What's Hot
Author: विनोद जायसवाल
गरियाबंद । नियम विरुद्ध तरीके से करोड़ों रुपए आहरण के मामले में पुलिस ने तीन जिलों के कोषालय अधिकारियों समेत 11 कर्मियों पर अपराध दर्ज किया है। मामला स्वास्थ्य विभाग से जुड़ा है। 60 कर्मियों के नाम से सरकारी खजाने से गलत तरीके से एरियर्स, इंक्रीमेंट व बोनस का फर्जी बिल तैयार कर 3 करोड़ 13 लाख रुपए से अधिक की रकम का गबन किया गया। रिपोर्ट आने के दो साल बाद एफआईआर दर्ज की गई है। मामला मैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जुड़ा है। यहां 2016-17 से 2019–20 के बीच 60 कर्मियों के नाम से सरकारी खजाने से 3 करोड़…
बिलासपुर— छत्तीसगढ़ के कवर्धा के कुकदूर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में 19 बैगा आदिवासियों की मौत के मामले पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिया है। आने वाले दिनों में इस मामले पर पीआईएल के माध्यम से सुनवाई होगी। बता दें कि कबीरधाम जिले के बाहपानी गांव में सोमवार को दर्दनाक सड़क हादसे में 19 लोगों की मौत हुई थी। सभी मृतक सेमरहा गांव के थे। सभी पिकअप में सवार होकर तेंदू पत्ता तोड़ने जा रहे थे तभी बीच में पिकअप गहरी खाली में गिर गई थी। हालांकि घटना के बाद सरकार ने मृतकों के परिवार को 5 लाख…
गर्मियों के दिनों में खास तौर पर विटामिन-सी रिच फलों को डायट में शामिल करना काफी फायदेमंद साबित होता है। ऐसे में अगर आप इन दिनों में खुद को एनर्जेटिक और फ्रेश रखना चाहते हैं तो कीवी, मौसमी, संतरे और नींबू जैसे फलों को अपने डायट में जरूर शामिल करें। इन फलों को अपने डायट में शामिल कर आप और भी कई तरह के बेनिफिट्स पा सकते हैं। डायजेशन में सुधार भारी भोजन कई बार डायजेशन में प्रॉब्लम का कारण बन सकता है। इस तरह की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप विटामिन-सी रिच फ्रूट्स को अपने डायट में…
रायपुर। शिक्षा का अधिकार (आरटीई) के मामले में मनमानी करने वाले प्राइवेट स्कूलों की अब खैर नहीं है। प्रदेश की विष्णुदेव साय सरकार शिक्षा सत्र की शुरुआत में ही आरटीई को लेकर सख्ती शुरू कर दी है। स्कूल शिक्षा सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी ने कलेक्टरों को पत्र लिखकर आरटीई वाले बच्चों की ड्राप आउट रिपोर्ट तलब की है। कलेक्टरों को लिखे पत्र में स्कूल शिक्षा सचिव परदेशी ने कहा है कि जिले के गैर अनुदान प्राप्त विद्यालयों के प्रबंधक / प्राचार्यों की एक बैठक 10 दिन के भीतर बुलाकर यह समीक्षा करें कि उनके विद्यालय में कितने विद्यार्थियों ने आरटीई…
भाजपा सरकार स्वामी आत्मानंद स्कूल बंद करना चाह रही है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि स्कूलों को बंद करने की साजिश के तहत आत्मानंद स्कूलों के शिक्षकों को जब से भाजपा की सरकार बनी है तब से वेतन नहीं दिया जा रहा ताकि संविदा के आधार नियुक्त शिक्षक धनाभाव में स्कूल छोड़ दें और स्कूलों को बंद करने का बहाना खोजा जा सके। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि स्वामी आत्मानंद स्कूल योजना गरीबों और मध्यम वर्ग के बच्चों के लिये संजीवनी है। इस स्कूल में बच्चों को मुफ्त…
छत्तीसगढ़ के पाली तानाखार के पूर्व विधायक मोहितराम केरकेट्टा और बेटे समेत 10 लोगों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। आरोप है कि केरकेट्टा ने बिलासपुर में कब्रिस्तान के नाम दर्ज जमीन के राजस्व रिकॉर्ड में कूटरचना और षड्यंत्र कर खरीद-बिक्री की। शिकायतकर्ता के मुताबिक 5 करोड़ की जमीन को 99 लाख रुपए में खरीदा गया, जबकि खरीद-बिक्री का अधिकार किसी को नहीं है। दरअसल, 2018 में चुनाव जीतकर विधायक बने मोहितराम को मुख्यमंत्री अधोसंरचना उन्नयन और विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बनाकर राज्यमंत्री का दर्जा दिया गया था। आरोप है कि मोहितराम ने पद का दुरुपयोग कर बिलासपुर…
रायपुर। सीएम विष्णुदेव साय ने कवर्धा में 15 ग्रामीणों की मौत पर शोक जताया है। X पर उन्होंने लिखा कबीरधाम जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र के बाहपानी गांव के पास पिकअप पलटने से 15 ग्रामीणों के निधन एवं 7 के घायल होने का दुःखद समाचार प्राप्त हो रहा है। घायलों के बेहतर इलाज के आवश्यक निर्देश ज़िला प्रशासन को दिए गए है। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और उनके परिवार के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त करता हूँ। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ।
कवर्धा. छत्तीसगढ़ में आज बड़ा सड़क हादसा हुआ है, जिसमें 15 लोगों की मौत हो गई. सभी तेंदूपत्ता तोड़ने जंगल गए थे, वहां से लौटते वक्त पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई. वहीं 7 मजदूर घायल हैं. यह घटना कुकदूर थाना के बाहपाली की है.. पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पिकअप वाहन में 10 से 15 लोग सवार थे घटना अभी-अभी की है पुलिस टीम घटनास्थल के लिए रवाना कर दी गई है इस दुर्घटना में कितने लोगों की मौत हुई है यह अभी…
कटघोरा—-पसान थाना के पुलिस चौकी कोरबी का ममला,, 25 अप्रैल के दोपहर 2:00 बजे पीडिता कोरबी पुलिस चौकी उपस्थित होकर एक लिखित आवेदन पेश कर ग्राम पाली कसेरपारा निवासी रामनारायण सिंह से जान पहचान होने पर विगत 03 वर्षो से रामनारायण द्वारा शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा।वर्तमान में किसी अन्य लडकी से शादी करने की जानकारी मिलने पर पीडिता उससे दूरी बनाने लगी 16 अप्रैल को पाली कसेरपारा नवरात्र के समय जवांरा पूजा कार्यक्रम में अपनी रिश्ते की नानी के घर गई थी कि रात्रि करीबन 08:00 बजे आरोपी रामनारायण इसे फोन कर बाहर बुलवाया और दो…
रायपुर— छत्तीसगढ़ सरकार ने सरकारी कार्यों में जीएसटी.टीडीएस काटे बिना सप्लायरों और ठेकेदारों को भुगतान नहीं करने के कड़े निर्देश दिए हैं। साथ ही ऐसा नहीं करने वाले अफसरों पर कार्यवाही करने की चेतावनी भी दी है। वित्त विभाग ने केंद्रीय माल और सेवा कर अधिनियम, 2017 एवं छत्तीसगढ़ माल और सेवा कर अधिनियम, 2017 की धारा 51 के प्रावधानों के अनुसार शासकीय विभागों द्वारा की जाने वाले सामग्री खरीदी एवं सेवा प्राप्ति पर प्रदायकर्ताओं (Suppliers) को तथा ठेकेदारों को किये जाने वाले भुगतान पर स्रोत पर कर की कटौती (GST-TDS) के प्रावधानों का कड़ाई से पालन करने को कहा…
