कटघोरा अक्षय हत्याकांड: राजनीतिक रंजिश की तरफ जा रहा मामला, साजिशकर्ता और मुख्य हमलावर गिरफ्त में,गाड़ी बरामद सहयोगी हमलावरों की तलाश जारी,,
कोरबा कटघोरा। जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता और जनपद सदस्य अक्षय गर्ग की धारदार चाकू व टंगिया मारकर जघन्य हत्या कर देने के मामले को सुलझाने में पुलिस ने एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया है। आईजी डॉ. संजीव शुक्ला के प्रवास और घटनास्थल का अवलोकन उपरांत उनके मार्गदर्शन में जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने कटघोरा थाना के अधीन जटगा पुलिस सहायता केंद्र में कैंप लगाकर विभिन्न बिंदुओं पर मामले की पड़ताल शुरू कर दी। कप्तान के नेतृत्व में विशेष टीम को काफी अहम जानकारियां और सुराग हाथ लगे हैं। जिससे यह पूरा मामला लगभग साफ हो चुका है और राजनीतिक रंजिश की ओर अग्रसर है।

