कटघोरा नगर पालिका को झुकना पड़ा: किसानों के उग्र तेवरों के आगे घुटने पर आया प्रशासन, आंदोलन स्थगित,,

उल्लेखनीय है कि नगर की दुर्दशा को लेकर मूलनिवासी किसान संघ ने 11 अगस्त से चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया था। लगातार चार दिनों तक चले धरने के बाद किसानों ने स्पष्ट चेतावनी दी थी कि यदि नगर पालिका प्रशासन ने सुध नहीं ली, तो स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वे आमरण अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठने के लिए विवश होंगे। किसानों के इस ‘करो या मरो’ के रुख को देखते हुए अधिकारी तुरंत हरकत में आए और लिखित प्रतिवेदन सौंपा।

किसानों के दबाव में इन प्रमुख मुद्दों पर बनी सहमति:
-
सुलभ इंटरनेशनल को अल्टीमेटम: न्यू बस स्टैंड स्थित सुलभ शौचालय में व्याप्त गंदगी और रात में ताला बंद रखने की शिकायतों पर कड़ा संज्ञान लेते हुए पालिका प्रशासन ने संबंधित एजेंसी को नोटिस जारी किया है। 3 दिनों के भीतर व्यवस्था दुरुस्त न होने पर अनुबंध समाप्त करने की चेतावनी दी गई है।

Oplus_16908288 -
आवारा मवेशियों पर धरपकड़ शुरू: शहर की प्रमुख सड़कों पर हादसों का कारण बन रहे मवेशियों को हटाने के लिए काउ कैचर गाड़ियां तैनात कर दी गई हैं। पकड़े गए मवेशियों को ग्राम-अमरपुर गौठान भेजा जा रहा है।










