BREAKING NEWS: मिनीमाता बांगो बांध के 7 गेट खोले गए, हसदेव नदी में 27,786 क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज शुरू,,
कोरबा: लगातार हो रही भारी बारिश और जलभराव के चलते आज (15 अगस्त 2026) सुबह 9:35 बजे मिनीमाता बांगो बांध का जलस्तर 358.60 मीटर (93.65% क्षमता) तक पहुंच गया है। बांध में पानी की तेज आवक को देखते हुए जल स्तर को नियंत्रित करने के लिए 7 गेट खोल दिए गए हैं।
कार्यपालन अभियंता एस. के. भारती के अनुसार, पानी निकासी की स्थिति इस प्रकार है:
-
गेट नंबर 3: 0.40 मीटर
-
गेट नंबर 4: 0.50 मीटर
-
गेट नंबर 5: 0.50 मीटर
-
गेट नंबर 6: 0.50 मीटर
-
गेट नंबर 7: 0.50 मीटर
-
गेट नंबर 8: 0.50 मीटर
-
गेट नंबर 9: 0.40 मीटर
पानी की कुल निकासी:
-
गेटों के माध्यम से: 18,786 क्यूसेक
-
हाइडल पावर प्लांट से: 9,000 क्यूसेक
-
कुल डिस्चार्ज: 27,786 क्यूसेक (हसदेव नदी में)












