Close Menu
Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    What's Hot

    कोरबा: कम बारिश की आशंका को लेकर कलेक्टर अलर्ट, विभागों को अभी से कार्ययोजना बनाने के सख्त निर्देश,,

    23/06/2026

    बड़ी चेतावनी: कटघोरा वन मंडल में हाथियों का भारी आतंक, एक बुजुर्ग महिला की मौत, मदनपुर और पचरा सलिहाभाठा में हाई अलर्ट!,,

    23/06/2026

    छत्तीसगढ़ में ‘कंटेम्प्ट ऑफ कोर्ट’ के बढ़ते मामलों पर पूर्व विधि मंत्री मोहम्मद अकबर ने जताई चिंता; राज्यपाल को लिखा पत्र, अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की मांग

    23/06/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    • खास ख़बर
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेलकूद
    • बिहार
    • व्यापार
    • ज्ञान विज्ञान
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    Home » अल्टीमेटम बेअसर ,शासकीयकरण की मांग को लेकर बेमियादी हड़ताल में डटे पंचायत सचिवों ने शासन ,जिला पंचायत सीईओ के चेतावनी पत्र की जलाई प्रति,कहा न डरेंगे न झुकेंगे
    Uncategorized

    अल्टीमेटम बेअसर ,शासकीयकरण की मांग को लेकर बेमियादी हड़ताल में डटे पंचायत सचिवों ने शासन ,जिला पंचायत सीईओ के चेतावनी पत्र की जलाई प्रति,कहा न डरेंगे न झुकेंगे

    विनोद जायसवालBy विनोद जायसवाल04/04/2023
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा । परिवीक्षा अवधि पश्चात शासकीयकरण की मांग को लेकर पिछले 17 दिनों से बेमियादी हड़ताल में डटे प्रदेश ग्राम पंचायत सचिव संघ कोरबा,करतला के बैनर तले काम बंद कलम बंद बेमियादी हड़ताल में डटे पंचायत सचिवों ने सोमवार को धरना स्थल आईटीआई तानसेन चौक में शासन एवं जिला पंचायत सीईओ के 24 घण्टे के भीतर काम पर लौटने के अल्टीमेटम आदेश की प्रतियां जलाकर विरोध जताया ।

    जनघोषणा पत्र में शामिल किए जाने एवं पंचायत मंत्री के आश्वासन के बाद भी परिवीक्षा अवधि पूरा कर चुके पंचायत सचिवों के शासकीयकरण नहीं किए जाने से आक्रोशित प्रदेश ग्राम पंचायत सचिव संघ के आवाह्न पर पंचायत सचिव 16 मार्च से काम बंद कलम बंद बेमियादी हड़ताल में हैं। जिसकी वजह से मनरेगा,जन्म-मृत्यु पंजीयन,राशनकार्ड, प्रधानमंत्री आवास,पेंशन,पेयजल व्यवस्था,शौचालय निर्माण,वन अधिकार पट्टा वितरण व आदि निर्माण कार्य समेत शासन की महत्वाकांक्षी योजनाएं ठप पड़ गई हैं।वित्तीय वर्ष का अंतिम माह में लेखा-जोखा कार्य पूर्ण रूप से प्रभावित हुआ । ग्राम पंचायतों द्वारा दी जाने वाली अनिवार्य सेवाओं तथा हितग्राहीमूलक शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में बाधा उत्पन्न हो रही है। जिसे देखते हुए पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के संयुक्त सचिव अशोक दुबे ने 24 मार्च को समस्त जिला पंचायत सीईओ /परियोजना निदेशक डी आर डी ए को पत्र लिखकर ग्राम पंचायतों के कार्यों के सुचारू रूप से संपादन के दृष्टिकोण से समस्त हड़ताली सचिवों को 24 घण्टे के भीतर हड़ताल समाप्त कर अपने कर्तव्य पर लौटने के संबंध में अपने स्तर से निर्देश प्रसारित करने के निर्देश दिए थे।

    जिसके परिपालन में जिला पंचायत सीईओ कोरबा ने 3 अप्रैल को जिले के समस्त हड़ताली ग्राम पंचायत सचिव को 24 घण्टे के भीतर हड़ताल समाप्त कर कर्तव्य पर लौटने चेतावनी (अल्टीमेटम )पत्र जारी किया था। लेकिन शासकीयकरण की मांग को लेकर आरपार की लड़ाई में डटे हड़ताली पंचायत सचिवों ने शासन के आदेश जिला पंचायत सीईओ के चेतावनी पत्र की प्रतियां जलाई।

    कोरबा ब्लाक इकाई ने धरना स्थल तानसेन चौक पर आदेश की प्रतियां जलाई। जिला अध्यक्ष धरम भारद्वाज ,ब्लाक अध्यक्ष कोरबा संतलाल कैवर्त ,उपाध्यक्ष नागेंद्र धर दीवान मुखीसिंह कंवर ,हेमलता सोनी सहित समस्त पंचायत सचिवों ने कहा कि न डरेंगे न झुकेंगे ,शासकीयकरण की मांग पूरा होने तक डटे रहेंगे। इस दौरान कोरबा ब्लाक इकाई के सहसचिव श्याम मरावी ,कोषाध्यक्ष विजय कुमार एक्का,मीडिया प्रभारी अजय कुर्रे,राजेश बैरागी ,प्रवक्ता संत कुमार राजवाड़े ,प्रतिभा पांडेय ,सलाहकार मनबोधन यादव ,नीतु गुप्ता ,सुरेशधारी,संरक्षक परमेश्वर सोनी ,कौशल प्रसाद सोनवानी सहित अन्य पंचायत सचिव मौजूद रहे।

    facebook
    Twitter
    Follow

    Share. Facebook Twitter
    विनोद जायसवाल
    • Website

    Related Posts

    कोरबा: कम बारिश की आशंका को लेकर कलेक्टर अलर्ट, विभागों को अभी से कार्ययोजना बनाने के सख्त निर्देश,,

    23/06/2026

    बड़ी चेतावनी: कटघोरा वन मंडल में हाथियों का भारी आतंक, एक बुजुर्ग महिला की मौत, मदनपुर और पचरा सलिहाभाठा में हाई अलर्ट!,,

    23/06/2026

    छत्तीसगढ़ में ‘कंटेम्प्ट ऑफ कोर्ट’ के बढ़ते मामलों पर पूर्व विधि मंत्री मोहम्मद अकबर ने जताई चिंता; राज्यपाल को लिखा पत्र, अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की मांग

    23/06/2026

    ​डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी श्रद्धांजलि; कहा- ‘वे राष्ट्रीय स्वाभिमान के सशक्त प्रहरी थे’

    23/06/2026

    रिश्वत मांगने के आरोप में कटघोरा तहसील की सहायक ग्रेड-02 निलंबित; कलेक्टर कोरबा की बड़ी कार्रवाई, पोंड़ीउपरोड़ा रहेगा नया मुख्यालय,,

    23/06/2026

    छत्तीसगढ़ में 24 जून को सभी ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभा; ‘आवास प्लस 2.0’ की प्रतीक्षा सूची का होगा वाचन,,

    23/06/2026
    Editors Picks

    कोरबा: कम बारिश की आशंका को लेकर कलेक्टर अलर्ट, विभागों को अभी से कार्ययोजना बनाने के सख्त निर्देश,,

    23/06/2026

    बड़ी चेतावनी: कटघोरा वन मंडल में हाथियों का भारी आतंक, एक बुजुर्ग महिला की मौत, मदनपुर और पचरा सलिहाभाठा में हाई अलर्ट!,,

    23/06/2026

    छत्तीसगढ़ में ‘कंटेम्प्ट ऑफ कोर्ट’ के बढ़ते मामलों पर पूर्व विधि मंत्री मोहम्मद अकबर ने जताई चिंता; राज्यपाल को लिखा पत्र, अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की मांग

    23/06/2026

    ​डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी श्रद्धांजलि; कहा- ‘वे राष्ट्रीय स्वाभिमान के सशक्त प्रहरी थे’

    23/06/2026
    About Us
    About Us

    Founder: Vinod Jaiswal
    Mobile : 8770560852 Email : janjankiawaaznews@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Category
    • Uncategorized
    • कोरबा
    • खास ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    © 2026 Jan Jan ki Awaaz. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.