मिनीमाता बांगो बांध से छोड़ा गया 41,080 क्यूसेक पानी: 10 गेट खोले गए, जलस्तर पर लगातार निगरानी जारी,,
कोरबा कटघोरा — के मिनीमाता बांगो बांध में पानी की भारी आवक को देखते हुए प्रशासन ने बाढ़ नियंत्रण के तहत बांध के गेट खोल दिए हैं। आज दिनांक 16 अगस्त 2026 को शाम 4:00 बजे तक बांध का जलस्तर 358.60 मीटर तक पहुंच गया, जिससे बांध अपनी कुल क्षमता का 93.65% भर चुका है।
लगातार हो रही पानी की आवक को ध्यान में रखते हुए मुख्य अभियंता (बिलासपुर) और अधीक्षण अभियंता (कोरबा) से चर्चा एवं औपचारिक अनुमति के बाद शाम 4:00 बजे से कुल 9 गेटों को खोलकर पानी की निकासी शुरू की गई।
गेटवार पानी की निकासी का ब्योरा:
-
गेट नंबर एवं 10: 0.10 – 0.10 मीटर (प्रत्येक)
-
गेट नंबर 3 एवं 9: 0.40 – 0.40 मीटर (प्रत्येक)
-
गेट नंबर 4, 5, 6, 7 एवं 8: 1.00 – 1.00 मीटर (प्रत्येक)













