Close Menu
Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    What's Hot

    मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, जिलों में (अंबिकापुर, कोरबा, जांजगीर-चांपा, सक्ती, बिलासपुर, और रायपुर) मे 30 मई से 1 जून तक तेज आंधी तूफान के साथ बारिश होनेक संभावना,,

    30/05/2026

    रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए सहायक ग्रेड-02 प्रदीप मिश्रा तत्काल प्रभाव से निलंबित एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की बड़ी कार्रवाई: 40 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार, भेजे गए जेल,,

    30/05/2026

    खाद वितरण में पारदर्शिता और नियमों का कड़ाई से पालन करें सुनिश्चित: कलेक्टर कुणाल दुदावत,​अवैध जमाखोरी, कालाबाजारी और नियमों के उल्लंघन पर होगी सख्त दंडात्मक कार्रवाई,,

    30/05/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    • खास ख़बर
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेलकूद
    • बिहार
    • व्यापार
    • ज्ञान विज्ञान
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    Home » कोरबा में भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक संपन्न: जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, केंद्र सरकार की 12 साल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान,,
    Uncategorized

    कोरबा में भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक संपन्न: जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, केंद्र सरकार की 12 साल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान,,

    विनोद जायसवालBy विनोद जायसवाल26/05/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा में भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक संपन्न: जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, केंद्र सरकार की 12 साल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान,,

    ​कोरबा। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय ‘पंडित दीनदयाल कुंज’ (टीपी नगर, कोरबा) में भाजपा जिला कार्यसमिति की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में संगठनात्मक मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तथा जनसंपर्क अभियान को लेकर विस्तृत रोडमैप तैयार किया गया।
    ​बैठक के दौरान जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने केंद्र सरकार के 12 वर्षों की बेमिसाल उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने समस्त कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को रिचार्ज करते हुए सरकार के विकास कार्यों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया। केंद्र सरकार के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल और जनहितकारी योजनाओं पर मुख्य वाचन जिला उपाध्यक्ष योगेश जैन द्वारा प्रस्तुत किया गया

    ​जून माह के विशेष जनसंपर्क अभियान की रूपरेखा तैयार
    ​बैठक में आगामी जून माह में आयोजित होने वाले क्रमवार कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विशेष प्रकाश डाला गया:
    ​’मन की बात’ कार्यक्रम: आगामी 31 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ को बूथ स्तर पर अधिकतम संख्या में सुनने और सुनाने हेतु विशेष रणनीति बनाई गई।
    ​बूथ स्तर पर महाअभियान: कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर घर-घर जाकर केंद्र व राज्य सरकार की विकास योजनाओं की जानकारी देने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
    ​विविध सामाजिक कार्यक्रम: जून माह के दौरान जिले में वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान, विकसित भारत संकल्प अभियान, प्राकृतिक खेती कार्यशाला तथा योग कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
    ​अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: योग दिवस के अवसर पर विशेष आयोजन कर योग, सेवा और संकल्प के संदेश को हर घर तक पहुंचाया जाएगा।
    ​डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस: 23 जून को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस को जिला, मंडल, शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर पर गरिमापूर्ण तरीके से मनाने का निर्णय लिया गया।
    ​वरिष्ठ नेताओं की गरिमामयी उपस्थिति
    ​इस बैठक में मुख्य रूप से मंच पर जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के साथ महापौर संजूदेवी राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह, प्रदेश मंत्री रितु चौरसिया, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशोक चावलानी, जोगेश लांबा, मीना शर्मा, पूर्व विधायक रामदयाल उईके तथा जिला उपाध्यक्ष योगेश जैन उपस्थित रहे।
    ​कार्यक्रम का सफल संचालन: बैठक का कुशल संचालन जिला महामंत्री संजय शर्मा एवं अजय विश्वकर्मा द्वारा किया गया।
    ​बैठक के समापन पर जिले के पदाधिकारी, जिला कार्यकारिणी सदस्य, मंडल प्रभारी व सह-प्रभारी, मंडल अध्यक्ष-महामंत्री, मोर्चा जिलाध्यक्ष-महामंत्री, प्रकोष्ठ संयोजक सहित बड़ी संख्या में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर सरकार की योजनाओं को प्रत्येक घर तक पहुंचाने का सामूहिक संकल्प लिया।
    ​जारीकर्ता:
    ​अर्जुन गुप्ता (जिला मीडिया प्रभारी)

    Share. Facebook Twitter
    विनोद जायसवाल

    Related Posts

    मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, जिलों में (अंबिकापुर, कोरबा, जांजगीर-चांपा, सक्ती, बिलासपुर, और रायपुर) मे 30 मई से 1 जून तक तेज आंधी तूफान के साथ बारिश होनेक संभावना,,

    30/05/2026

    रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए सहायक ग्रेड-02 प्रदीप मिश्रा तत्काल प्रभाव से निलंबित एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की बड़ी कार्रवाई: 40 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार, भेजे गए जेल,,

    30/05/2026

    खाद वितरण में पारदर्शिता और नियमों का कड़ाई से पालन करें सुनिश्चित: कलेक्टर कुणाल दुदावत,​अवैध जमाखोरी, कालाबाजारी और नियमों के उल्लंघन पर होगी सख्त दंडात्मक कार्रवाई,,

    30/05/2026

    सुशासन तिहार: जटगा में उमड़ा ग्रामीणों का सैलाब, 518 आवेदनों में से 74 का मौके पर ही निपटारा,,

    26/05/2026

    कोरबा में जल्द शुरू होगी 24×7 ‘सीएम हेल्पलाइन’, लापरवाही पर तय होगी अधिकारियों की जवाबदेही: कलेक्टर,

    26/05/2026

    सरकारी पैसे का दुरुपयोग करने वालों पर सीधे दर्ज होगी FIR: कलेक्टर कुणाल दुदावत,,

    26/05/2026
    Editors Picks

    मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, जिलों में (अंबिकापुर, कोरबा, जांजगीर-चांपा, सक्ती, बिलासपुर, और रायपुर) मे 30 मई से 1 जून तक तेज आंधी तूफान के साथ बारिश होनेक संभावना,,

    30/05/2026

    रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए सहायक ग्रेड-02 प्रदीप मिश्रा तत्काल प्रभाव से निलंबित एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की बड़ी कार्रवाई: 40 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार, भेजे गए जेल,,

    30/05/2026

    खाद वितरण में पारदर्शिता और नियमों का कड़ाई से पालन करें सुनिश्चित: कलेक्टर कुणाल दुदावत,​अवैध जमाखोरी, कालाबाजारी और नियमों के उल्लंघन पर होगी सख्त दंडात्मक कार्रवाई,,

    30/05/2026

    सुशासन तिहार: जटगा में उमड़ा ग्रामीणों का सैलाब, 518 आवेदनों में से 74 का मौके पर ही निपटारा,,

    26/05/2026
    About Us
    About Us

    Founder: Vinod Jaiswal
    Mobile : 8770560852 Email : janjankiawaaznews@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Category
    • Uncategorized
    • कोरबा
    • खास ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    © 2026 Jan Jan ki Awaaz. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.