
कोरबा/पोड़ी-उपरोड़ा: कोरबा जिले के प्रशासनिक ढांचे में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री कुणाल दुदावत ने आदेश जारी कर विकास विस्तार अधिकारी श्री खगेश कुमार निर्मलकर को पोड़ी-उपरोड़ा जनपद पंचायत का नया प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) नियुक्त किया है।