Close Menu
Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    What's Hot

    कोरबा जिला वर्षा रिपोर्ट: 1 जून से अब तक औसतन 260.4 मिमी बारिश दर्ज, दीपका में सबसे ज्यादा बरसे बदरा,

    07/07/2026

    नशा मुक्ति अभियान को जनआंदोलन बनाने कलेक्टर ने ली जिला स्तरीय ‘एनकॉर्ड’ की बैठक,,

    07/07/2026

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने ली समय-सीमा की बैठक: दिए कड़े निर्देश ​कोरबा | जन जन की आवाज़ (मुक्त प्रसार हेतु),

    07/07/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    • खास ख़बर
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेलकूद
    • बिहार
    • व्यापार
    • ज्ञान विज्ञान
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    Home » आगामी चुनाव में जिला पंचायत सदस्य का सपना देखने वाला बुडापारा सरपंच का देवर गजेंद्र निकला कृष्णा पांडे गोलीकांड का मास्टरमाइंड, 6 लोग हुए गिरफ्तार,,
    Uncategorized

    आगामी चुनाव में जिला पंचायत सदस्य का सपना देखने वाला बुडापारा सरपंच का देवर गजेंद्र निकला कृष्णा पांडे गोलीकांड का मास्टरमाइंड, 6 लोग हुए गिरफ्तार,,

    विनोद जायसवालBy विनोद जायसवाल16/01/2025
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    सरपंच पद के अहंकार में चूर गजेंद्र ने ग्रामपंचायत में एकतरफा अपना साम्राज्य स्थापित रखना चाहता था, आगामी चुनाव में वह जिला पंचायत सदस्य पद का सपना देख रहा था, विनाश काले विपरीत बुद्धि ने भेजा, सालाखो के पीछे,,

    कोरबा। थाना पसान अंतर्गत पुलिस चौकी कोरबी के ग्राम बुडापारा कुरथा गांव में 6 जनवरी 2025 को हुए सनसनीखेज गोलीकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में मास्टरमाइंड सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना का मुख्य कारण व्यवसायिक असहयोग और राजनीतिक द्वेष बताया गया है। मामले की साजिश पिछले एक साल से रची जा रही थी।

    पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल, एक पिस्टल, दो मैगजीन और आठ जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

    6 जनवरी की शाम कुरथा निवासी कृष्णा पांडेय अपने घर के बाहर उप सरपंच राम कुमार के साथ बाइक पर जा रहे थे। अचानक गोली चलने की आवाज आई और कृष्णा पांडेय घायल होकर गिर पड़े। उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां पता चला कि उनकी पीठ में गोली लगी है।

    मामले की गंभीरता को देखते हुए कोरबी चौकी प्रभारी ने पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, अति पुलिस अधीक्षक यू.बी.एस. चौहान और अनुविभागीय अधिकारी कटघोरा पंकज ठाकुर को इसकी जानकारी दी। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर साइबर सेल और पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से जांच शुरू की।

    जांच के दौरान गिरफ्तार मुख्य आरोपी गजेंद्र सोरठे ने खुलासा किया कि वह उप सरपंच राम कुमार और रोजगार सहायक कलेश को रास्ते से हटाना चाहता था। गजेंद्र को शक था कि ये लोग उसके परिवार पर जादू-टोना करते थे और पंचायत चुनाव में उसके लिए बाधा बन सकते थे।

    गजेंद्र ने अपने साथियों के माध्यम से पिस्टल खरीदी और शिव प्रसाद उर्फ मोनू सारथी के जरिए राज कुमार और राम कुमार सारथी को घटना को अंजाम देने के लिए राजी किया। आरोपियों ने घटना के दिन कृष्णा पांडेय और राम कुमार पर घात लगाकर हमला किया। गोली उप सरपंच राम कुमार को मारने के इरादे से चलाई गई थी, लेकिन वह कृष्णा पांडेय को लग गई।

    पुलिस ने इस मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है:

    1. राम कुमार सारथी (19), निवासी रतनपुर झरनापारा।

    2. राज कुमार सारथी (35), निवासी रतनपुर झरनापारा।

    3. गजेंद्र सोरठे (27), निवासी कुरथा बुढ़ापारा।

    4. शिव प्रसाद उर्फ मोनू सारथी (25), निवासी कुरथा बुढ़ापारा।

    5. वीरेंद्र कुमार आर्मो (28), निवासी मोरगा।

    6. बलिंदर राजवाड़े (39), निवासी मानीडेडरी।

    गिरफ्तारी के बाद आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

    इस चुनौतीपूर्ण मामले को सुलझाने में कोरबी चौकी प्रभारी अफसर खान, साइबर सेल के अजय सोनवानी, और पुलिस टीम के अन्य सदस्यों की भूमिका सराहनीय रही। टीम ने सीमित समय में पेशेवर तरीके से साजिश का खुलासा किया।

    इस खुलासे से न केवल घटना का पर्दाफाश हुआ है, बल्कि यह भी साबित हुआ है कि पुलिस के मजबूत प्रयासों से समाज में कानून व्यवस्था कायम है।

    Share. Facebook Twitter
    विनोद जायसवाल
    • Website

    Related Posts

    कोरबा जिला वर्षा रिपोर्ट: 1 जून से अब तक औसतन 260.4 मिमी बारिश दर्ज, दीपका में सबसे ज्यादा बरसे बदरा,

    07/07/2026

    नशा मुक्ति अभियान को जनआंदोलन बनाने कलेक्टर ने ली जिला स्तरीय ‘एनकॉर्ड’ की बैठक,,

    07/07/2026

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने ली समय-सीमा की बैठक: दिए कड़े निर्देश ​कोरबा | जन जन की आवाज़ (मुक्त प्रसार हेतु),

    07/07/2026

    गिट्टी क्रेशर प्लांट में चोरी और आगजनी, चार आरोपी गिरफ्तार,,

    07/07/2026

    जीपीएम जिले में पंचायत सचिवों का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 43 सचिवों का हुआ तबादला

    07/07/2026

    चलती बस बनी प्रसूति कक्ष: कोरबा से पटना जा रही बस में महिला ने दिया स्वस्थ शिशु को जन्म

    07/07/2026
    Editors Picks

    कोरबा जिला वर्षा रिपोर्ट: 1 जून से अब तक औसतन 260.4 मिमी बारिश दर्ज, दीपका में सबसे ज्यादा बरसे बदरा,

    07/07/2026

    नशा मुक्ति अभियान को जनआंदोलन बनाने कलेक्टर ने ली जिला स्तरीय ‘एनकॉर्ड’ की बैठक,,

    07/07/2026

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने ली समय-सीमा की बैठक: दिए कड़े निर्देश ​कोरबा | जन जन की आवाज़ (मुक्त प्रसार हेतु),

    07/07/2026

    गिट्टी क्रेशर प्लांट में चोरी और आगजनी, चार आरोपी गिरफ्तार,,

    07/07/2026
    About Us
    About Us

    Founder: Vinod Jaiswal
    Mobile : 8770560852 Email : janjankiawaaznews@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Category
    • Uncategorized
    • कोरबा
    • खास ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    © 2026 Jan Jan ki Awaaz. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.