Close Menu
Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    What's Hot

    कोरबा जिला वर्षा रिपोर्ट: 1 जून से अब तक औसतन 260.4 मिमी बारिश दर्ज, दीपका में सबसे ज्यादा बरसे बदरा,

    07/07/2026

    नशा मुक्ति अभियान को जनआंदोलन बनाने कलेक्टर ने ली जिला स्तरीय ‘एनकॉर्ड’ की बैठक,,

    07/07/2026

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने ली समय-सीमा की बैठक: दिए कड़े निर्देश ​कोरबा | जन जन की आवाज़ (मुक्त प्रसार हेतु),

    07/07/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    • खास ख़बर
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेलकूद
    • बिहार
    • व्यापार
    • ज्ञान विज्ञान
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    Home » अब लगातार 3 माह तक बिजली बिल जमा नहीं करने पर कंट्रोल रूम से ही बंद कर दी जाएगी विद्युत आपूर्ति ,जानें डिटेल्स ….
    Uncategorized

    अब लगातार 3 माह तक बिजली बिल जमा नहीं करने पर कंट्रोल रूम से ही बंद कर दी जाएगी विद्युत आपूर्ति ,जानें डिटेल्स ….

    विनोद जायसवालBy विनोद जायसवाल26/03/2025
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    1. कोरबा ।अब आपने 3 माह लगातार बिजली का बिल जमा नहीं किया तो आपके यहाँ की बिजली काट दी जाएगी। अप्रैल माह से स्मार्ट मीटर से संबंधित उपभोक्ताओं के घरों तक बिजली आपूर्ति नहीं होगी।

    बिजली वितरण कंपनी ने एक विशेष प्रोग्रामिंग सॉफ्टवेयर के जरिए इन उपभोक्ताओं की जानकारी कंट्रोल रूम भेजने के बाद स्वत: ही घर की बिजली आपूर्ति बंद हो जाएगी। कनेक्शन काटने की कार्यवाही करने टीम को अब घरों में जाने की भी जरूरत नहीं है। बिजली उपभोक्ताओं के घरों में पुराने मीटर को बदलकर नया स्मार्ट मीटर लगाया जा रहा हैं। बिजली वितरण कंपनी ने लगभग सवा 2 लाख उपभोक्ताओं को विभिन्न प्रयोजनों से बिजली कनेक्शन दे रखा है। इसमें लगभग 1 लाख 25 हजार घरेलू उपभोक्ताओं के साथ ही बीपीएल सिंगल बत्ती, व्यवसायिक व औद्योगिक कनेक्शनधारी उपभोक्ता भी हैं। घरेलू उपभोक्ताओं समेत अन्य कनेक्शनधारी उपभोक्ताओं के पुराने की जगह नया स्मार्ट मीटर लगाने का काम जारी है।
    213 करोड़ रुपए के करीब घरेलू बिजली बिल कनेक्शन की बकाया राशि है। वहीं उपभोक्ताओं पर कुल बकाया राशि 270 करोड़ के पार पहुंच गई है। इसकी वजह बिजली का उपभोग करने के बाद समय पर बिजली बिल की बकाया राशि जमा नहीं करना है। पुराने मीटर से बिजली आपूर्ति के दौरान बिजली बिल जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने विद्युत अमले की टीम को मौके पर जाकर कार्यवाही करनी पड़ती थी। वितरण कंपनी में मैनपावर की कमी से कार्यवाही भी प्रभावित होती थी, लेकिन अब स्मार्ट मीटर लगने से लगातार तीन महीने बिजली बिल जमा नहीं करने पर ऑटोमैटिक घरों की बिजली आपूर्ति बंद हो जाएगी। जिले में अब तक इस तरह से 4016 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन स्वत: ही कट गए। इन पर 8 करोड़ 35 लाख रुपए बकाया राशि थी। इनमें से 952 ने बकाया राशि जमा की तो बिजली आपूर्ति फिर बहाल कर दी गई। इससे 80 लाख 96 हजार रुपए बकाया राशि जमा हुई।
    स्मार्ट मीटर प्रीपेड सिस्टम है, जिसे महीने की खपत के हिसाब से रिचार्ज करने के बाद उपभोक्ता बिजली का उपयोग कर पाएंगे। हालांकि वितरण कंपनी में पंजीकृत मोबाइल नंबर पर मैसेज आने के बाद रिचार्ज सिस्टम की सुविधा मिलेगी।
    बिजली वितरण कंपनी के अधीक्षण अभियंता पी.एल. सिदार ने कहा कि जिन उपभोक्ताओं की आपूर्ति बंद हुई है और बकाया राशि जमा नहीं की है, इनके यहां विजिलेंस की टीम निरीक्षण करने पहुंचेगी। बायपास कनेक्शन से बिजली का उपयोग करते पाए जाने परसख्त कार्यवाही की जाएगी। विशेष प्रोग्रामिंग साफ्टवेयर के जरिए विवरण भेजने पर बिजली आपूर्ति स्वत: बंद हो जाती हैं। इसमें 3 महीने लगातार बिल जमा नहीं करने वाले और बकायादार दायरे में हैं।

    Share. Facebook Twitter
    विनोद जायसवाल
    • Website

    Related Posts

    कोरबा जिला वर्षा रिपोर्ट: 1 जून से अब तक औसतन 260.4 मिमी बारिश दर्ज, दीपका में सबसे ज्यादा बरसे बदरा,

    07/07/2026

    नशा मुक्ति अभियान को जनआंदोलन बनाने कलेक्टर ने ली जिला स्तरीय ‘एनकॉर्ड’ की बैठक,,

    07/07/2026

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने ली समय-सीमा की बैठक: दिए कड़े निर्देश ​कोरबा | जन जन की आवाज़ (मुक्त प्रसार हेतु),

    07/07/2026

    गिट्टी क्रेशर प्लांट में चोरी और आगजनी, चार आरोपी गिरफ्तार,,

    07/07/2026

    जीपीएम जिले में पंचायत सचिवों का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 43 सचिवों का हुआ तबादला

    07/07/2026

    चलती बस बनी प्रसूति कक्ष: कोरबा से पटना जा रही बस में महिला ने दिया स्वस्थ शिशु को जन्म

    07/07/2026
    Editors Picks

    कोरबा जिला वर्षा रिपोर्ट: 1 जून से अब तक औसतन 260.4 मिमी बारिश दर्ज, दीपका में सबसे ज्यादा बरसे बदरा,

    07/07/2026

    नशा मुक्ति अभियान को जनआंदोलन बनाने कलेक्टर ने ली जिला स्तरीय ‘एनकॉर्ड’ की बैठक,,

    07/07/2026

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने ली समय-सीमा की बैठक: दिए कड़े निर्देश ​कोरबा | जन जन की आवाज़ (मुक्त प्रसार हेतु),

    07/07/2026

    गिट्टी क्रेशर प्लांट में चोरी और आगजनी, चार आरोपी गिरफ्तार,,

    07/07/2026
    About Us
    About Us

    Founder: Vinod Jaiswal
    Mobile : 8770560852 Email : janjankiawaaznews@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Category
    • Uncategorized
    • कोरबा
    • खास ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    © 2026 Jan Jan ki Awaaz. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.