कोरबा। जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक ‘जनदर्शन’ कार्यक्रम में आज जिले के दूर-दराज और शहरी क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याओं पर त्वरित सुनवाई की गई। कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने जनदर्शन में पहुंचे एक-एक नागरिक से मुलाकात कर उनकी शिकायतों और मांगों को बेहद गंभीरता से सुना। उन्होंने मौके पर उपस्थित सभी विभागीय अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि प्राप्त आवेदनों का समय सीमा के भीतर, पारदर्शी और संतोषजनक निराकरण सुनिश्चित किया जाए।
