रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में ग्रामीण विकास और रोजगार को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। राज्य सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक सशक्तिकरण, डिजिटल सुशासन और आजीविका के नए अवसर पैदा करने के लिए दो बड़ी योजनाओं के प्रारूप को मंजूरी दी है।
