कटघोरा छुरी, कोरबा। नगर पंचायत छुरी के एक विद्यालय में आयोजित शाला प्रवेश उत्सव के दौरान नवप्रवेशी विद्यार्थियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पद्मिनी देवांगन ने विद्यार्थियों को अनुशासन, नियमित अध्ययन और अच्छे चरित्र के महत्व पर प्रेरक संदेश दिया।

