Close Menu
Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    What's Hot

    शराब घोटाला मामला: सुप्रीम कोर्ट से चैतन्य बघेल को राहत, ईडी और छत्तीसगढ़ सरकार की याचिकाएं खारिज,,

    23/07/2026

    CG GST Action: छत्तीसगढ़ में 53 करोड़ की फर्जी बिलिंग का भंडाफोड़, मुख्य आरोपी विजय कुमार यादव गिरफ्तार,,

    23/07/2026

    कोरबा जिले में मानसून सक्रिय: 1 जून से अब तक 468.1 मिमी औसत बारिश दर्ज, दर्री तहसील अव्वलजिले के सभी प्रमुख तहसीलों में झमाझम बारिश से बदला मौसम; खेती-किसानी के कार्यों में आई तेजी।

    22/07/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    • खास ख़बर
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेलकूद
    • बिहार
    • व्यापार
    • ज्ञान विज्ञान
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    Home » अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कटघोरा में हुआ भव्य योग शिविर, वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान
    Uncategorized

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कटघोरा में हुआ भव्य योग शिविर, वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान

    विनोद जायसवालBy विनोद जायसवाल21/06/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कटघोरा में हुआ भव्य योग शिविर, वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान,,

    कोरबा कटघोरा, 21 जून। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नगर कटघोरा के विभिन्न स्थानों पर योग एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में अग्रसेन भवन में संचालित योग शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर योगाभ्यास किया और स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।

    जानकारी के अनुसार, योग समिति कटघोरा द्वारा पिछले कई वर्षों से अग्रसेन भवन में नियमित रूप से निशुल्क योग प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रतिदिन सुबह 6 बजे से 7:30 बजे तक आयोजित होने वाले इस योग सत्र में नगर के विभिन्न वर्गों के लोग शामिल होकर योग एवं प्राणायाम का अभ्यास करते हैं।

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान भी किया गया। इस दौरान बलराम शर्मा, देवेंद्र दीक्षित, तुलसी राजपूत, प्रकाश अग्रवाल, अनुराग तिवारी एवं सुरेंद्र अग्रवाल सहित अन्य वरिष्ठजनों को श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में राजकुमार अग्रवाल, डॉ. गोपालबन गोस्वामी, राखी जगवानी, नवीन गोयल, नरेंद्र मित्तल, अनिल अग्रवाल, मुकेश गुप्ता, बंटी गुप्ता, नितिन मित्तल, अनिल दुहलानी एवं अनूप दास सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

    कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति शारीरिक रूप से स्वस्थ, मानसिक रूप से संतुलित और ऊर्जावान बना रहता है। योग न केवल शरीर को रोगों से बचाने में सहायक है, बल्कि जीवन में सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास भी विकसित करता है।

    योग समिति के सदस्यों ने बताया कि योग शिविर पूरी तरह निशुल्क संचालित किया जाता है तथा इसमें कोई भी व्यक्ति भाग लेकर योग सीख सकता है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करने की अपील की।

    कार्यक्रम में उपस्थित समाजसेवियों एवं नागरिकों ने अग्रसेन भवन को योग गतिविधियों के लिए उपलब्ध कराने तथा योग समिति के सतत प्रयासों की सराहना की। अंत में सभी प्रतिभागियों ने नियमित योग करने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।

    Share. Facebook Twitter
    विनोद जायसवाल

    Related Posts

    शराब घोटाला मामला: सुप्रीम कोर्ट से चैतन्य बघेल को राहत, ईडी और छत्तीसगढ़ सरकार की याचिकाएं खारिज,,

    23/07/2026

    CG GST Action: छत्तीसगढ़ में 53 करोड़ की फर्जी बिलिंग का भंडाफोड़, मुख्य आरोपी विजय कुमार यादव गिरफ्तार,,

    23/07/2026

    कोरबा जिले में मानसून सक्रिय: 1 जून से अब तक 468.1 मिमी औसत बारिश दर्ज, दर्री तहसील अव्वलजिले के सभी प्रमुख तहसीलों में झमाझम बारिश से बदला मौसम; खेती-किसानी के कार्यों में आई तेजी।

    22/07/2026

    शासकीय आईटीआई पोंड़ीउपरोड़ा में प्रवेश का अंतिम मौका: 24 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन सत्र 2026-27 के लिए कोपा और IoT के आधुनिक ट्रेड्स में प्रवेश प्रक्रिया जारी, आधिकारिक पोर्टल पर कर सकते हैं पंजीयन।

    22/07/2026

    पोड़ी-उपरोड़ा जनपद पंचायत में प्रशासनिक फेरबदल: खगेश कुमार निर्मलकर को दूसरी बार मिली CEO की कमान ​कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जारी किया आदेश, तत्काल प्रभाव से लागू हुई व्यवस्था,,

    22/07/2026

    कोरबा जिला वर्षा रिपोर्ट: 1 जून से अब तक औसतन 260.4 मिमी बारिश दर्ज, दीपका में सबसे ज्यादा बरसे बदरा,

    07/07/2026
    Editors Picks

    शराब घोटाला मामला: सुप्रीम कोर्ट से चैतन्य बघेल को राहत, ईडी और छत्तीसगढ़ सरकार की याचिकाएं खारिज,,

    23/07/2026

    CG GST Action: छत्तीसगढ़ में 53 करोड़ की फर्जी बिलिंग का भंडाफोड़, मुख्य आरोपी विजय कुमार यादव गिरफ्तार,,

    23/07/2026

    कोरबा जिले में मानसून सक्रिय: 1 जून से अब तक 468.1 मिमी औसत बारिश दर्ज, दर्री तहसील अव्वलजिले के सभी प्रमुख तहसीलों में झमाझम बारिश से बदला मौसम; खेती-किसानी के कार्यों में आई तेजी।

    22/07/2026

    शासकीय आईटीआई पोंड़ीउपरोड़ा में प्रवेश का अंतिम मौका: 24 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन सत्र 2026-27 के लिए कोपा और IoT के आधुनिक ट्रेड्स में प्रवेश प्रक्रिया जारी, आधिकारिक पोर्टल पर कर सकते हैं पंजीयन।

    22/07/2026
    About Us
    About Us

    Founder: Vinod Jaiswal
    Mobile : 8770560852 Email : janjankiawaaznews@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Category
    • Uncategorized
    • कोरबा
    • खास ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    © 2026 Jan Jan ki Awaaz. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.