Close Menu
Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    What's Hot

    मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, जिलों में (अंबिकापुर, कोरबा, जांजगीर-चांपा, सक्ती, बिलासपुर, और रायपुर) मे 30 मई से 1 जून तक तेज आंधी तूफान के साथ बारिश होनेक संभावना,,

    30/05/2026

    रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए सहायक ग्रेड-02 प्रदीप मिश्रा तत्काल प्रभाव से निलंबित एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की बड़ी कार्रवाई: 40 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार, भेजे गए जेल,,

    30/05/2026

    खाद वितरण में पारदर्शिता और नियमों का कड़ाई से पालन करें सुनिश्चित: कलेक्टर कुणाल दुदावत,​अवैध जमाखोरी, कालाबाजारी और नियमों के उल्लंघन पर होगी सख्त दंडात्मक कार्रवाई,,

    30/05/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    • खास ख़बर
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेलकूद
    • बिहार
    • व्यापार
    • ज्ञान विज्ञान
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    Home » बिलासपुर ने आबकारी एसआई पर अवैध छापेमारी, मारपीट और रिश्वत मांगने के आरोप, महिला ने एसपी-कलेक्टर से लगाई गुहार…
    छत्तीसगढ़

    बिलासपुर ने आबकारी एसआई पर अवैध छापेमारी, मारपीट और रिश्वत मांगने के आरोप, महिला ने एसपी-कलेक्टर से लगाई गुहार…

    विनोद जायसवालBy विनोद जायसवाल21/01/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    बिलासपुर ने आबकारी एसआई पर अवैध छापेमारी, मारपीट और रिश्वत मांगने के आरोप, महिला ने एसपी-कलेक्टर से लगाई गुहार…

    बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुटेला की एक महिला ने आबकारी विभाग के एक सब-इंस्पेक्टर और उनकी टीम पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत सौंपते हुए न्याय की गुहार लगाई है।

    शिकायतकर्ता बुधवारा बाई धृतलहरें (उम्र 50 वर्ष) का आरोप है कि 20 जनवरी की सुबह करीब 6:30 बजे आबकारी वृत्त बिलासपुर की टीम उनके घर पहुंची और बिना किसी वैध कारण के कथित रूप से अवैध तरीके से घर में प्रवेश कर तलाशी ली। महिला का कहना है कि घर के बाहर बनी लगभग सात फीट ऊंची बाउंड्रीवाल को फांदकर टीम अंदर घुसी, जबकि उस समय परिवार के सभी सदस्य घर में मौजूद थे।

    पीड़िता के अनुसार तलाशी के दौरान घर से किसी भी प्रकार की शराब या मादक पदार्थ बरामद नहीं हुआ, इसके बावजूद उनके बेटे दीपक कुमार धृतलहरें को कथित तौर पर जबरन अपने साथ ले जाया गया और झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी गई।

    शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि बाद में जब पीड़िता अपनी बेटी, छोटे बेटे और ग्राम पंचायत कुटेला के सरपंच के साथ आबकारी कार्यालय पहुंची, तो वहां कथित रूप से उनके दोनों बेटों के साथ मारपीट की गई और उन्हें मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया। आरोप है कि उन्हें कार्यालय परिसर में जबरन बैठाकर रखा गया।

    महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि आबकारी विभाग की एसआई ऐश्वर्या मिंज द्वारा मामले को खत्म करने के एवज में उनसे दो लाख रुपये की मांग की गई। जब उन्होंने पैसे देने से इनकार किया तो कथित रूप से उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया और कार्यालय से बाहर निकाल दिया गया।

     

    पीड़िता का कहना है कि विभाग के कुछ कर्मचारी क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार को संरक्षण देकर कमीशन वसूली करते हैं, जबकि निर्दोष ग्रामीणों को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने पूर्व में भी इसी तरह की कार्रवाई के दौरान कथित रूप से अवैध वसूली किए जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, दोनों बेटों को तत्काल मुक्त करने और दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

    फिलहाल, इन आरोपों पर आबकारी विभाग या जिला प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

    Share. Facebook Twitter
    विनोद जायसवाल

    Related Posts

    कलेक्टर और एसपी ने किया पाली महोत्सव आयोजन स्थल का निरीक्षण अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

    13/02/2026

    मैनपाट महोत्सव-2026 का भव्य आगाज: CM विष्णुदेव साय ने दी ₹523 करोड़ की सौगात, 109 विकास कार्यों का किया लोकार्पण व शिलान्यास

    13/02/2026

    एनएच-130 पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित ऑल्टो कार के उड़े परखच्चे, दो की मौत, दो गंभीर

    13/02/2026

    पाली तानाखार में विकास की नई राह: विधायक तुलेश्वर मरकाम ने किया दो प्रमुख पक्की सड़कों का भूमिपूजन

    13/02/2026

     चोटिया में पांच दिवसीय अखंड रामायण का भव्य आयोजन: कलश यात्रा के सथ प्रारंभ हुई मनस गान,,

    05/02/2026

    एसईसीएल की वादाखिलाफी: 11 वर्षों से रोजगार को भटक रहे भू-विस्थापित, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने दी 15 दिनों में तालाबंदी की चेतावनी,,

    02/02/2026
    Editors Picks

    मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, जिलों में (अंबिकापुर, कोरबा, जांजगीर-चांपा, सक्ती, बिलासपुर, और रायपुर) मे 30 मई से 1 जून तक तेज आंधी तूफान के साथ बारिश होनेक संभावना,,

    30/05/2026

    रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए सहायक ग्रेड-02 प्रदीप मिश्रा तत्काल प्रभाव से निलंबित एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की बड़ी कार्रवाई: 40 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार, भेजे गए जेल,,

    30/05/2026

    खाद वितरण में पारदर्शिता और नियमों का कड़ाई से पालन करें सुनिश्चित: कलेक्टर कुणाल दुदावत,​अवैध जमाखोरी, कालाबाजारी और नियमों के उल्लंघन पर होगी सख्त दंडात्मक कार्रवाई,,

    30/05/2026

    सुशासन तिहार: जटगा में उमड़ा ग्रामीणों का सैलाब, 518 आवेदनों में से 74 का मौके पर ही निपटारा,,

    26/05/2026
    About Us
    About Us

    Founder: Vinod Jaiswal
    Mobile : 8770560852 Email : janjankiawaaznews@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Category
    • Uncategorized
    • कोरबा
    • खास ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    © 2026 Jan Jan ki Awaaz. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.