छ,ग कोरबा जिला के पोड़ी उपरोड़ा कटघोरा ब्लॉक के आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा अपने वेतन वृद्धि एवं रेगुलर करने की मांग को लेकर महीनों से कटघोरा हाई स्कूल मैदान मे टेंट लगाकर महीनों से अपनी जायज मांगों को लेकर महिलाएं धरना पर बैठी हुई थी, जिसे गंभीरता से लेते हुए मतदाता जन चेतना मीडिया फाउंडेशन छ,ग द्वारा राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उनके बीच जाकर महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपति मुर्मुर जी की छाया चित्र भेंट की, इस अवसर पर मतदाता जन चेतना मीडिया फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष श्री विनोद जयसवाल ने अपने उद्बोधन में बताया कि
अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस हर वर्ष, ८ मार्च को विश्व के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के प्रति सम्मान, प्रशंसा और प्रेम प्रकट करते हुए, महिलाओं के आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों एवं कठिनाइयों की सापेक्षता के उपलक्ष्य में उत्सव के तौर पर मनाया जाता है, उपस्थित आंदोलनकारी महिलाओं को अपने जायज मांगों को लेकर सरकार के समक्ष रखने पर जोर दिया, एवं राष्ट्रीय महिला दिवस की ढेरों शुभकामनाएं दी गई, इस कार्यक्रम में सैकड़ों आंगनबाड़ी कार्यकर्ता महिलाएं उपस्थित रही, एवं मतदाता जन चेतना मीडिया फाउंडेशन के ब्लॉक अध्यक्ष गणेश यादव,व प्रवीण महेश्वरी उपस्थित रहे,,,

जन जन की आवाज़