कोरबा में 2 नवंबर को धूमधाम से मनेगा राज्योत्सव-2026, घंटाघर में सजेगा छत्तीसगढ़ी संस्कृति का महामंच छत्तीसगढ़ की 26वीं वर्षगांठ पर मंत्री लखनलाल देवांगन होंगे मुख्य अतिथि, लोकगायक सुनील सोनी की आवाज बनेगी मुख्य आकर्षण,,
कोरबा में 2 नवंबर को धूमधाम से मनेगा राज्योत्सव-2026, घंटाघर में सजेगा छत्तीसगढ़ी संस्कृति का महामंच छत्तीसगढ़ की 26वीं वर्षगांठ पर मंत्री लखनलाल देवांगन होंगे मुख्य अतिथि, लोकगायक सुनील सोनी की आवाज बनेगी मुख्य आकर्षण,,
—
कोरबा, 01 नवंबर 2026 —– छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन कोरबा द्वारा इस वर्ष राज्योत्सव-2026 का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह समारोह कल *2 नवंबर, रविवार को घंटाघर चौक स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर ओपन थियेटर* में आयोजित होगा। प्रशासन ने इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
कार्यक्रम का समय और रूपरेखा –
प्रशासन द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार –
– शाम 4:00 बजे से -* स्थानीय लोक कलाकारों द्वारा छत्तीसगढ़ी लोकनृत्य, लोकगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां शुरू होंगी। जिले की छिपी हुई प्रतिभाओं को मंच देने के लिए यह विशेष सत्र रखा गया है।
– *शाम 7:00 बजे से -* मुख्य राज्योत्सव समारोह का शुभारंभ होगा।
– *विशेष आकर्षण -* कार्यक्रम स्थल परिसर में छत्तीसगढ़ी व्यंजनों जैसे चीला-फरा, बरा, बोरे-बासी के स्टॉल भी लगाए जाएंगे, जहां लोग छत्तीसगढ़ के स्वाद का आनंद ले सकेंगे।
*मंच पर कौन-कौन रहेगा मौजूद -*
इस गरिमामय समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के उद्योग, वाणिज्य एवं कार्मिक, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री *श्री लखनलाल देवांगन मुख्य अतिथि* के रूप में शामिल होंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता लोकसभा क्षेत्र कोरबा की सांसद *श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत* करेंगी।
वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में –
– कटघोरा विधायक श्री प्रेमचंद पटेल
– रामपुर विधायक श्री फूलसिंह राठिया
– पाली-तानाखार विधायक श्री तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम
– जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह
– नगर पालिक निगम कोरबा की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत
– नगर निगम सभापति श्री नूतन सिंह ठाकुर
– जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती निकिता जायसवाल
सहित जिले के सभी वरिष्ठ जनप्रतिनिधि, अधिकारी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहेंगे।
सुनील सोनी की प्रस्तुति रहेगी सेंटर ऑफ अट्रैक्शन –
राज्योत्सव का सबसे बड़ा आकर्षण छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध लोकगायक *श्री सुनील सोनी* की प्रस्तुति होगी। अपने हिट गीतों “सपना एक दिखे मोला”, “छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया” से वे समां बांधेंगे।
कलेक्टर ने की अपील –
कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत एवं जिला प्रशासन कोरबा ने जिले के सभी नागरिकों, युवाओं, महिलाओं और स्कूली बच्चों से बड़ी संख्या में उपस्थित होकर राज्य स्थापना दिवस के इस उत्सव को सफल बनाने और छत्तीसगढ़ महतारी की जयंती में सहभागी बनने की अपील की है।