Close Menu
Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    What's Hot

    दिनदहाड़े किराना व्यापारी का अपहरण, बंदूक की नोक पर उठा ले गए बदमाश; CCTV में कैद हुई वारदात

    21/06/2026

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कटघोरा में हुआ भव्य योग शिविर, वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान

    21/06/2026

    घर-घर गूंजेगी हनुमान चालीसा: बांकी मोंगरा में धर्मसेना का धार्मिक जनजागरण अभियान तेज, मातृ शक्ति का हुआ गठन

    21/06/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    • खास ख़बर
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेलकूद
    • बिहार
    • व्यापार
    • ज्ञान विज्ञान
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    Home » अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कोरबा में जिला स्तरीय सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित* कटघोरा के संस्कृतिक भवन में हुआ राष्ट्रीय योग  दिवस का आयोजन,,
    Uncategorized

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कोरबा में जिला स्तरीय सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित* कटघोरा के संस्कृतिक भवन में हुआ राष्ट्रीय योग  दिवस का आयोजन,,

    विनोद जायसवालBy विनोद जायसवाल21/06/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कोरबा में जिला स्तरीय सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित* कटघोरा के संस्कृतिक भवन में हुआ राष्ट्रीय योग  दिवस का आयोजन,,

    कोरबा 21 जून 2026/ बारहवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कोरबा नगरीय क्षेत्र स्थित लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर कन्वेंशन हॉल में जिला स्तरीय सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग के मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। मंत्री श्री खुशवंत साहेब ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों एवं नागरिकों के साथ विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया तथा योग के महत्व और उससे होने वाले शारीरिक एवं मानसिक लाभों की जानकारी दी। उन्होंने सभी से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा बनाने का आग्रह किया।
    कार्यक्रम में महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत, पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी, नगर निगम आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री दिनेश नाग, अपर कलेक्टर श्री ओंकार यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, अधिकारी-कर्मचारी, स्कूली छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।

    इस अवसर पर अपने संबोधन में मंत्री श्री खुशवंत साहेब ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि योग भारत की प्राचीन ऋषि परंपरा की अमूल्य देन है, जिसने आज संपूर्ण विश्व को स्वस्थ जीवन, मानसिक संतुलन और आत्मिक शांति का मार्ग दिखाया है। उन्होंने कहा कि आधुनिक जीवनशैली में बढ़ते तनाव, चिंता और स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों के बीच योग स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का प्रभावी माध्यम बनकर उभरा है। मंत्री श्री खुशवंत साहेब ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक समग्र पद्धति है, जो व्यक्ति के शरीर, मन और बुद्धि के संतुलित विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग को वैश्विक स्तर पर नई पहचान मिली है और आज विश्व के करोड़ों लोग इससे लाभान्वित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार स्वस्थ, सशक्त और आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। स्वास्थ्य, शिक्षा, कौशल विकास और युवाओं के सशक्तिकरण को प्राथमिकता दी जा रही है। कौशल विकास के साथ-साथ युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और मानसिक दृढ़ता का विकास भी आवश्यक है, जिसमें योग महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
    मंत्री श्री खुशवंत साहेब ने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि वे योग को केवल एक दिवस तक सीमित न रखें, बल्कि प्रतिदिन योग कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं तथा परिवार और समाज को भी इसके लिए प्रेरित करें। उन्होंने नशामुक्त, स्वस्थ एवं जागरूक समाज के निर्माण तथा विकसित भारत एवं विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में सक्रिय सहभागिता का संकल्प लेने का आह्वान किया।
    महापौर श्रीमती राजपूत ने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए योग बहुत जरूरी है।शारीरिक रूप से भाग दौड़ की जिंदगी में नाना प्रकार की बीमारियों से बचे रहने के लिए योग बहुत फायदेमंद है। इससे तन और मन दोनों स्वस्थ रहता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री साय के निर्देशन में पूरे देश सहित राज्य मे योग दिवस मनाया जा रहा है। योग से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती हैं एवं मनुष्य निरोग रहता है। इस हेतु सभी को अपने दिनचर्या में योग को अपनाना चाहिए।
    कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने सभी को योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में योग का विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि योग अपने शरीर को स्वस्थ रखने का सबसे अच्छा माध्यम है। योग एक शारिरिक अभ्यास ही नहीं अपितु शरीर और मन का संतुलन बनाने का प्रयास है। इससे शारीरिक और मानसिक दक्षता में वृद्धि होती है। उन्होने सभी से प्रतिदिन योग के लिए समय निकालने एवं योगमय जीवन अपनाकर निरोग बनने का अपील किया।

    कार्यक्रम में योग शिक्षक श्री रामेश्वर प्रसाद पांडे ने योग के महत्व को बताते हुए योग को नियमित रूप से अपने जीवन मे शामिल करने प्रेरित किया।
    मंत्री श्री खुशवंत साहेब सहित सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारी कर्मचारियों एवं नगरवासियों ने ताड़ासन, पवन मुक्तासन, हलासन, शवासन, कपाल भारती, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी, प्राणायाम आदि का
    सामूहिक योगाभ्यास करके स्वस्थ जीवन, नियमित योग एवं जन-जागरूकता का संदेश दिया।
    सामूहिक योग कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नियमित योग करने तथा नशामुक्त भारत के निर्माण में सहभागी बनने की शपथ दिलाई गई।

    Share. Facebook Twitter
    विनोद जायसवाल

    Related Posts

    दिनदहाड़े किराना व्यापारी का अपहरण, बंदूक की नोक पर उठा ले गए बदमाश; CCTV में कैद हुई वारदात

    21/06/2026

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कटघोरा में हुआ भव्य योग शिविर, वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान

    21/06/2026

    घर-घर गूंजेगी हनुमान चालीसा: बांकी मोंगरा में धर्मसेना का धार्मिक जनजागरण अभियान तेज, मातृ शक्ति का हुआ गठन

    21/06/2026

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: चर्रा के प्राथमिक विद्यालय में बच्चों ने किया योग, स्वस्थ जीवन का दिया संदेश,,

    21/06/2026

    नशा मुक्ति की अलख: ब्रह्माकुमारीज का जन-जागरण अभियान गांव-गांव पहुंचा, चौपालों में दिखाई जा रही प्रेरणादायक झांकी और वीडियो

    21/06/2026

    छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिनों में बदलेगा मौसम का मिजाज, मानसून की दस्तक के आसार,,

    18/06/2026
    Editors Picks

    दिनदहाड़े किराना व्यापारी का अपहरण, बंदूक की नोक पर उठा ले गए बदमाश; CCTV में कैद हुई वारदात

    21/06/2026

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कटघोरा में हुआ भव्य योग शिविर, वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान

    21/06/2026

    घर-घर गूंजेगी हनुमान चालीसा: बांकी मोंगरा में धर्मसेना का धार्मिक जनजागरण अभियान तेज, मातृ शक्ति का हुआ गठन

    21/06/2026

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: चर्रा के प्राथमिक विद्यालय में बच्चों ने किया योग, स्वस्थ जीवन का दिया संदेश,,

    21/06/2026
    About Us
    About Us

    Founder: Vinod Jaiswal
    Mobile : 8770560852 Email : janjankiawaaznews@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Category
    • Uncategorized
    • कोरबा
    • खास ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    © 2026 Jan Jan ki Awaaz. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.