कोरबा के बांगो क्षेत्र में दर्दनाक हादसा: डैम के तेज बहाव में तैरने की जिद्द पड़ी भारी, युवक की डूबने से मौत तीन दिन बाद मिला युवक का शव,,
कोरबा/बांगो: कोरबा जिले के चैतमा गोपालपुर का निवासी रंजीत यादव 15 अगस्त के अवसर पर अपने चार दोस्तों के साथ डैम घूमने आया था। पिकनिक और घूमने के दौरान रंजीत ने नदी को तैरकर पार करने की जिद्द की और डैम के पानी में छलांग लगा दी।
रंजीत एक कुशल तैराक था, लेकिन पानी के अत्यधिक तेज बहाव और गहराई के आगे उसकी एक न चली। वह पानी के भारी दबाव और गहराई के कारण बाहर नहीं निकल सका और डूबने से उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों और साथियों में शोक की लहर फैल गई है।