ब्रेकिंग न्यूज: कोरबा जिला जेल से 25 फीट ऊँची दीवार फांदकर फरार हुए पॉक्सो एक्ट के 4 आरोपी, जेल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल,,
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिला जेल से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां पॉक्सो एक्ट के तहत जेल में बंद चार विचाराधीन कैदियों ने 25 फीट ऊँची दीवार फांदकर फरार होने में सफलता हासिल की। इस घटना ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं और प्रशासन की लापरवाही को उजागर किया है।


