What's Hot
Author: विनोद जायसवाल
रायपुर : प्रदेश कांग्रेस कमेटी की पूर्व प्रभारी कुमारी सैलजा ने पूर्व कांग्रेसी नेताओं को कानूनी नोटिस भेजा है। छत्तीसगगढ़ के 11 पूर्व कांग्रेसी नेताओं को कानूनी नोटिस भेजा गया है। क्योंकि इन 11 पूर्व कांग्रेसी नेताओं ने सैलजा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सैलजा ने कहा कि 11 पूर्व कांग्रेसी नेता दो दिनों में माफी मांगे, माफी नहीं मांगने पर कानूनी कार्यवाही की बात कही है। आपको बता दें कि हरियाणा के सिरसा लोकसभा सीट पर ये सभी पूर्व कांग्रेसी नेता जोकि अब भाजपा में शामिल हो चुके हैं। वे कुमारी सैलजा के खिलाफ सिरसा में कर रहे हैं। उन्होंने…
कोरबा। जिला के बांकी मोंगरा थानेदार के बोल बिगड़ गए है। हद तो तब हो गई जब थ्री स्टा ने एक अधिवक्ता को जेल भेजने की धमकी दे डाली। पीड़ित की शिकायत के बाद कटघोरा अधिवक्ता संघ ने बांकी थानेदार प्रमोद डडसेना पर कार्रवाई की मांग की है। मामला सिविल प्रकरण से जुड़ा है। न्यायालय के आदेश उपरांत संपत्ति सुपुर्द कराने को लेकर अधिवक्ता संघ ने थानेदार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि अधिवक्ता से दुर्व्यवहार करने वाले टीआई को तत्काल हटाया जाए। अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों की माने तो संपत्ति से जुड़े एक मामले में हाईकोर्ट का फैसला…
हरियाणा में दर्दनाक हादसा हुआ है। यात्रियों को लेकर जा रही बस में अचानक आग लग गई। इस हादसे में 10 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई, वहीं 24 लोग गंभीर से घायल हो गए। हादसे के वक्त बस के अंदर 60 लोग सवार थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और अफसर दोनो ही मौके पर पहुंच जांच में जुट गई। हादसे में झुलसे सभी लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां सभी का उपचार जारी है। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को मेडिकल कॉलेज नलहड नूंह में भर्ती कराया गया है।मौके पर प्रशासनिक और पुलिस…
कटघोरा कोरबा। रायल बस अंबिकापुर से रायपुर यात्रियों को लेकर निकली बस रविवार को पाली के मखनपुर सामने डिवाइडर में चढ़ गई। इस हादसे में बस में सवार 40 से अधिक यात्री सही सलामत रहे। अंबिकापुर से रायपुर यात्रियों को लेकर निकली बस रविवार को पाली के मखनपुर के पास डिवाइडर में चढ़ गई। इस हादसे में बस में सवार 40 से अधिक यात्री सही सलामत रहे। यात्रियों को दूसरी बस की मदद से रवाना किया गया। वहीं,बस को क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया।
दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में रविवार को पुलिस कस्टडी से एक नक्सली फरार हो गया। पुलिस ने तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया था। इस मामले में 2 जवानों को सस्पेंड कर दिया गया है। प्रदेश में संभवत: यह पहला मामला है जब पुलिस कस्टडी से नक्सली फरार हुआ है। जानकारी के मुताबिक, फरार नक्सली का नाम देवा राम नुप्पो (34) बताया जा रहा है। वह रेवाली का रहने वाला जनमिलिशिया सदस्य है। गिरफ्तारी के बाद दंतेवाड़ा पुलिस उसे उसे कोर्ट में पेश कर जेल दाखिल कराने ले जा रही थी।
कटघोरा पोडीउपरोडा– सार्वजनिक वितरण केंद्र पोडीउपरोडा अंतर्गत सैकड़ो ग्रामों में विद्युत लाइन का जाल बिछाया हुआ है जिसमें एक सप्ताह पूर्व के तूफान आने के कारण दर्जनों बिजली खंभे उखाड़ कर टूट गए जिसके कारण सप्ताह भर से दर्जनों ग्रामों में विद्युत व्यवस्था ठप हो गया है उपभोक्ता दिनेश जायसवाल ने बताया कि जलके पनगवां बेलबहरा तलईकुंडी मांझाबहरा छापरपारा तेदूटिकरा जमटीपारा इस तरह दर्जन भर ग्राम में बिजली व्यवस्था पूरी तरह बंद हो गया है जिसके कारण पेयजल की भारी समस्या बढ़ गई है साथ ही बैंकिंग लेनदेन बाधित हो रहा है इस समस्या की शिकायत सार्वजनिक वितरण केंद्र के…
रायपुर: उप-मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने मध्य एशियाई देश किर्गिस्तान में हिंसा के समाचारों के बीच वहां मेडिकल की पढ़ाई करने गए छत्तीसगढ़ के छात्रों से फोन पर बात की। एक छात्र ने खुद को रायपुर का होना बताया। उप-मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने छात्रों से उनकी कुशलता जानी और किसी भी सहायता की आवश्यकता होने पर तत्काल संपर्क करने की बात कहते हुए अपना मोबाइल नंबर सेव करने के लिए कहा। उप-मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने छात्रों से उनके परिवारजनों का भी फोन नंबर मांगा और अपना नम्बर उन्हें भी देने के लिए कहा, ताकि उनसे भी संपर्क बनाए रखते हुए…
दिल्ली। स्वाति मालीवाल केस में CM केजरीवाल के PA विभव कुमार को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उन्हें सिविल लाइन पुलिस स्टेशन लेकर गई हैं. यहां से पुलिस विभव को लेकर अस्पताल ले जाएगी. दिल्ली पुलिस को इनपुट मिला था कि विभव दिल्ली से बाहर नहीं बल्कि मुख्यमंत्री आवास में ही मौजूद हैं. सूत्रों के मुताबिक, विभव कुमार ने अपनी शिकायत को लेकर दिल्ली पुलिस को जो मेल भेजा था उसका आईपी एड्रेस भी पुलिस ने ट्रैक किया था. कई टीमें विभव की तलाश के लिए लगातार लगी हुईं थी और फाइनली विभव को सीएम आवास से गिरफ्तार…
कोरबा___ जंगल में हरा सोना (तेंदूपत्ता) तोड़ने गई महिला पर भालू ने हमला कर दिया, जंगल में भालू के हमले में महिलाए गंभीर रूप से घायल हो गए है। जिन्हें उपचार हेतु जिला अस्पताल ले जाया गया है। मामला बालको थाना क्षेत्र के ग्राम टापरा का है, जहां शनिवारी कि सुबह ग्रामीण महिलाएं तेंदु पत्ता तोड़ने के लिए जंगल की ओर गए हुए थे। इसी बीच अचानक एकाएक दो जंगली भालुओ ने उन पर हमला कर दिया, उक्त भिडंत में महिलाएं गंभीर रुप से घायल हो गई है। हमले में चंद्रमति कंवर (54) निवासी ग्राम टापरा के दोनों पैर में…
