कोरबा/कोरबी चोटिया। कटघोरा वनमंडल में बढ़ते मानव-हाथी संघर्ष और ग्रामीण क्षेत्रों में हाथियों की लगातार आवाजाही को देखते हुए वन विभाग ने अब आधुनिक तकनीक का सहारा लेना शुरू कर दिया है। जंगलों से गांवों तक हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए अत्याधुनिक ई-आई टावर कैमरा प्रणाली स्थापित की जा रही है, जिससे ग्रामीणों को समय रहते अलर्ट किया जा सकेगा।