Close Menu
Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    What's Hot

    शराब घोटाला मामला: सुप्रीम कोर्ट से चैतन्य बघेल को राहत, ईडी और छत्तीसगढ़ सरकार की याचिकाएं खारिज,,

    23/07/2026

    CG GST Action: छत्तीसगढ़ में 53 करोड़ की फर्जी बिलिंग का भंडाफोड़, मुख्य आरोपी विजय कुमार यादव गिरफ्तार,,

    23/07/2026

    कोरबा जिले में मानसून सक्रिय: 1 जून से अब तक 468.1 मिमी औसत बारिश दर्ज, दर्री तहसील अव्वलजिले के सभी प्रमुख तहसीलों में झमाझम बारिश से बदला मौसम; खेती-किसानी के कार्यों में आई तेजी।

    22/07/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    • खास ख़बर
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेलकूद
    • बिहार
    • व्यापार
    • ज्ञान विज्ञान
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    Home » आंगनबाड़ी केंद्र में मिले कम बच्चे, सुपरवाइजर को नोटिस जारी करने के निर्देश कलेक्टर ने किया आंगनबाड़ी केंद्र रामपुर का निरीक्षण
    Uncategorized

    आंगनबाड़ी केंद्र में मिले कम बच्चे, सुपरवाइजर को नोटिस जारी करने के निर्देश कलेक्टर ने किया आंगनबाड़ी केंद्र रामपुर का निरीक्षण

    विनोद जायसवालBy विनोद जायसवाल31/01/2024
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    आंगनबाड़ी केंद्र में मिले कम बच्चे, सुपरवाइजर को नोटिस जारी करने के निर्देश कलेक्टर ने किया आंगनबाड़ी केंद्र रामपुर का निरीक्षण

    कोरबा 31 जनवरी 2024/ कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने आज करतला विकासखंड अन्तर्गत रामपुर में आंगनबाड़ी केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान बच्चों की कम उपस्थिति पर कलेक्टर ने नाराजगी जाहिर करते हुए संख्या बढ़ाने और समय पर पोषण आहार प्रदान करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कुछ दिन पूर्व ही महिला बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक में दिए गए निर्देशों के तहत आंगनबाड़ी केंद्र में पर्याप्त उपस्थिति नहीं होने और अन्य कमियां पाए जाने पर क्षेत्र की सुपरवाइजर को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
    रामपुर मुख्यालय में आंगनबाड़ी केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने केंद्र में बच्चों को प्रदान किए जाने वाले भोजन, उपलब्ध खिलौने, गर्भवती महिलाओं और शिशुवती महिलाओं की संख्या की जानकारी ली। उन्होंने केंद्र में बच्चों की कम संख्या पर निर्देशित किया कि बच्चों की संख्या बढ़ाई जाए। उन्हें निर्धारित समय तक केंद्र में रखे और जरूरी आहार दें। कलेक्टर ने संबंधित सुपरवाइजर द्वारा किए जाने वाले निरीक्षण, पोषण ट्रेकर एप्प में जानकारी दर्ज करने, बच्चों के वजन संबंधित जानकारी दर्ज करने की जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र की कार्यकर्ता श्रीमती शारदा राठिया को निर्देशित किया कि केंद्र में आने वाले सभी बच्चों को समय पर भोजन देने के साथ उनका उचित देखभाल भी सुनिश्चित करें। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री संबित मिश्रा भी उपस्थित थे।

    *धान खरीदी केंद्र में किसानों को न हो परेशानी*

    कलेक्टर ने रामपुर में धान उपार्जन केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने नमी मशीन से धान की आर्द्रता जाँच की। इस दौरान वहां खरीदे गए धान के बोरों को तौलवाकर भी देखा। कलेक्टर ने किसानों से चर्चा करते हुए उनकी समस्याओं के विषय में भी जानकारी ली। केंद्र प्रभारी को कलेक्टर ने निर्देशित किया कि शासन द्वारा धान खरीदी की अंतिम तिथि चार दिन बढ़ाई गई है, अतः खरीदी की प्रक्रिया चार दिन सुचारू रूप से संचालित हो। उन्होंने निर्देशित किया कि मूल किसानों को धान बेचने में किसी तरह की परेशानी न हो और गलत धान की खरीदी न की जाए। इस दौरान किसानों ने खरीदी स्थल बढाने की मांग रखी। कलेक्टर ने इस संबंध में एसडीएम को आवश्यक निर्देश दिए।
    स/कमलज्योति

    Share. Facebook Twitter
    विनोद जायसवाल
    • Website

    Related Posts

    शराब घोटाला मामला: सुप्रीम कोर्ट से चैतन्य बघेल को राहत, ईडी और छत्तीसगढ़ सरकार की याचिकाएं खारिज,,

    23/07/2026

    CG GST Action: छत्तीसगढ़ में 53 करोड़ की फर्जी बिलिंग का भंडाफोड़, मुख्य आरोपी विजय कुमार यादव गिरफ्तार,,

    23/07/2026

    कोरबा जिले में मानसून सक्रिय: 1 जून से अब तक 468.1 मिमी औसत बारिश दर्ज, दर्री तहसील अव्वलजिले के सभी प्रमुख तहसीलों में झमाझम बारिश से बदला मौसम; खेती-किसानी के कार्यों में आई तेजी।

    22/07/2026

    शासकीय आईटीआई पोंड़ीउपरोड़ा में प्रवेश का अंतिम मौका: 24 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन सत्र 2026-27 के लिए कोपा और IoT के आधुनिक ट्रेड्स में प्रवेश प्रक्रिया जारी, आधिकारिक पोर्टल पर कर सकते हैं पंजीयन।

    22/07/2026

    पोड़ी-उपरोड़ा जनपद पंचायत में प्रशासनिक फेरबदल: खगेश कुमार निर्मलकर को दूसरी बार मिली CEO की कमान ​कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जारी किया आदेश, तत्काल प्रभाव से लागू हुई व्यवस्था,,

    22/07/2026

    कोरबा जिला वर्षा रिपोर्ट: 1 जून से अब तक औसतन 260.4 मिमी बारिश दर्ज, दीपका में सबसे ज्यादा बरसे बदरा,

    07/07/2026
    Editors Picks

    शराब घोटाला मामला: सुप्रीम कोर्ट से चैतन्य बघेल को राहत, ईडी और छत्तीसगढ़ सरकार की याचिकाएं खारिज,,

    23/07/2026

    CG GST Action: छत्तीसगढ़ में 53 करोड़ की फर्जी बिलिंग का भंडाफोड़, मुख्य आरोपी विजय कुमार यादव गिरफ्तार,,

    23/07/2026

    कोरबा जिले में मानसून सक्रिय: 1 जून से अब तक 468.1 मिमी औसत बारिश दर्ज, दर्री तहसील अव्वलजिले के सभी प्रमुख तहसीलों में झमाझम बारिश से बदला मौसम; खेती-किसानी के कार्यों में आई तेजी।

    22/07/2026

    शासकीय आईटीआई पोंड़ीउपरोड़ा में प्रवेश का अंतिम मौका: 24 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन सत्र 2026-27 के लिए कोपा और IoT के आधुनिक ट्रेड्स में प्रवेश प्रक्रिया जारी, आधिकारिक पोर्टल पर कर सकते हैं पंजीयन।

    22/07/2026
    About Us
    About Us

    Founder: Vinod Jaiswal
    Mobile : 8770560852 Email : janjankiawaaznews@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Category
    • Uncategorized
    • कोरबा
    • खास ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    © 2026 Jan Jan ki Awaaz. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.