फसल क्षति का उचित मुआवजा, गजदल टीम की तैनाती और हाथियों के आवागमन मार्गों पर हाईमास्ट लाइट लगाने की मांग
इस गंभीर समस्या को लेकर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने प्रभावित किसानों और ग्रामीणों के हित में आवाज उठाते हुए वन विभाग से ठोस कदम उठाने की मांग की है। पार्टी के जिला अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य विद्वान सिंह मरकाम ने संबंधित अधिकारियों के समक्ष किसानों की समस्याओं को रखते हुए फसल क्षति का शीघ्र आकलन, उचित मुआवजा और हाथियों से बचाव के लिए प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।











