कोरबा, 1 जुलाई। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैंक प्रतिनिधियों एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर विभिन्न शासकीय योजनाओं के तहत ऋण वितरण की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने बैंकों से पात्र हितग्राहियों के लंबित ऋण प्रकरणों का शीघ्र निराकरण कर योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।