Close Menu
Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    What's Hot

    कोरबा जिला वर्षा रिपोर्ट: 1 जून से अब तक औसतन 260.4 मिमी बारिश दर्ज, दीपका में सबसे ज्यादा बरसे बदरा,

    07/07/2026

    नशा मुक्ति अभियान को जनआंदोलन बनाने कलेक्टर ने ली जिला स्तरीय ‘एनकॉर्ड’ की बैठक,,

    07/07/2026

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने ली समय-सीमा की बैठक: दिए कड़े निर्देश ​कोरबा | जन जन की आवाज़ (मुक्त प्रसार हेतु),

    07/07/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    • खास ख़बर
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेलकूद
    • बिहार
    • व्यापार
    • ज्ञान विज्ञान
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    Home » कार्यवाही : कोयले का अवैध परिवहन करते दो हाइवा चालक गिरफ्तार…..
    Uncategorized

    कार्यवाही : कोयले का अवैध परिवहन करते दो हाइवा चालक गिरफ्तार…..

    विनोद जायसवालBy विनोद जायसवाल26/04/2023
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    तमनार पुलिस ने हाईवा वाहन में लोड 33 टन कोयला और हाइवा वाहन की जब्त, आरोपियों पर कार्यवाही कर भेजा गया रिमांड पर 

    रायगढ़ । कोयला के अवैध बिक्री, परिवहन पर रोकथाम के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार द्वारा थाना, चौकी प्रभारियों को मुखबिर लगाकर प्रभावी कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया है । इसी क्रम में कल दिनांक 25.04.2023 के शाम तमनार थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण मिंज के नेतृत्व में तमनार पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना पर जिंदल कंपनी के गेट नंबर 4 के सामने सलिहाभांठा मेन रोड पर दो ओडिशा पासिंग हाईवा वाहन को पकड़ा गया । दोनों वाहनों में क्रमश: 19 टन और 14 टन चोरी का कोयला लोड थे । वाहन चालकों ने बताया कि वे उड़ीसा के सुंदरगढ़ जमनीपाली नया माइंस से कोयला लेकर पूंजीपथरा फैक्ट्री में अवैध रूप से खपाने ले जा रहे थे । दोनों वाहनों को से अवैध कोयला मय हाइवा जप्त कर तमनार पुलिस द्वारा वाहन चालकों पर कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। जानकारी के मुताबिक कल दिनांक 25/04/2023 को थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रवीण मिंज अपने स्टाफ के साथ ग्राम डोंगामौहा, बेलजोर की ओर अपराध विवेचना, शिकायत जांच के लिए रवाना हुए थे । जहां उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि ओडिशा पासिंग दो हाईवा वाहन में चोरी का कोयला लेकर हाइवा चालक तमनार से पूंजीपथरा की ओर जा रहे हैं । तत्काल थाना प्रभारी अपने स्टाफ के साथ मुखबीर के बताए स्थान पर रवाना हुए पुलिस टीम के द्वारा दोनों संदिग्ध वाहन जिंदल कंपनी मेन गेट 4 के सामने सलिहाभांठा मेन रोड में पकड़े । *हाइवा क्रमांक OD 14 N/ 9524 के चालक मार्कंडेय राजभर तथा हाइवा क्रमांक OD 23/ 8416 के चालक सूरज पासवान* बताए कि वे 23 अप्रैल की रात जामपाली नया माइंस से कोयला लेकर पूंजीपथरा फैक्ट्री में ले जा रहे थे । हाईवा चालकों के पास कोयला परिवहन का कोई कागजात नहीं था, वाहन में लोड कोयला चोरी की संपत्ति होने के पूर्ण अंदेशा पर पुलिस टीम द्वारा हाइवा क्रमांक OD 14 N/ 9524 में लोड 19 टन कोयला एवं हाइवा क्रमांक OD 23/ 8416 में लोड 14 टन कोयला *कुल 33 टन अवैध कोयला कीमत ₹2,30,000* का जप्त कर वाहन चालक मार्कंडेय राजभर पिता रमाशंकर राजभर उम्र 30 साल निवासी तिरनईखुर्द थाना उभांव जिला बलिया (उत्तर प्रदेश) हाल मुकाम वीरेंद्र यादव का मकान बनपाली थाना बनपाली जिला सुंदरगढ़ (उड़ीसा) और ड्राइवर सूरज पासवान पिता शिव कुमार पासवान उम्र 25 साल निवासी जलवार थाना इमामगंज जिला गया (बिहार) हाल मुकाम बरपाली थाना बलिंगा जिला सुंदरगढ़ (उड़ीसा) पर अलग-अलग *धारा 41(1+4)सीआरपीसी/ 379 आईपीसी की कार्यवाही* कर दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री दीपक मिश्रा के उचित मार्गदर्शन पर अवैध कोयला की कार्यवाही में थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रवीण मिंज, सहायक उप निरीक्षक खेमराज पटेल, प्रधान आरक्षक अनूप कुजूर, संतोष कुर्रे, आरक्षक भूपेश राठिया और पुरूषोत्तम सिदार की अहम भूमिका रही है ।

    Share. Facebook Twitter
    विनोद जायसवाल
    • Website

    Related Posts

    कोरबा जिला वर्षा रिपोर्ट: 1 जून से अब तक औसतन 260.4 मिमी बारिश दर्ज, दीपका में सबसे ज्यादा बरसे बदरा,

    07/07/2026

    नशा मुक्ति अभियान को जनआंदोलन बनाने कलेक्टर ने ली जिला स्तरीय ‘एनकॉर्ड’ की बैठक,,

    07/07/2026

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने ली समय-सीमा की बैठक: दिए कड़े निर्देश ​कोरबा | जन जन की आवाज़ (मुक्त प्रसार हेतु),

    07/07/2026

    गिट्टी क्रेशर प्लांट में चोरी और आगजनी, चार आरोपी गिरफ्तार,,

    07/07/2026

    जीपीएम जिले में पंचायत सचिवों का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 43 सचिवों का हुआ तबादला

    07/07/2026

    चलती बस बनी प्रसूति कक्ष: कोरबा से पटना जा रही बस में महिला ने दिया स्वस्थ शिशु को जन्म

    07/07/2026
    Editors Picks

    कोरबा जिला वर्षा रिपोर्ट: 1 जून से अब तक औसतन 260.4 मिमी बारिश दर्ज, दीपका में सबसे ज्यादा बरसे बदरा,

    07/07/2026

    नशा मुक्ति अभियान को जनआंदोलन बनाने कलेक्टर ने ली जिला स्तरीय ‘एनकॉर्ड’ की बैठक,,

    07/07/2026

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने ली समय-सीमा की बैठक: दिए कड़े निर्देश ​कोरबा | जन जन की आवाज़ (मुक्त प्रसार हेतु),

    07/07/2026

    गिट्टी क्रेशर प्लांट में चोरी और आगजनी, चार आरोपी गिरफ्तार,,

    07/07/2026
    About Us
    About Us

    Founder: Vinod Jaiswal
    Mobile : 8770560852 Email : janjankiawaaznews@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Category
    • Uncategorized
    • कोरबा
    • खास ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    © 2026 Jan Jan ki Awaaz. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.