Author: विनोद जायसवाल
बंगाल की खाड़ी में नमी बनने के कारण इस समय पूरे छत्तीसगढ़ का मौसम बदला हुआ है. आसमान में बादल छाने के साथ ही झमाझम बारिश भी हो रही है. बीती रात करीब 12 बजे बादलों के गड़गड़ाहट के बीच जमकर बारिश हुई. इस दौरान आसमान से ओले भी बरसे। आंधी-तूफान के साथ हुई झमाझम बारिश के कारण कई स्थानों पर बिजली चली गई। इससे लोगों को काफी परेशान भी होना पड़ा। दुर्ग-भिलाई के साथ ही इन दिनों पूरे प्रदेश का मौसम बदला हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक, अभी कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज इसी तरह का बना…
भोपाल। बागेश्वर धाम (Bageshwar Dham) के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Dhirendra Krishna Shastri) ने माफी मांगी है। उन्होंने सोशल मीडिया (social media) पर ट्वीट (Dhirendra Shastri Tweet) कर खेद जताया है। धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि अगर किसी की भावना आहत हुई है तो उसके लिए मैं क्षमा चाहता हूं। दरअसल, भगवान सहस्त्रबाहु के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसके बाद जगह-जगह विरोध प्रदर्शन किया गया। छतरपुर जिले में उस बयान को लेकर उनका विरोध शुरू हो गया है। उनके बयान से आहत हैहयवंश कलचुरी समाज के लोगों ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन…
रायगढ़। जिले की प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्था संस्कार पब्लिक स्कूल के द्वारा मोबाईल के दुष्प्रभाव से बचाने के लिए मोबाईल डिटॉक्स अभियान शुरू किया गया है। संस्था के मार्गदर्शक रामचन्द्र शर्मा ने एक विडियो जारी कर स्कूल प्रबंधन की ओर से बच्चों, पालकों, आमजन, समाज के सभी वर्गों से अपील करते हुए कहा है कि आज के समय में मजबूरीवश या आवश्यकता वश मोबाईल से बहुत नजदीकी सभी की हो गई है। जिसके कारण लाभ होने के साथ-साथ कई प्रकार का नुकसान भी लोगों को हो रहा है। इसलिए संस्कार पब्लिक स्कूल के द्वारा एक अभियान आरंभ किया गया है जिसमें सभी…
मेष राशि आज आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। आपको दोस्तों से कोई अच्छी खबर मिलने की उम्मीद है। ऑफिस में भी आपको अधिकारियों से मदद मिलेगी। बिजनेस के क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज कोई बड़ी डील मिलेगी, जिससें तरक्की सुनिश्चित है। नौकरीपेशा लोगों का आज इंक्रीमेंट के साथ प्रमोशन भी होगा। आपसी प्यार आपके दाम्पत्य रिश्तों को और भी बेहतर बनायेगा। पारिवारिक जीवन आज हर तरह से अच्छा रहेगा। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लेते रहें, सब अच्छा होगा। वृष राशि आज आपके हर काम का हल चुटकियों में निकल जायेगा। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। किसी प्रोजेक्ट…
मध्यप्रदेश । दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र में हुए नक्सल हमले को लेकर छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव (Health Minister TS Singhdev) का बड़ा बयान सामने आया है। मंत्री सिंहदेव ने कहा कि तमाम कोशिशों के बावजूद भी नक्सली हमला करने में कामयाब हो जाते हैं, नक्सलियों के खात्मे को लेकर समीक्षा कर नया प्लान बनाना चाहिए। दरअसल, मंत्री टीएस सिंह देव ने यह बयान भोपाल में दिया है। वो गुरुवार को भोपाल पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने बड़ा दावा भी किया। मंत्री सिंहदेव ने कहा कि कांग्रेस सरकार में नक्सली हमले आधे से कम हुए हैं। केंद्र और…
कोरबा ।कोरबा जिले के 5 थाना प्रभारियों का तबादला पुलिस अधीक्षक उदय किरण ने कर दिया है। विवेक शर्मा दर्री थाने से शयांग भेजे गए।जबकि अविनाश सिंह को dipka भेजा गया।
छ,ग कोरबा जिला के कटघोरा नगर पालिका अंतर्गत वार्ड क्रमांक दो तहसील भाठा मे विगत 1 सप्ताह से जल प्रदाय पूरी तरह ठप हो गया है जबकि वार्ड वासियों द्वारा संबंधित नगरपालिका को जल संकट को लेकर सूचित किया जा चुका है बावजूद 1 सप्ताह बीतने को है लोग बूंद बूंद पानी को तेरे को मजबूर है, नगरपालिका के एक कर्मचारी ने बताया कि पाइप लीकेज है जिसके कारण जल प्रदाय होने पर बाधित हो रहा है, वार्ड वासियों ने चेतावनी दी है कि जल्द सुधार नहीं हुआ तो नगर पालिका कार्यालय का करेंगे घेराव,,
मेष राशि, 28 अप्रैल, 2023 राशिफल। आज लोगों की आपसे हमदर्दी रहेगी। किसी खास व्यक्ति या करीबी दोस्त से धोखा मिलने के योग हैं। आपके सहज ज्ञान और विचारों में दृढ़ता की वृद्धि होगी। कानून के विरुद्ध कोई कार्य न करें, संज्ञान में आने के बाद काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। पैसों के लेनदेन में सावधानी बरतें। वृषभ राशि, 28 अप्रैल 2023 राशिफल आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा और आप अपनी तेज बुद्धि और कार्यकुशलता के कारण अपने दिन को बेहतर बनाएंगे। आप अपने किसी पुराने शौक को आगे बढ़ाएंगे और इससे आमदनी भी होगी। परिवार…
छ,ग कोरबा जिला के ऐतिहासिक नगरी कटघोरा में देश विदेश में धूम मचाने के बाद नए-नए कलाकारों के साथ आपके नगर कटघोरा में पहली बार आ रहे टीवी सीरियल अकबर बीरबल के कलाकार इंडिया एशिया वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर जादूगर हास्य सम्राट हैरी और उनका रंगीन मायाजाल 150 से भी अधिक हैरतअंगेज कारनामो के साथ एशिया का सबसे छोटा 10 वर्षीय जादूगर जतिन की, हैरतअंगेज जादुई कारनामों की प्रस्तुति दी जाएगी, यह कार्यक्रम ब्रह्मकुमारी प्रजापति आश्रम के तत्वधान में दिनांक 29 अप्रैल दिन शनिवार स्थान मेला ग्राउंड मे संध्या 6: 00 बजे से प्रारंभ की जाएगी, संस्था के कार्यकर्ता बहन कुसुम…
छ,ग कोरबा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पाली-तानाखार विधानसभा के लिए लीडरशिप डेवलपमेन्ट मिशन संयोजक नियुक्त गजेन्द्र चंद्रा के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आज 25/04/2023 को पोड़ी उपरोड़ा ब्लाक के बांगो स्थित रेस्ट हाउस में पाली-तानाखार विधानसभा क्षेत्र का लीडरशिप डेवलपमेंट मिशन,(AICC )के तहत् समीक्षा बैठक हुई जिसमें आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी के संबध में चर्चाएं हुई। जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने का निर्णय लिया गया। गांव-गांव जाकर जानता की छोटी-छोटी समस्याओं को जानने के साथ ही उनका समाधान करने की दिशा में कार्य करने का निर्णय लिया गया। कांग्रेस पार्टी के जनप्रतिनिधियों से…
