Author: विनोद जायसवाल

कोरबा । कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अजीत वसंत एवं एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने कटघोरा एवं पोड़ी उपरोड़ा विकासखण्ड में त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 अंतर्गत मतदान दलों को दिए जा रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रशिक्षण में उपस्थित सभी मतदान कर्मियों को ट्रेनिंग को गम्भीरता से लेने एवं मतदान प्रक्रिया को पूरी तरह से समझने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतदान कार्य मे किसी प्रकार की लापरवाही नही होनी चाहिए सभी इसका विशेष ध्यान रखें। कटघोरा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं पोड़ी उपरोड़ा के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में आयोजित प्रशिक्षण का अवलोकन करते हुए…

Read More

धमतरी । छत्तीसगढ़ के धमतरी में कांग्रेस के महापौर पद के प्रत्याशी विजय गोलछा का नामंकन रद्द हो गया है। महापौर के कांग्रेस प्रत्याशी विजय गोलछा के नामांकन पर भाजपा ने आपत्ति लगाई थी। उल्लेखनीय है कि, महापौर के कांग्रेस प्रत्याशी विजय गोलछा के नामांकन पर भाजपा ने आपत्ति लगाई थी। आज निर्वाचन अधिकारी के समक्ष इस मामले की सुनवाई होनी थी। आपत्ति पर रिटर्निंग अफसर सुन रहे थे दोनों पक्षों की दलीलें। लेकिन स्थिति उस समय असहज हो गई जब, धमतरी विधायक ओंकार साहू अचानक निगम के सभाकक्ष के सामने धरने पर बैठ गए थे। उनके साथ कई कांग्रेसियों ने…

Read More

कोरबा । छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के तहत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अजीत वसंत ने नगरीय निकाय के आम निर्वाचन 2025 हेतु ईवीएम के संचालन एवं मतदान प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी आम नागरिकों को प्रदान करने की व्यवस्था की है। इस कड़ी में कलेक्टर ने बताया कि कलेक्ट्रेट, सभी एसडीएम, तहसील, मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं जिले के प्रोफेशनल तथा डिग्री कालेजों में नाम वापसी की तिथि से मतदान के दो दिवस पूर्व तक ईवीएम के संचालन एवं मतदान प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी प्रदान की जायेगी। आम नागरिक, प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया के प्रतिनिधि भी…

Read More

कोरबा इलेक्ट्रानिक मीडिया में चुनाव प्रचार-प्रसार के पूर्व अनुमति जरूरी,, कोरबा 31 जनवरी 2025/ टीव्ही चेनल, केबल टी व्ही चेनल, रेडियो (निजी एफएम रेडियो सहित), सिनेमा घर, समाचार पत्र, बल्क एसएमएस/वाईस मैसेज, सार्वजनिक स्थानों पर दृश्य एवं श्रव्य माध्यम से प्रचार प्रसार आदि राजनैतिक विज्ञापन के लिए एम.सी.एम.सी. का प्रमाणन अनिवार्य होगा। नगरीय निकाय निर्वाचन के प्रचार प्रसार पर निगरानी एवं विज्ञापनों के प्रमाणन के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में समिति का गठन किया गया है। जिला स्तरीय समिति के अंतर्गत प्रिण्ट मीडिया, इलेक्ट्रानिक, सोशल मीडिया सेल का गठन किया गया है। जिसके माध्यम से प्रसारित किए गए…

Read More

नगरीय निकाय निर्वाचन में खर्चे और पेड न्यूज की होगी सतत् निगरानीबिना प्रिंट लाईन के नहीं छपेंगे कोई पाम्पलेट,पोस्टर उल्लंघन पर आईपीसी की धारा 127 ए के तहत सजा व जुर्माना भी होगा,, कोरबा 31 जनवरी 2025/नगरीय निकाय आम चुनावों में प्रत्याशी अपने प्रचार के लिये बिना प्रिंट लाईन के कोई सामग्री मुद्रित, प्रकाशित नहीं करा पायेंगे। प्रत्याशियों को राजनैतिक प्रचार के लिये मुद्रित कराये गये पोस्टर, पाम्पलेट आदि सामग्रियों में मुद्रक, प्रकाशक का नाम एवं पता प्रिंट करना अनिवार्य होगा। इसी प्रकार अखबारों में छपने वाली खबरों की मॉनिटरिंग भी सतत की जायेगी। नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 के लिए…

Read More

शनिवार 01 फरवरी को भी होगा नामांकन कार्य छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग ने दिए निर्देश,, कोरबा 31 जनवरी 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 01 फरवरी 2025 को जिले के त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन के लिए नाम निर्देशन पत्र जमा करने की प्रक्रिया सामान्य रूप से की जाएगी। उल्लेखनीय है कि सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर की ओर से 01 फरवरी 2025 को कोई सार्वजनिक अवकाश घोषित नहीं किया गया है।

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बड़ा झटका लगा है।उनके एक मेयर प्रत्याशी का नामांकन निरस्त हो गया है।जानकारी के अनुसार धमतरी में कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी विजय गोलछा का नामांकन निरस्त हो गया है। भाजपा ने निगम ठेकेदार और लाभार्थी होने पर आपत्ति जताई थी। जिस पर रिटर्निंग ऑफिसर ने दोनों पक्षों को सुना और फिर नामांकन रद्द कर दिया है। आपको बता दें कि प्रदेश में 10 नगर निगमों में चुनाव हो रहे हैं। जिनमें से 6 निगमों में भूपेश बघेल ने मेयर का टिकट बनता था, जबकि नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत के हिस्से केवल…

Read More

एसीबी की गिरफ्त में पटवारी और सहायक, दोनों एक साथ लाखों के रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार,, कोरबा/मुंगेली। एंटी करप्शन ब्यूरो की छत्तीसगढ़ में लगातार ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी। वही प्रार्थी वैभव सोनी पिता शेखर सोनी के नाम की कृषि जमीन ग्राम रामगढ़ जिला मुंगेली में स्थित है जिसमें से लगभग 12 खसरा की कुल लगभग 26 एकड़ जमीन का सीमांकन करने के एवज में अनावेदक गण मुंगेली आर आई नरेश साहू और पटवारी सुशील जायसवाल द्वारा पांच लाख रुपए रिश्वत की मांग की गई थी। वही प्रार्थी द्वारा एसीबी बिलासपुर में दिनांक 19.11.24 को रिश्वत मांग की शिकायत करने पर सत्यापन…

Read More

उत्तरप्रदेश । प्रयागराज महाकुंभ में हुई भगदड़ में राज्य के अलग-अलग जिलों के करीब 19 लोगों की मौत हुई है. वहीं गाजीपुर जिले के रहने वाले एक पुलिस जवान की भी इस हादसे में मौत हो गई. पुलिस जवान उस वक्त हादसे का शिकार हो गया जब वो घटना के दौरान फंसे हुए श्रद्धालुओं को बाहर निकालने की कोशिश कर रहे थे. जानकारी के मुताबिक, गाजीपुर के मुहम्मदाबाद के बसुखा निवासी अंजनी कुमार राय प्रयागराज महाकुंभ मेले में ड्यूटी पर तैनात थे. प्रयागराज महाकुंभ में मची भगदड़ में फंसे श्रद्धालुओं को सकुशल बाहर निकालने में लगे हुए थे. अंजनी कुमार राय…

Read More

रायपुर । छत्तीसगढ़ पीएससी घोटाला मामले के आरोपी टामन सिंह सोनवानी के साले देवेंद्र जोशी और उसकी पत्नी संगीता जोशी को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि देवेंद्र जोशी और उसकी पत्नी ने अलग-अलग विभागों में नौकरी लगाने का झांसा देकर करोड़ों रुपए की ठगी की है। रायपुर के सिविल लाईन थाना पुलिस फिलहाल दोनों से पूछताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार देवेंद्र जोशी से सीजीपीएससी के बड़े अधिकारियों से परिचय बताकर लोगों को अपने झांसे में लेता था और ठगी करता था। इतना ही नहीं विशेष अनुशंसा के तहत नियुक्ति होना बताकर फर्जी नियुक्ति प्रमाण पत्र देता था।…

Read More