जांजगीर नैला में दिखेगी अमेरिका के अक्षरधाम मंदिर की झलक: “नैला की महारानी” के भव्य दरबार की तैयारियां शुरू!
कोरबा जांजगीर : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-नैला क्षेत्र में इस बार दुर्गा पूजा का त्योहार एक ऐतिहासिक रूप लेने जा रहा है। “जांजगीर नैला दुर्गोत्सव 2026” की आयोजन समिति ने इस वर्ष के उत्सव के लिए एक बेहद अनोखा और भव्य विचार प्रस्तुत किया है। जारी किए गए पोस्टर के अनुसार, इस साल मां दुर्गा का दरबार, “नैला की महारानी का भव्य दरबार”, दुनिया भर में प्रसिद्ध अमेरिका के स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर की तर्ज पर सजाया जाएगा।












