Author: विनोद जायसवाल

कुल 950 अर्द्ध सैनिक और ज़िला पुलिस बल के साथ प्रशासन ने शांतिपूर्ण मतदान कराने हेतु शहर में किया पैदल मार्च कोरबा छत्तीसगढ़ : आज दिनांक 03.05.2024 को अजीत बसंत कलेक्टर कोरबा, सिद्धार्थ तिवारी भापुसे. पुलिस अधीक्षक कोरबा, संबित मिश्रा सीईओ ज़िला पंचायत के द्वारा लोकसभा निर्वाचन-2024 में शांतिपूर्ण मतदान कराये जाने के उद्देश्य से फ्लैग मार्च सीएसईबी ग्राउंड से प्रारंभ किया गया और थाना कोतवाली में समाप्त हुआ। जिसमें जिला के राजपत्रित अधिकारी, थाना/चौकी प्रभारी, चुनाव डियूटी हेतु दिगर राज्य / इकाई से आये अर्द्ध सैनिक बल के अधिकारी एवं कर्मचारीगण, यातायात बल, नगर सैनिक, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल आर्म्स- एम्युनेशन…

Read More

कोरबा। कटघोरा वनमंडल के एतमानगर व केंदई रेंज में हाथियों की दहशत कायम है। जहां एतमानगर में 36 हाथियों का दल विचरण कर रहा है वहीं 12 हाथी केंदई रेंज में हैं। हाथियों के विचरण करने से ग्रामीण भयभीत हैं। वहीं वन विभाग इन हाथियों की निगरानी मैदानी अमले के अलावा ड्रोन कैमरे से कर रहा है। हाथियों की लगातार निगरानी के बाद भी उत्पात मचाए जाने की संभावना बनी हुई है, जिसे देखते हुए वन अमला सतर्क है। हाथियों की मौजूदगी से ग्रामीणों को खतरा भी बढ़ गया है। वन अमला गांव में मुनादी कराकर ग्रामीणों से हाथियों की…

Read More

रायपुर: लोकसभा चुनाव-2024 की आचार संहिता लगने के बाद छत्तीसगढ़ में अब तक 119.70 करोड़ कैश, शराब, ड्रग्स और सामग्री जब्त किए जा चुके हैं। हवाला कारोबारी, शराब तस्कर, नशे के कारोबारियों और हेरा-फेरी करने वाले लोगों पर 20 एजेंसियों की कार्रवाई जारी है। जिससे लोकसभा चुनाव में प्रलोभन का इस्तेमाल ना हो। निर्वाचन आयोग के अधिकारियों के अनुसार, आचार संहिता से पहले और बाद में सबसे ज्यादा कैश, ड्रग्स और शराब में जब्त किया गया है। वहीं, जब्ती के मामले में दूसरे नंबर पर दुर्ग, तीसरे नंबर पर बिलासपुर, चौथे नंबर पर महासमुंद और पांचवे नंबर पर राजनांदगांव है।…

Read More

कर्नाटक के एक कांग्रेस विधायक ने अपनी शक्ति का प्रदर्शन करते हुए एक रैली में ऐसी बात कह दी कि विवाद बढ़ गया है। रैली में कांग्रेस के कागवाड से विधायक राजू कागे बेलगावी की एक रैली में आए लोगों को धमकी दी और कहा  कि अगर उनकी पार्टी लोकसभा चुनाव में भारी मतों से नहीं जीतेगी तो उनके क्षेत्र को बिजली भी नहीं मिलेगी।  कांग्रेस के लिए प्रचार करते हुए, कागवाड विधायक राजू कागे बेलगावी जिले में अपने निर्वाचन क्षेत्र में लोगों को संबोधित कर रहे थे, जब उन्होंने यह टिप्पणी की। उनके भाषण का वीडियो सोशल मीडिया पर…

Read More

सीहोर,,,,, कुबेरेश्वर धाम के पंडित प्रदीप मिश्रा के बेटे राघव मिश्रा भी अब शिवमहापुराण कथा का वाचन करने जा रहे हैं. राघव मिश्रा की पहली कथा अपने पिता के कुबेश्वर धाम पर होगी. पांच दिवसीय कथा का श्रीगणेश मंगलवार (30 अप्रैल) से होने जा रहा है. अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा भी अपने पुत्र राघव की यह पहली कथा का श्रवण करेंगे. अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक भागवत भूषण पंडित प्रदीप मिश्रा विश्व में प्रसिद्ध हैं. वैसे तो अध्यात्मिक जगत से जुड़े बहुत से कथावाचक हैं, लेकिन कहा जाता है कि पंडित मिश्रा बहुत ही अद्भुत तरीके से शिव महापुराण कथा सुनाते…

Read More

बोले केंद्रीय गृहमंत्री -एसटी, एससी और ओबीसी के आरक्षण को न हम हटाएंगे और न कांग्रेस को हटाने देंगे कोरबा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार को छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में पहुंचे। हेलीकॉप्टर से वह कटघोरा के हाईस्कूल मैदान में पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। कटघोरा के मेला मैदान में जनता को संबोधित करते हुए शाह ने लोकसभा प्रत्याशी सरोज पांडेय के पक्ष में वोट मांगे। इस दौरान भाजपा के कई दिग्गज नेता मौजूद रहे। अमित शाह का भाषण सुनने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कोरबा में जनता को संबोधित किया।…

Read More

कोरबा। अच्छे स्कूल में दाखिले के लिए भारी भरकम डोनेशन की शिकायत तो पुरानी हो चली, अब यहां एसईसीएल के बड़े अफसर के लालच, कमीशनखोरी के साथ पालक के भाई से बदतमीजी की खबर आ रही है। पीड़ित खुद एक अधिवक्ता हैं, जिन्होंने मामले की शिकायत कलेक्टर, पुलिस और अधिवक्ता संघ से भी की है। शिकायत में लिखा है कि एसईसीएल कोरबा एरिया के एजीएम ने डीएवी स्कूल कोरबा में उसकी भतीजी के एडमिशन के लिए 50 हजार की डिमांड की। पहले स्कूल के चेयरमैन से अनुशंसा हो जाने के बाद भी पैसों की डिमांड होने पर पालक के भाई…

Read More

कोरबा:आबकारी विभाग की अवैध महुआ शराब पर बड़ी कार्यवाही, पूरे गाँव ने किया समर्थन.. पोड़ी उपरोड़ा/कटघोरा:-अवैध महुआ शराब पर रोक लगाने आबकारी विभाग की टीम ने बड़ी कार्यवाही की है जहां टीम ने 22 लीटर महुआ शराब समेत 1400 महुआ लाहन बरामद कर आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क, च),34(2) 59(क) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।विभाग की इस कार्यवाही में पूरे गाँव ने समर्थन किया है गांव वालों की माने तो वे गाँव को नशामुक्त बनाना चाहते हैं। दरअसल आज मुखबिर की सूचना पर आबकारी विभाग की टीम जिला कोरबा के…

Read More

कोरबा  मतदान के लिए वोटिंग की तिथि से एक शाम पहले पहुंचने वाले मतदान दलों के लिए पोलिंग बूथ के सभी आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी शिक्षा विभाग को दी गई है। ज्यादातर मतदान केंद्र स्कूलों में होंगे, जिसके मद्देनजर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी से प्राप्त निर्देश के तहत केंद्रो में आवश्यक सुविधा सुनिश्चित करने जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी विकासखंडों के खंड शिक्षा अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसमें कहा गया है कि केंद्रों में तीन सीलिंग फैन, कूलर और बिजली-सफाई व्यवस्था तो करनी है ही, स्कूलों में मध्यान्ह भोजन पकाने वाली महिला समूह को मतदान…

Read More

छत्तीसगढ़ कोरबा– प्रदेश के सभी स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी / हिन्दी माध्यम विद्यालयों की प्रक्रिया प्रारंभ है। इन समस्त विद्यालयों में सत्र 2024-25 में छात्र-छात्राओं के एडमिशन हेतु सेजेस पोर्टल विगत 10 अप्रैल से प्रारंभ है। एडमिशन हेतु आवेदन तिथि की अंतिम तिथि 05 मई 2024 निर्धारित है।अधिक आवेदन की स्थिति में लॉटरी के माध्यम से सीट आबंटन 05 मई से 10 मई 2024 तक किया जाएगा। एडमिशन की अन्य आवश्यक कार्यवाही 11 मई से 15 मई 2024 तक किया जाएगा। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में एडमिशन हेतु कई निर्देशों का पालन करना होगा। इन विद्यालयों में प्रवेश…

Read More