कोरबा/कोरबी चोटिया—— पोड़ीउपरोड़ा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत कोरबी स्थित शासकीय हाई सेकेंडरी स्कूल एक बार फिर चर्चा का केंद्र बना हुआ है। विद्यालय में पिछले एक वर्ष के दौरान लगातार प्राचार्यों के बदलने का सिलसिला जारी रहा, जिसके कारण शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था प्रभावित होती रही। अब 16 जून 2026 से वरिष्ठ शिक्षक एस.के. दिनकर को प्रभारी प्राचार्य का दायित्व सौंपा गया है। उनके पदभार ग्रहण करने के बाद अभिभावकों एवं क्षेत्रवासियों में विद्यालय की व्यवस्था में सुधार की उम्मीद जगी है।