रायपुर/कोरबा। छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी और उमस के बीच मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 5 दिनों के दौरान प्रदेश के कई जिलों में बादल छाने, गरज-चमक के साथ बारिश होने तथा तेज हवाएं चलने की संभावना है। मानसून की सक्रियता बढ़ने के साथ प्रदेश में वर्षा की गतिविधियां तेज हो सकती हैं।