रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के अवसर पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम में उन्होंने डॉ. मुखर्जी के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर राष्ट्र निर्माण में उनके अद्वितीय योगदान को याद किया।