Close Menu
Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    What's Hot

    कोरबा जिला वर्षा रिपोर्ट: 1 जून से अब तक औसतन 260.4 मिमी बारिश दर्ज, दीपका में सबसे ज्यादा बरसे बदरा,

    07/07/2026

    नशा मुक्ति अभियान को जनआंदोलन बनाने कलेक्टर ने ली जिला स्तरीय ‘एनकॉर्ड’ की बैठक,,

    07/07/2026

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने ली समय-सीमा की बैठक: दिए कड़े निर्देश ​कोरबा | जन जन की आवाज़ (मुक्त प्रसार हेतु),

    07/07/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    • खास ख़बर
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेलकूद
    • बिहार
    • व्यापार
    • ज्ञान विज्ञान
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    Home » सैलानियों के मन मोह लेता है पर्यटन स्थल बुका इस मौसम में यहाँ का दृश्य करता है रोमांचित,,,
    Uncategorized

    सैलानियों के मन मोह लेता है पर्यटन स्थल बुका इस मौसम में यहाँ का दृश्य करता है रोमांचित,,,

    विनोद जायसवालBy विनोद जायसवाल04/01/2025
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    सैलानियों के मन मोह लेता है पर्यटन स्थल बुका इस मौसम में यहाँ का दृश्य करता है रोमांचित,,,

    कोरबा 04 जनवरी 2025/ बाँगो डुबान का क्षेत्र बुका हर मौसम में सैलानियों के मन मोह लेता है। डुबान का यह क्षेत्र एक तरफ पानी से लबालब नजर आता है तो दूसरी ओर चारों तरफ हरियाली का वातावरण भी पर्यटकों को रोमांचित करने के साथ उनमें प्यार का भाव जगाता है। यहाँ आने वाले पर्यटक यहाँ के नैसर्गिक सुरम्य दृश्य को निहारने के साथ ही खुशी प्रकट कर यहाँ से लौटते समय सुनहरी यादों को जेहन में समेटकर ले जाते हैं।
    कटघोरा वन मंडल अंतर्गत बुका पर्यटन स्थल अब किसी पहचान का मोहताज नहीं है। यहाँ चारों तरफ से पानी का विहंगम दृश्य है और प्राकृतिक सुंदरता देखने वालों का दिल जीत लेता है। मौसम चाहे कोई भी हो यहाँ पानी हर मौसम में लबालब होता है। कोरबा शहर से लगभग 60 किलोमीटर दूर बुका तक पहुचने के लिए पक्की सड़क है। यहाँवन विभाग द्वारा पर्यटकों की सुविधाओं को ध्यान रखकर अनेक व्यवस्थाएं भी की गई है। बुका में बाहर से आने वाले पर्यटक स्टीमर से पानी के विहंगम दृश्य को और भी करीब से देख सकते हैं। यहाँ कोरबा शहर से ही नहीं अपितु बिलासपुर, अम्बिकापुर, जांजगीर-चाम्पा जिले सहित आसपास के अन्य जिलों से भी पर्यटक पहुँचते हैं। यहाँ बिलासपुर से आये रोशन कुमार ने बताया कि ठंडी के बीच हल्की धूप में आसपास पानी और हरियाली देख का मन प्रफुल्लित हो गया। वास्तव में ऐसे एकांत जगह पर आना शांति और सुकून का अहसास कराता है। मन को शांति मिलती है। दीपका क्षेत्र से सपरिवार आये बृजमोहन सिंह और दिनेश कुमार का कहना है कि बुका के बारे में बहुत सुना था आज इसे करीब से देखने आए हैं। सचमुच बहुत खूबसूरत नजारा है। दिनेश कुमार ने बताया कि एक बार वह बारिश के मौसम में यहाँ आया था। यहाँ का वातावरण को देख कर अपने दोस्त के साथ आज परिवार सहित आया है। बहुत ही सुंदर दृश्य है और कुछ घण्टे बैठकर यहाँ के मनभावन दृश्य को देखने में आनन्द की अनुभूति होती है।

    Share. Facebook Twitter
    विनोद जायसवाल
    • Website

    Related Posts

    कोरबा जिला वर्षा रिपोर्ट: 1 जून से अब तक औसतन 260.4 मिमी बारिश दर्ज, दीपका में सबसे ज्यादा बरसे बदरा,

    07/07/2026

    नशा मुक्ति अभियान को जनआंदोलन बनाने कलेक्टर ने ली जिला स्तरीय ‘एनकॉर्ड’ की बैठक,,

    07/07/2026

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने ली समय-सीमा की बैठक: दिए कड़े निर्देश ​कोरबा | जन जन की आवाज़ (मुक्त प्रसार हेतु),

    07/07/2026

    गिट्टी क्रेशर प्लांट में चोरी और आगजनी, चार आरोपी गिरफ्तार,,

    07/07/2026

    जीपीएम जिले में पंचायत सचिवों का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 43 सचिवों का हुआ तबादला

    07/07/2026

    चलती बस बनी प्रसूति कक्ष: कोरबा से पटना जा रही बस में महिला ने दिया स्वस्थ शिशु को जन्म

    07/07/2026
    Editors Picks

    कोरबा जिला वर्षा रिपोर्ट: 1 जून से अब तक औसतन 260.4 मिमी बारिश दर्ज, दीपका में सबसे ज्यादा बरसे बदरा,

    07/07/2026

    नशा मुक्ति अभियान को जनआंदोलन बनाने कलेक्टर ने ली जिला स्तरीय ‘एनकॉर्ड’ की बैठक,,

    07/07/2026

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने ली समय-सीमा की बैठक: दिए कड़े निर्देश ​कोरबा | जन जन की आवाज़ (मुक्त प्रसार हेतु),

    07/07/2026

    गिट्टी क्रेशर प्लांट में चोरी और आगजनी, चार आरोपी गिरफ्तार,,

    07/07/2026
    About Us
    About Us

    Founder: Vinod Jaiswal
    Mobile : 8770560852 Email : janjankiawaaznews@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Category
    • Uncategorized
    • कोरबा
    • खास ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    © 2026 Jan Jan ki Awaaz. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.