What's Hot
Author: विनोद जायसवाल
रायपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियां तेज हो गई है। आरक्षण की प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है औऱ अब कभी भी प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू हो सकती है। इस बीच राज्य सरकार ने नगर निगम महापौर, नगर पालिका और नागर पंचायतों में अध्यक्ष पद के आरक्षण को लेकर राजपत्र में प्रकाशन किया है।
रायपुर। राजधानी के मंदिर हसौद थाना इलाके में सरपंच चुनाव से पहले फर्जी लूट की योजना बनाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। प्रार्थी चेतन लाल धीवर ने थाना धरसींवा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह सागर टेलीकम सर्विस के नाम से जियो कम्पनी में डिस्ट्रीब्यूटर का कार्य करता है जिसका ऑफिस मंदिर हसौद में स्थित है। प्रार्थी दिनाक 10.01.2025 बजे अपने छोटे भाई के मांढर स्थित टीएलडी टेलिकॉम सर्विस जियो कम्पनी के डिस्ट्रीब्युटर के ऑफिस में था, कि शाम 07.30 बजे सेल्समेन हरीश वर्मा के द्वारा मंदिर हसौद क्षेत्र के दुकानों से वसूली गई रकम 2,45,000/- रूपये…
रायपुर : पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा की गिरफ्तारी के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी सुकमा ने गुरुवार को सुकमा बंद का ऐलान किया है। जिला कांग्रेस कमेटी ने इसकी सूचना एसडीएम को दे दी है। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित 2000 करोड़ के शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) आज तीसरी बार पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा और बेटे हरीश लखमा को पूछताछ के लिए बुलाया. इस दौरान ED ने कवासी लखमा को गिरफ्तार कर जस्टिस अतुल श्रीवास्तव की कोर्ट में पेश किया गया है. ईडी ने कोर्ट से लखमा की 14 दिन की रिमांड मांगी. मामले में दोनों पक्षों की…
रायपुर: छत्तीसगढ़ में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं। चुनाव की तारीखों और आचार संहिता लागू होने को लेकर हर किसी की नजरें टिकी हुई हैं। राज्य में चुनावी प्रक्रिया को लेकर जारी कयासों पर विराम लगने की संभावना है। राज्य निर्वाचन आयोग ने 17 जनवरी को एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। इस बैठक में मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक भी मौजूद रहेंगे। 18 जनवरी को हो सकता है चुनावी कार्यक्रम का ऐलान सूत्रों के अनुसार, 17 जनवरी की बैठक के अगले दिन यानी 18 जनवरी को चुनावी कार्यक्रमों की घोषणा की जा सकती है। इसी के…
फ्लोरा मैक्स कम्पनी के माध्यम से महिलाओं से हुए ठगी के सम्बंध में की जा रही निरंतर कार्यवाही एचडीएफसी बैंक के प्रबंधक, कर्मचारी व संतोषी साहू एवं फिन केयर माइक्रो फाइनेंस बैंक कटघोरा के प्रबंधक व राधिका कैवर्त पर किया गया अपराध दर्ज योजनाबद्ध तरीके से षडयंत्र कर रकम की ठगी करने के सम्बंध में किया गया प्रकरण पंजीबद्ध,, कोरबा 15 जनवरी 2025/फ्लोरा मैक्स कम्पनी के माध्यम से महिलाओं से हुए ठगी के सम्बंध में पुलिस विभाग द्वारा निरंतर कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में आज थाना कोतवाली द्वारा एचडीएफसी बैंक के प्रबंधक, कर्मचारी व संतोषी साहू एवं…
कलेक्टर ने कृषक उत्पादक समूह द्वारा संचालित विभिन्न प्रोसेसिंग इकाईयों का किया अवलोकन,, *कृषक समूह की आवश्यकताओं व मांग की पूर्ति हेतु विभागीय अधिकारियों को प्रस्ताव प्रस्तुत करने के दिए निर्देश* कोरबा 15 जनवरी 2025/कलेक्टर श्री अजीत वसंत द्वारा आज करतला विकासखण्ड के ग्राम नवापारा में नाबार्ड के सहयोग से संचालित कृषक उत्पादक समूह द्वारा किए जा रहे गतिविधियों का निरीक्षण किया। उन्होंने एफपीओ समूह की क्रियाकलापों का अवलोकन कर सीधे किसानों से उनकी एक्टिविटी के सम्बंध में चर्चा कर उनकी आवश्यकताओं की जानकारी ली। उन्होंने समूह द्वारा संचालित किए जा रहे काजू प्रसंस्करण इकाई, कच्ची धानी तेल की मशीन,…
पाली महोत्सव की तैयारी हेतु जनप्रतिनिधियों की हुई बैठक कोरबा 15 जनवरी 2025/कलेक्टर श्री अजीत वसंत के निर्देशन में सीईओ जिला पंचायत श्री दिनेश कुमार नाग ने जिले में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर दो दिवसीय पाली महोत्सव के सफल आयोजन के लिए कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बुधवार को जनप्रतिनिधियों की बैठक ली । बैठक में पाली महोत्सव की तैयारी और सफल आयोजन के लिए जनप्रतिनिधियों ने कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर दो दिवसीय पाली महोत्सव का आयोजन ग्राम पंचायत केराझरिया के मैदान में किया जायेगा। जनप्रतिनिधियों ने सुझाव दिए कि महोत्सव में स्थानीय लोक कलाकारों को…
मोरगा में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन शासकीय योजनाओं की जानकारी ले एवं उठाएं लाभः विधायक श्री मरकाम शिकायत व मांगों के आवेदनों का परीक्षण कर किया जाएगा निराकरणःसीईओ श्री नाग शिविर में आमजनो को शासकीय योजनाओं से किया गया लाभान्वित,, कोरबा 15 जनवरी 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुसार आमजनों की समस्याओं का तत्परता से निराकरण के लिए जिला प्रशासन द्वारा जिले के दूरस्थ क्षेत्रो में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज पोड़ी उपरोड़ा विकासखण्ड के वनांचल ग्राम पंचायत मोरगा में जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन…
चैतमा के पास दर्दनाक सड़क हादसा.. मनाली से लौट रही दो लड़कियों की मौत, डिवाइडर से टकराई कार छग/कोरबा: कोरबा में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवतियों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा बिलासपुर से कटघोरा जाने वाले नेशनल हाईवे पर हुआ, जब एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और सड़क के नीचे गहरी खाई में जा गिरी। मनाली से लौट रहे थे घूमकर जानकारी के मुताबिक हादसे के वक्त कार में तीन लोग सवार थे, जो मनाली से घूमकर लौट रहे थे। वे बिलासपुर रेलवे स्टेशन…
कटघोरा के ग्रामीण क्षेत्रों में भी दिखा पारंपरिक त्योहार छेरछेरा का धूम,,, कोरबा कटघोरा—- छत्तीसगढ़ की पारंपरिक त्योहार छेरछेरा पर आज पूरे प्रदेश में धूमधाम से मनाई गई जिसमें कटघोरा के अलावा ग्रामीण क्षेत्रो मे भी भारी संख्या में बच्चे बुढ़े ने छेरछेरा त्योहर पर खूब मौज मस्ती करते हुए आनंद लिया, हुंकारा ग्राम के नीलम कवर ने बताया कि इस त्यौहार का हमें सालों से इंतजार रहता है, इस त्यौहार में हम सब अपने ग्राम की मंगल कामना करते हुए धन्य धान से भरापुरा रहे ऐसी प्रार्थना करते हैं, इस पर्व पर हम सब एक दूसरे को अन्य दान…
