कोरबा-कटघोरा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में एग्रीस्टैक फार्मर आईडी और खसरा नंबरों के अनुमोदन को लेकर किसान गंभीर परेशानी का सामना कर रहे हैं। किसान अपनी फार्मर आईडी में संलग्न खसरा नंबरों का अनुमोदन कराने के लिए कभी धान खरीदी केंद्र तो कभी तहसील कार्यालय का चक्कर काटने को मजबूर हैं। किसानों की समस्या का समय पर समाधान नहीं होने से उनमें नाराजगी और चिंता बढ़ती जा रही है।












