्जी बिलिंग का भंडाफोड़, मुख्य आरोपी विजय कुमार यादव गिरफ्तार,,

    23/07/2026

    कोरबा जिले में मानसून सक्रिय: 1 जून से अब तक 468.1 मिमी औसत बारिश दर्ज, दर्री तहसील अव्वलजिले के सभी प्रमुख तहसीलों में झमाझम बारिश से बदला मौसम; खेती-किसानी के कार्यों में आई तेजी।

    22/07/2026

    शासकीय आईटीआई पोंड़ीउपरोड़ा में प्रवेश का अंतिम मौका: 24 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन सत्र 2026-27 के लिए कोपा और IoT के आधुनिक ट्रेड्स में प्रवेश प्रक्रिया जारी, आधिकारिक पोर्टल पर कर सकते हैं पंजीयन।

    22/07/2026

    पोड़ी-उपरोड़ा जनपद पंचायत में प्रशासनिक फेरबदल: खगेश कुमार निर्मलकर को दूसरी बार मिली CEO की कमान ​कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जारी किया आदेश, तत्काल प्रभाव से लागू हुई व्यवस्था,,

    22/07/2026

    कोरबा जिला वर्षा रिपोर्ट: 1 जून से अब तक औसतन 260.4 मिमी बारिश दर्ज, दीपका में सबसे ज्यादा बरसे बदरा,

    07/07/2026
    Editors Picks

    शराब घोटाला मामला: सुप्रीम कोर्ट से चैतन्य बघेल को राहत, ईडी और छत्तीसगढ़ सरकार की याचिकाएं खारिज,,

    23/07/2026

    CG GST Action: छत्तीसगढ़ में 53 करोड़ की फर्जी बिलिंग का भंडाफोड़, मुख्य आरोपी विजय कुमार यादव गिरफ्तार,,

    23/07/2026

    कोरबा जिले में मानसून सक्रिय: 1 जून से अब तक 468.1 मिमी औसत बारिश दर्ज, दर्री तहसील अव्वलजिले के सभी प्रमुख तहसीलों में झमाझम बारिश से बदला मौसम; खेती-किसानी के कार्यों में आई तेजी।

    22/07/2026

    शासकीय आईटीआई पोंड़ीउपरोड़ा में प्रवेश का अंतिम मौका: 24 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन सत्र 2026-27 के लिए कोपा और IoT के आधुनिक ट्रेड्स में प्रवेश प्रक्रिया जारी, आधिकारिक पोर्टल पर कर सकते हैं पंजीयन।

    22/07/2026
    About Us
    About Us

    Founder: Vinod Jaiswal
    Mobile : 8770560852 Email : janjankiawaaznews@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Category
    • Uncategorized
    • कोरबा
    • खास ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    © 2026 Jan Jan ki Awaaz. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.