कटघोरा/कोरबा। नगर पालिका परिषद कटघोरा में भीषण गर्मी के बीच पेयजल संकट लगातार गहराता जा रहा है। वार्ड क्रमांक 2 सहित नगर के विभिन्न वार्डों में पानी की गंभीर समस्या सामने आ रही है। कहीं बहुत कम समय के लिए जल आपूर्ति हो रही है, तो कहीं लोगों को गंदा और पीने योग्य नहीं पानी मिलने की शिकायत है। इससे आम नागरिकों में भारी नाराजगी देखी जा रही है।












