रायपुर, 14 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ का इतिहास जनजातीय समाज के अदम्य साहस, स्वाभिमान और संघर्ष की गौरवगाथाओं से भरा हुआ है। यहां के वीर जननायकों ने अंग्रेजी हुकूमत के अत्याचारों के सामने कभी घुटने नहीं टेके। जल, जंगल और जमीन की रक्षा के साथ अपनी संस्कृति, परंपरा और अधिकारों को बचाने के लिए उन्होंने ऐतिहासिक लड़ाइयां लड़ीं।











