What's Hot
Author: विनोद जायसवाल
कोरबा। सतरेंगा के खैरभवना डूबान मे एक युवती की लाश तैरते मिली। पुलिस ने शव को निरीक्षण किया तो सिर पर गंभीर चोंट के निशान दिखाई दे रहे थे। मौके से थोड़ी दूर चप्पल और खून का निशान मिला। प्रथमदृष्टया मामला कत्ल के बाद शव ठिकाने लगाने का प्रतीत हो रहा था। पुलिस मृतिका की पहचान कार्रवाई का प्रयास कर रही थी, लेकिन सफलता हाथ नही लगी। आखिरकार पुलिस ने विधि विधान से मृतिका का अंतिम संस्कार कर दिया है। मामला सोमवार की सुबह सामने आया था। दरअसल लेमरू थानांतर्गत सतरेंगा के ग्रामीण प्रतिदिन की तरह नित्यकर्म के लिए खैरभवना…
सड़क सुविधा से महरूम पहुंचविहीन क्षेत्र में डायल 112 के जवान की मदद से कांवर में उठाकर ले गए जच्चा बच्चा ,एम्बुलेंस के अभाव मे घण्टों तड़पती रही कोरबा I प्रसव के बाद नवजात समेत पहाड़ी कोरवा महिला को परिजन ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल भर्ती कराया था, जहां इलाज के दौरान नवजात की मौत हो गई। लेमरू थाना अंतर्गत वनांचल क्षेत्र के चिरईझुंझ निवासी पहाड़ी कोरवा राजेश की पत्नी गर्भवती थी। बुधवार को घर पर ही उसका प्रसव हुआ। नवजात कमजोर नजर आ रहा था। ऐसे में परिजन ने जच्चा-बच्चा की सुरक्षा के लिए इमरजेंसी सेवा ली। डायल 112 की टीम…
दंतेवाड़ा I लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण में छत्तीसगढ़ की बस्तर लोकसभा सीट में शुक्रवार को वोटिंग हुई। दंतेवाड़ा जिले में निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारी पर जिला निर्वाचन अधिकारी कलेक्टर मंयक चतुर्वेदी ने बड़ा एक्शन लिया है। उन्होंने किरंदुल सीएमओ पीआर कोर्राम निलंबित कर दिया है। दरअसल, जिले में चुनाव आयोग ने मतदान के लिए कई अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई थी, लेकिन कई अधिकारी अपनी जिम्मेदारी को लेकर लापरवाही बरतते नजर आए। किरंदुल सीएमओ पीआर कोर्राम को भी मतदान केंद्रों में आवश्यक व्यवस्था करने की जिम्मेदारी दी गई थी, लेकिन उन्होंने अपने कर्तव्य निर्वहन में लापरवाही बरती और…
कटघोरा कोरबा/पसान 19 अप्रैल 2024 ( : कोरबा लोकसभा के पसान में आयोजित छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सभा मे कांग्रेस को बड़ा झटका लगने जा रहा है। जहां सभा मे दीपका नगर पालिका अध्यक्ष संतोषी दीवान, युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव आकाश शर्मा, राहुल शर्मा, सौरभ शर्मा समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता भाजपा में शामिल होंगे।
जमुई। सोशल मीडिया और आधुनिकता के इस दौर में लोग रिश्तों की मर्यादा भूलते जा रहे हैं। लोग अब अपने ही करीबी रिश्तेदारों के साथ शादी करने से नहीं कतरा रहे हैं। वहीं, कुछ लोग ऐसे रिश्तों में भी शादी कर ले रहे हैं, जिन्हें पूरा भारतीय समाज पवित्रता की मिशाल मानता है। जी हां आप सही समझे हम बात कर रहे हैं गुरु-शिष्य के रिश्ते की। अब जमाना इतना बदल चुका है कि गुरु-शिष्य के बीच प्रेमी-प्रेमिका की तरह प्यार पनपने लगा है। ऐसा ही एक मामला इन दिनों सामने आया है, जहां एक शिक्षक ने अपनी छात्रा के…
कोरबा,19 अप्रैल 2024। आचार्य धीरेंद्र शास्त्री भी 26 अप्रैल को छत्तीसगढ़ में भाजपा के स्टार प्रचारकों के अलावा बागेश्वर धाम से आचार्य धीरेंद्र शास्त्री भी 26 अप्रैल को छत्तीसगढ़ प्रवास में रहेंगे. बताया गया कि वे भी कोरबा, चिरमिरी के हिन्दुवादी संगठनों द्वारा हनुमान जन्मोत्सव को लेकर आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेंगे. बता दें कि राजनांदगांव लोकसभा सीट के लिए 26 अप्रैल को मतदान होना है. इसके पहले प्रमुख राजनीतिक दल कांग्रेस और भाजपा ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है. 21 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जहां भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी आमसभा को…
कटघोरा कोरबा। मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री अरुण साव और वित्त मंत्री ओपी चौधरी सहित प्रदेश के सभी प्रमुख भाजपा नेताओं की मौजूदगी में सरोज पांडेय ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन पत्र जमा करने से पहले घंटाघर ओपन ऑडिटोरियम में चुनावी सभा आयोजित थी, चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कोरबा लोकसभा प्रत्याशी सरोज पांडेय ने कहा गरीबों की चिंता करने वाली उनको आगे बढ़ाने वाली भाजपा की नरेंद्र मोदी सरकार को ही तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है जिससे भारत का और अधिक अग्रणी विकास होगा। उन्होंने कहा कि कोरबा लोकसभा की कटघोरा से रायपुर तक की सुंदर सड़क…
दिल्ली। लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए आज (शुक्रवार) मतदान हो रहा है. वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू हो गई। वहीं मतदाता शाम 6 बजे तक अपने मत का प्रयोग कर सकेंगे। हालांकि पूर्वोत्तर के राज्यों में मतदान समाप्त होने का समय अलग है। पहले चरण में 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की कुल 102 सीटों के लिए वोट डाले जा रहे हैं। इनमें उत्तर प्रदेश की कुल 8 सीटों पर मतदान हो रहा है। जबकि राजस्थान की 12 लोकसभा सीटों के लिए आज वोट डाले जा रहे हैं। उधर मध्य प्रदेश की 6 और बिहार की…
कोरबा । लगातार गर्मी के वैवाहिक मुहूर्तों में हो रही शादियां एवं 10 मई को अक्षय तृतीया के उत्तम वैवाहिक मुहुर्त में होने वाली शादियों पर जिला प्रशासन ,महिला एवं बाल विकास विभाग की नजर है । इस दिन बाल विवाह जैसे सामाजिक कुप्रथा एवं कानूनन अपराध पर कड़ाई से रोक लगाने जिला प्रशासन ,महिला एवं बाल विकास विभाग ने वैवाहिक अनुष्ठान को संपन्न कराने वाले धार्मिक सेवा प्रदाता टेंट हाउस, कैटरिंग ,डीजे बैंड बाजा, प्रिंटिंग प्रेस संचालकों को आगाह किया है कि, बिना आयु प्रमाण पत्र का परीक्षण किए वैवाहिक कार्यक्रम में सेवाएं प्रदान न करें। इसकी अनदेखी कर…
नियत समय में ही होगा भारी वाहनों का परिचालन ,रफ्तार पर भी लगाम ,देखें आदेश कटघोरा कोरबा । कलेक्टर एवं जिलादण्डाधिकारी श्री अजीत वसंत ने बालको के परसाभाठा चौक से बजरंग चौक तक भारी वाहन परिचालन के संबंध में आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार इस मार्ग पर सुबह 7 से 9 और शाम 5 से 7 बजे तक भारी वाहन के आवागमन/ परिचालन में प्रतिबंध होगा। वही इस मार्ग में गति सीमा 30 किलोमीटर प्रति घण्टा निर्धारित की गई है। उल्लेखनीय है कि बालकों के परसाभाठा चौक के पास हुई दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु जिला प्रशासन के…
