Author: विनोद जायसवाल
मेष राशि माता-पिता की मदद मिलने से आपका कोई खास काम पूरा होगा। आपकी सेहत में कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए। उधार के लेन-देन से आपको बचना चाहिए। अगर आप जीवनसाथी के साथ अपने रिश्तों में संतुलन बनाकर चलेंगे, तो आपके रिश्ते मजबूत होंगे। किसी जरूरी काम में सफल होने से आपकी तारीफ होगी। नकारात्मक विचारों से आपको दूरी बनाकर रखना चाहिए। दोस्तों के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग करेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। वृष राशि परिवार वालों की सलाह आपके लिये फायदेमंद होगी। आपका कोई खास दोस्त आपसे मदद मांग सकता है, जिसकी…
रायपुर : दंतेवाड़ा के अरनपुर की घटना ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। कल दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने घात लगाकर डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (DRG) फोर्स के जवानों पर हमला कर दिया. उन्होंने जवानों से भरी गाड़ी को आईईडी हमले में उड़ा दिया. इस हमले में 11 जवान शहीद हो गए हैं. इनमें 10 डीआरजी के जवान और एक ड्राइवर है, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कर्नाटक का दौरा रद्द कर दंतेवाड़ा पहुंचेंगे और वहां जवानों को अंतिम विदाई देंगे। भूपेश बघेल के कार्यकाल की ये दूसरी सबसे बड़ी नक्सली घटना है। इससे पहले 2021 में नक्सली वारदात हुई थी। 3…
मतदाता जन चेतना मीडिया फाउंडेशन की अभिनव जनसंचार– चुनाव पांच सालों के बाद ही आते हैं। इन चुनावों का मकसद हम अपने देश और राज्य के लिए अच्छे प्रतिनिधियों का चयन करना होता है ताकि देश में या राज्य में अच्छी सरकार का गठन किया जा सके। भारत में लोकतंत्र है। इस लोकतंत्र में मतदान से हमें सरकार चुनने का मौका मिला है। लोगों को यह मौका बड़ी मुश्किलों के बाद मिला है। इसलिए चुनाव में हर मतदाता को अपने मतदान के अधिकार का प्रयोग जरूर करना चाहिए। मतदान में हर मतदाता को हर हाल में सभी को भाग लेना…
रायपुर।छत्तीसगढ़ सर्वविभागीय श्रमायुक्त दर श्रमिक, कलेक्टर दर श्रमिक मोर्चा ने भेंट मुलाकात कार्य्रकम दक्षिण विधानसभा में मुख्यमंत्री के नाम प्रदेश के 36 हजार श्रमिको के हित मे ज्ञापन सौंपा। जिसमे प्रदेश अध्यक्ष अजय त्रिपाठी ने विस्तार से बताया कि छत्तीसगढ़ सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश दिनांक 5 मार्च 2008 जो कि सुप्रीम कोर्ट उमा देवी प्रकरण के निर्देशानुसार जारी किया गया था। उस की कंडिका चार व पांच में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया है कि इस आदेश के पश्चात भविष्य में कोई भी नियमितीकरण की कार्यवाही नहीं की जा सकेगी। यह कहते हुए इसमें निषेध लगाया गया है।…
कोरबा 25 अप्रैल 2023/कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने आज समय सीमा की बैठक में सभी एसडीएम, तहसीलदारों को निर्देशित किया कि सीमांकन के प्रकरण समय सीमा से बाहर नहीं होने चाहिए। उन्होंने लम्बित प्रकरणों पर सख्त नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि यह लापरवाही नहीं चलेगी और 30 अप्रैल तक संबंधित अधिकारी प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित करें, एक मई के बाद समय सीमा के पश्चात लम्बित रहने वाले सीमांकन के प्रकरणों पर लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत संबंधित अधिकारियों पर प्रतिदिन के हिसाब से जुर्माना लगाया जाएगा। समय सीमा की बैठक में कलेक्टर श्री झा ने लम्बित प्रकरणों…
तमनार पुलिस ने हाईवा वाहन में लोड 33 टन कोयला और हाइवा वाहन की जब्त, आरोपियों पर कार्यवाही कर भेजा गया रिमांड पर रायगढ़ । कोयला के अवैध बिक्री, परिवहन पर रोकथाम के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार द्वारा थाना, चौकी प्रभारियों को मुखबिर लगाकर प्रभावी कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया है । इसी क्रम में कल दिनांक 25.04.2023 के शाम तमनार थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण मिंज के नेतृत्व में तमनार पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना पर जिंदल कंपनी के गेट नंबर 4 के सामने सलिहाभांठा मेन रोड पर दो ओडिशा पासिंग हाईवा वाहन को पकड़ा गया । दोनों…
छत्तीसगढ़ में बड़ा नक्सली हमला, 11 जवान शहीद, CM बघेल बोले- किसी को बख्शा नहीं जाएगा.. दंतेवाड़ाः छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में बड़ा नक्सली हमला हुआ है। थाना अरनपुर क्षेत्र में नक्सलियों ने डीआरजी की टीम पर हमला कर दिया। इसमें 11 जवान शहीद हो गए हैं। 6-7 जवानों के घायल होने की भी सूचना है। जानकारी के मुताबिक माओवादी कैडर की उपस्थिति की सूचना पर दन्तेवाड़ा से डीआरजी बल नक्सल विरोधी अभियान के लिए रवाना किया गया था। वापसी के दौरान माओवादियों ने अरनपुर मार्ग पर आईईडी विस्फोट किया, जिससे अभियान में शामिल 10 डीआरजी जवान और एक ड्राइवर शहीद हो…
छ.ग./कोरबा:छत्तीसगढ़ पुलिस ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर नई तकनीक पेश की है जो महिलाओं के लिए बेहद खास साबित होगी।सभी जिलों की पुलिस इस एप की जानकारी महिलाओं तक पहुचा रही है।इसी कड़ी में कोरबा पुलिस अधीक्षक यू उदय किरण के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के नेतृत्व में नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा विश्वदीप त्रिपाठी एवं नगर पुलिस अधीक्षक दर्री रॉबिंसन गुड़िया व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कटघोरा ईश्वर प्रसाद त्रिवेदी के मार्गदर्शन में हमराह स्टाफ द्वारा बालको प्लांट,सराफा दुकान, सरकारी दफ्तर, विभिन्न प्रतिष्ठान व ज्वेलरी शॉप सहित विभिन्न स्थानों में जाकर महिलाओं को “अभिव्यक्ति एप” के बारे…
रायपुर/छत्तीसगढ़ में आगामी 2 दिनों में पूरे प्रदेश में अंधड़, बारिश और बिजली की आशंका जताई गई है। खासकर दक्षिण छत्तीसगढ़ यानी बस्तर संभाग और मध्य छत्तीसगढ़ यानी रायपुर और दुर्ग संभाग के कई जिलों में तेज अंधड़ के साथ बारिश हो सकती है। उत्तरी छत्तीसगढ़ यानी सरगुजा संभाग में आकाशीय बिजली गिरने की संभावना ज्यादा है। इसलिए यहां रहने वाले लोगों को अलर्ट किया गया है।मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक एक पश्चिमी विक्षोभ चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण के रूप में पंजाब और उसके आसपास 3.1 से 7.6 किलोमीटर ऊंचाई के बीच बना है। मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने…
मेष राशि, 24 अप्रैल 2023 राशिफल, आज आपकी ऊर्जा और उत्साह में वृद्धि होगी। अध्यात्म की ओर आपका झुकाव हो सकता है। दफ्तर में उच्च अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। व्यापार करने वाले लोगों को रुका हुआ पैसा मिल सकता है। मेहनत के बल पर व्यापार में सफलता मिलने के योग हैं। वृषभ राशि, 24 अप्रैल 2023 राशिफल आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहेगा। आप खुद पर ध्यान देंगे। अपनी वाणी और व्यवहार पर ध्यान देने से आपको लोगों की सराहना मिलेगी। दोपहर बाद स्थितियों में बदलाव आएगा। मिथुन राशि, 24 अप्रैल 2023 राशिफल आज आप समय पर…
